💁लोकसभा में शुक्रवार का भी दिन कामकाज भरा रहा। निचले सदन में एक और अहम विधेयक कंपनीज संशोधन विधेयक ध्वनिमत से पारित हो गया।
💁इस विधेयक के जरिये कंपनीज एक्ट 2013 में कुल 43 संशोधन किये गये। इसके जरिये तय किया गया है कि सीएसआर फंड के पूरा न खर्च करने पर उसे 7 अधिसूचित कोष में जमा कर दिया जायेगा। यह भी तय किया गया कि 25 लाख तक के विवाद का निपटारा क्षेत्रीय निदेशक स्तर का अधिकारी कर सकेगा। पिछले कानून में 81 तरह के उल्लंघन आपराधिक श्रेणी में आते थे।अब इनमें से 16 को सिविल मामलों में शामिल कर लिया जायेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि इस विधेयक का कारोबार करने को सरल बनाना है।
💁लोकसभा में प्रश्न काल के दौरान केन्द्रीय वन, पर्यावरण अवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि देश में पिछले 5 सालों में सीवेज वाटर ट्रीटमेंट प्लान्ट के लिये 58 हजार करोड़ रूपये खर्च किये गये हैं। उन्होंने सदन को बताया कि नदियों को प्रदूषण से बचाने के लिये पर्यावरण मंत्रालय राष्ट्रीय नदी संरक्षण योजना के तहत राज्यों के प्रयासों में सहयोग कर रहा है।
💁एक अन्य सवाल के जवाब में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन ने कहा कि मुजफ्फरपुर में एन्सीफेलाइटिस से निपटने के लिये सरकार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर में एक सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल बनाया जा रहा है और इस साल के अंत तक जनता को समर्पित कर दिया जायेगा।
💁राज्यसभा में सभापति वेंकैया नायडू ने गुरुवार को आरटीआई विधेयक पर मत विभाजन के समय सदन के सदस्यों के व्यवहार पर नाराजगी जताई। उन्होंने सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों को ऐसे आचरण से बचने की नसीहत देते हुए कहा कि उन लोगों को सदन की गरिमा का ख्याल ज्यादा करना चाहिये,जो किसी पद पर हैं।
💁राज्यसभा में पीएमके नेता अम्बुमनि रामदौस ने राज्यसभा के सदस्य की शपथ ली और सदस्यों ने उन्हें शुभकामनायें भी दी।
💁संसद भवन परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस मौके पर पीएम मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रुद्राक्ष के पौधे लगाये। इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृहमंत्री अमित शाह सहित केन्द्रीय मंत्री और संसद सदस्य शामिल हुये।
💁संसद के दोनों सदनों में जिस तरह से महत्वपूर्ण विधेयक पारित हो रहे हैं वह हमारे संसदीय लोकतंत्र के लिये सकारात्मक संकेत है।








0 comments:
Post a Comment
यदि आपको हमारे वेबसाइट पर पढ़ रहे पोस्ट अच्छे और काम के लग रहे है तो कृपया Comment Box में लिखना न भूले यदि आपका कोई प्रश्न या सुझाव हो तो हमे comment करे या हमारे दिए हुए email पर ईमेल जरूर करे। studieshubs@gmail.com
टेक्नोलॉजी और इंटरनेट की दुनिया से आप सभी को अप टू डेट रखने के लिए हमने यह वेबसाइट लॉन्च किया है । हमारे इस वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य है कि हम अपने भारत वासियों को अपनी मातृभाषा हिंदी में टेक्नोलॉजी और इंटरनेट से जुड़ी जानकारी साझा कर सकें। और पढ़ें