Friday, July 5, 2019

☞   किस देश ने वाणिज्यिक व्हेलिंग पुनः शुरू की है?

किस देश ने वाणिज्यिक व्हेलिंग पुनः शुरू की है?

उत्तर –  जापान
जापान ने अंतर्राष्ट्रीय व्हेलिंग आयोग की सदस्यता छोड़ने के बाद जुलाई, 2019 से वाणिज्यिक व्हेलिंग फिर से शुरू कर दी है। अब  जापानी व्हेलर्स पुनः तटीय क्षेत्रों में व्हेल मछली का शिकार कर सकेंगे। अब जापान में केवल अपने क्षेत्राधिकार वाले क्षेत्रों में व्हेल मछली का शिकार किया जायेगा। जापान ने दक्षिणी गोलार्ध में व्हेलिंग गतिविधियाँ नहीं करने का निर्णय लिया है।

पृष्ठभूमि

इससे पहले जापान ने अंतर्राष्ट्रीय व्हेलिंग आयोग की सदस्यता छोड़ने का निर्णय लिया था। जापान ने अन्तर्राष्ट्रीय व्हेलिंग आयोग में वाणिज्यिक व्हेलिंग की अनुमति देने के लिए काफी प्रयास किया। जापान ने अपने पक्ष में कहा था कि व्हेल की अधिकतर प्रजातियाँ विलुप्तप्राय नहीं हैं तथा व्हेल का मांस भोजन के रूप में खाना जापानी संस्कृति का हिस्सा है। IWC की सदस्यता छोड़ने के लिए जापान ने तर्क दिया है कि व्हेल का शिकार करना उनकी परंपरा का अभिन्न अंग है, व्हेल का शिकार छोड़ देने के कारण इस परंपरा को अगली पीढ़ी तक नहीं पहुँचाया जा सकेगा। इसके बाद जापान ने अन्तर्राष्ट्रीय व्हेलिंग आयोग की सदस्यता छोड़ी। परन्तु अन्तर्राष्ट्रीय व्हेलिंग आयोग ने जापान के प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया। इससे पहले आइसलैंड और नॉर्वे ने भी IWC द्वारा वाणिज्यिक व्हेल शिकार के प्रतिबन्ध की अवहेलना की थी।

अन्तर्राष्ट्रीय व्हेलिंग आयोग

अंतर्राष्ट्रीय व्हेलिंग आयोग की स्थापना 1946 में व्हेल के संरक्षण के लिए की गयी थी। इसकी स्थापना व्हेल के शिकार के नियमन पर अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन के अंतर्गत की थी। अन्तर्राष्ट्रीय व्हेलिंग आयोग का उद्देश्य व्हेल के संरक्षण पर कार्य करना तथा व्हेलिंग उद्योग का क्रमबद्ध विकास सुनिश्चित करना है। अन्तर्राष्ट्रीय व्हेलिंग आयोग एक अनुसूची के द्वारा व्हेलिंग का नियमन करता है, यह अनुसूची कानूनी रूप से बाध्य होती है।
अनुसूची में वाणिज्यिक व्हेलिंग की सीमा निश्चित की गयी है, यह क्षेत्र विशेष पर निर्भर होती है।  इस अनुसूची में व्हेल अभ्यारण्य, छोटी व्हेल मछलियों के संरक्षण तथा शिकार के तरीकों पर प्रतिबन्ध इत्यादि कई प्रावधान हैं।

Advertisement Adnow

Popular Posts of The month

Amazon Offers

 
अब पाये सभी सरकारी नौकरी और उनसे जुड़े हुए किसी भी सवालो के जवाब हमारी website पर सबसे पहले