• केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट 2019-20 पेश करते हुए कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को साख प्रोत्साहन हेतु जितने करोड़ रुपये प्रदान किए जाएंगे-70,000 करोड़ रुपये
• बजट 2019 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा विदेशी छात्रों को भारत के उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु जिस कार्यक्रम की घोषणा की गई है- स्टडी इन इंडिया
• बजट 2019 में भारत में जल संरक्षण हेतु जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जिस मिशन कि शुरुआत की गई है- जल जीवन मिशन
• निर्मला सीतारमण द्वारा दिए गये बजट भाषण के अनुसार देश में शोध को बढ़ावा देने के लिए जिस संस्थान की स्थापना की जाएगी- नेशनल रिसर्च फाउंडेशन
• वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किये गये बजट 2019 के अनुसार खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत जिस राष्ट्रीय बोर्ड की स्थापना की जाएगी- राष्ट्रीय खेल शिक्षा बोर्ड
• बजट 2019 के तहत वित्त मंत्री द्वारा जिस सेक्टर के लिए नया टीवी चैनल लॉन्च करने की घोषणा की गई है- स्टार्ट-अप्स
• बजट 2019 के अनुसार अगर कोई भी व्यक्ति बैंक से एक साल में एक करोड़ से अधिक की राशि निकालता है तो उसपर जितने प्रतिशत का TDS लगाया जाएगा-2%
• मोदी सरकार ने बजट 2019 में जितने लाख रुपये का घर खरीदने पर अतिरिक्त 1.5 लाख रुपये की छूट दी जाएगी-45 लाख रुपये
• केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा किया है कि 400 करोड़ रुपए तक के टर्नओवर वाली कंपनियों को जितने फीसदी कॉरपोरेट टैक्स देना होगा-25 फीसदी







