Wednesday, November 6, 2019

☞   दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर भाजपा नेता विनीत शारदा बोले- पाकिस्तान ने छोड़ी जहरीली गैस

मेरठ. अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा ने दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के लिए पाकिस्तान और चीन को दोषी ठहराया है। उनका कहना है कि दिल्ली में जहरीली गैस पाकिस्तान या चीन ने छोड़ी है। खेतों में जल रही पराली से वातावरण को कोई नुकसान नहीं है।

विनीत ने कहा- 'प्रदूषण देश के लिए घातक है। इस पर रोक लगनी चाहिए। लेकिन, जिस तरीके से दिल्ली सरकार और मुख्यमंत्री बोल रहे हैं कि पराली जलाने से नुकसान हो रहा है। फिर कहते हैं उद्योगों से हो रहा है। किसान और व्यापारी को इतना प्रभावित मत कीजिए। किसान और व्यापारी देश की रीढ़ हैं। दोनों टूट जाएंगे तो देश चल नहीं पाएगा।'

भाजपा नेता ने कहा, 'ये जो जहरीली हवा आ रही है, हो सकता है किसी बगल के मुल्क ने छोड़ी हो, जो हमसे घबराया हुआ है। मुझे लगता है पाकिस्तान या चाईना हमसे घबराए हुए हैं।' उन्होंने कहा, 'जब से मोदी सरकार बनी है, तब से पाकिस्तान कंगाल हो गया है। इससे उसमें बौखलाहट है।'

विनीत ने कहा, 'आधे भारत में जहरीली हवा आ गई है। पराली पहले भी जला करती है। इस पर चिंतन करना चाहिए कि कहीं पाकिस्तान ने जहरीली हवा तो नहीं छोड़ी। पाकिस्तान वो देश है, जो मुगलों को भी मात कर रहा है। पाकिस्तान खात्मे की ओर है और वो कुछ भी कर सकता है। उससे सचेत रहने की आवश्यकता है।'

विनीत ने मोदी और शाह को कृष्ण और अर्जुन की जोड़ी बताया। उन्होंने कहा- भगवान राम का मंदिर बन रहा है और बन जाएगा। राम युग अलग है। यह कृष्ण और अर्जुन का युग है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Meerut: BJP leader Vineet Agarwal Sharda speaks on pollution issue


from Dainik Bhaskar /national/news/meerut-bjp-leader-vineet-agarwal-sharda-speaks-on-pollution-issue-01680155.html

0 comments:

Post a Comment

यदि आपको हमारे वेबसाइट पर पढ़ रहे पोस्ट अच्छे और काम के लग रहे है तो कृपया Comment Box में लिखना न भूले यदि आपका कोई प्रश्न या सुझाव हो तो हमे comment करे या हमारे दिए हुए email पर ईमेल जरूर करे। studieshubs@gmail.com


टेक्नोलॉजी और इंटरनेट की दुनिया से आप सभी को अप टू डेट रखने के लिए हमने यह वेबसाइट लॉन्च किया है । हमारे इस वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य है कि हम अपने भारत वासियों को अपनी मातृभाषा हिंदी में टेक्नोलॉजी और इंटरनेट से जुड़ी जानकारी साझा कर सकें। और पढ़ें

Advertisement Adnow

Popular Posts of The month

Amazon Offers

 
अब पाये सभी सरकारी नौकरी और उनसे जुड़े हुए किसी भी सवालो के जवाब हमारी website पर सबसे पहले