Friday, July 5, 2019
☞ हाल ही में जया अरुणाचलम का निधन हुआ, वे किस राज्य से थीं?
July 05, 2019
Current Affairs
उत्तर -तमिलनाडु
जया अरुणाचलम वर्किंग विमेंस फोरम की संस्थापक थीं, उनका निधन 29 जून, 2019 को चेन्नई में हुआ। उन्होंने महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने के लिए सराहनीय कार्य किया। भारत सरकार ने 1987 में उन्हें पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया था।
नासा के पंच मिशन के द्वारा सूर्य की बाहरी परत के क्षेत्र के चित्र लिए जायेंगे। प्रोफेसर दीपांकर बनर्जी नासा के इस मिशन में सह-अन्वेषक के रूप में कार्य करेंगे। वे भारतीय खगोल-भौतिकी संस्थान के वैज्ञानिक हैं। PUNCH का पूर्ण स्वरुप “Polarimeter to Unify the Corona and Heliosphere” है।
तमिल योमैन नामक तितली की प्रजाति को राज्य की आधिकारिक तितली प्रजाति घोषित किया गया है,यह तितली पश्चिमी घाट में पायी जाती है। तमिलनाडु देश का ऐसा पांचवा राज्य है जिसने आधिकारिक तितली प्रजाति का चयन किया है। तमिलनाडु में 32 तितली हॉटस्पॉट हैं।
उत्तर – राजौरी
जम्मू-कश्मीर में राजौरी जिला प्रशासन ने 312 पंचायतों को तम्बाकू मुक्त बनाने के लिए “ऑपरेशन खुमार” लांच किया है। इस कार्यक्रम के तहत स्कूल के 100 गज के दायरे में तम्बाकू के विक्रय पर स्कूल का प्रिंसिपल भी जुर्माना लगा सकता है। इस कार्यक्रम के तहत ब्लॉक मेडिकल अफसरों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में काउन्सलिंग केंद्र की स्थापना के लिए दिशानिर्देश दिए गये हैं।
उत्तर – सुशील कुमार
“ए प्राइममिनिस्टर टू रीमेम्बर: मेमोरीज ऑफ़ ए मिलिट्री चीफ” नामक पुस्तक का हाल ही में विमोचन किया गया, इस पुस्तक को नौसेना के पूर्व प्रमुख एडमिरल सुशील कुमार द्वारा लिखा गया है। यह पुस्तक पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी द्वारा लिए गये प्रमुख रक्षा निर्णयों पर आधारित है। एडमिरल सुशील कुमार 1998 से 2001 के बीच नौसेना प्रमुख रहे।
मुख्य बिंदु
एडमिरल सुशील कुमार द्वारा लिखित पुस्तक के अनुसार 1999 की कारगिल की लड़ाई श्री अटल बिहारी वाजपेयी की सबसे उत्कृष्ठ उपलब्धियों में से एक थी। उन्होंने सामरिक नुकसान को बेहतरीन विजय में परिवर्तित का श्रेय अटल बिहारी वाजपेयी को दिया है। श्री वाजपेयी ने सेना को LoC पार न करने का निर्देश दिया था, उन्होंने पाकिस्तानी घुसपैठियों को अपने क्षेत्र से बाहर करने के लिए कहा था।
इस पुस्तक में कहा गया है कि भारतीय संसद पर हुए हमले (13 दिसम्बर, 2001) के बाद श्री वाजपेयी पाकिस्तानी सेना के कैंप को नष्ट करना चाहते थे, परन्तु बाद में किन्ही कारणों से उन्हें इस योजना को टालना पड़ा।
एडमिरल सुशील कुमार के अनुसार तत्कालीन विदेश मंत्री जसवंत सिंह 9/11 हमले के बाद अमेरिका के अफ़ग़ानिस्तान पर युद्ध में अमेरिका को समर्थन देना चाहते थे, परन्तु सैन्य प्रमुख इस पर सहमत नहीं थे, श्री वाजपेयी ने सैन्य प्रमुखों के निर्णय का समर्थन किया था।
उत्तर – भारतीय रेल
केन्द्रीय रेलवे मंत्री पियूष गोयल ने लोकसभा में प्रश्न काल के दौरान कहा कि भारतीय रेलवे त्रिनेत्र (Terrain Imaging for Drivers Infrared, Enhanced, Optical & Radar Assisted) टेक्नोलॉजी का परीक्षण कर रहा है। इस टेक्नोलॉजी के द्वारा रेलमार्ग में बाधाओं का पता लगाया जा सकता है।
मुख्य बिंदु
भारतीय रेल ने 2002-03 में आधुनिक तकनीक का विकास किया था और इसका परीक्षण बड़े पैमाने पर किया, परन्तु यह सफल नहीं हो सका। इसके बाद इस परियोजना को रद्द करके एक नयी परियोजना शुरू की गयी, नयी परियोजना में धुंध में देखने के लिए डिवाइस का विकास किया गया था। इसी प्रकार त्रिनेत्र भी भारतीय रेलवे का एक और प्रयास है। इस तकनीक के द्वारा रेल लाइन के मार्ग में मौजूद बाधाओं का पता लगाया जा सकता है।
त्रिनेत्र टेक्नोलॉजी
त्रिनेत्र टेक्नोलॉजी का पूर्ण स्वरुप Terrain Imaging for Drivers Infrared, Enhanced, Optical & Radar Assisted है। इसमें इन्फ्रारेड कैमरा, ऑप्टिकल कैमरा तथा राडार समर्थित इमेजिंग प्रणाली का उपयोग किया जा सकता है, इस तकनीक के माध्यम से चालक को धुंध में भी रेलमार्ग में मौजूद किसी बाधा का पता चल सकेगा। इस तकनीक का परीक्षण व्यापाक रूप से किया जायेगा ताकि इसके परिणाम सटीक हों।
उत्तर – रूस
भारत ने स्ट्रुम अताका एंटी टैंक मिसाइल की खरीद के लिए रूस के साथ 200 करोड़ रुपये के सौदे पर हस्ताक्षर किये हैं। इस एंटी टैंक मिसाइल का उपयोग भारतीय वायुसेना के Mi-32 हेलीकाप्टर में किया जायेगा। इस सौदे के द्वारा भारतीय वायुसेना युद्ध की स्थिति से निपटने के लिए तैयार रखना चाहती है।
मुख्य बिंदु
स्ट्रुम अताका एंटी टैंक मिसाइल की सहायता से Mi-35 हेलीकाप्टर दुश्मन टैंक तथा अन्य सुरक्षित वाहनों को नष्ट कर सकते हैं। भारत पिछले एक दशक से रूसी मिसाइलों को खरीदने की कोशिश कर रहा है। इस सौदे को आपातकालीन क्लॉज़ के तहत किया गया है, इसके तहत अनुबंध पर हस्ताक्षर करने के तीन महीने के बाद ही भारत को मिसाइलों की आपूर्ति की जायेगी।
आपातकालीन क्लॉज़ क्या है?
14 फरवरी को पुलवामा आतंकी हमले के बाद रक्षा बलों को आपातकालीन शक्तियां दी गयी थी और भारत ने पाकिस्तान के साथ लगने वाली सीमा पर चौकसी बढ़ा दी थी।
तीनों सेनाओं को दी गयी आपातकालीन शक्तियों के तहत वे तीन महीने के भीतर 300 करोड़ रूपए मूल्य के उपकरण खरीद सकते हैं। भारतीय वायुसेना ने इस क्लॉज़ के तहत सर्वाधिक हथियार खरीदे हैं। इस आपातकालीन क्लॉज़ के तहत भारतीय वायुसेना ने स्पाइस-2000 हथियार प्रणाली को भी खरीदा था।
Advertisement Adnow
Popular Posts of The month
-
Sent fake message of 20 thousand, cheated of 8 thousand from Latest And Breaking Hindi News Headlines, New...
-
178 cases of liquor being transported to Bihar in a pickup truck were recovered. from Latest And Breaking ...
-
Five people were challaned for disturbing the peace. from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News I...
-
Trailer-DCM collides, DCM driver injured from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अम...
-
Two bike riders attacked with sharp weapons from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi |...
-
10,000 families will get cooking gas through pipeline. from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यू...
-
Inter-state ganja smuggling gang busted, four operatives arrested from Latest And Breaking Hindi News Head...
-
Police investigating the network of liquor and cattle smugglers from Latest And Breaking Hindi News Headli...
-
महत्वपूर्ण व्यक्तियों के उपनाम व्यक्ति उपनाम महात्मा गांधी बापू , राष्ट्रपिता दादाभाई नौरोजी...







