23 November 2019
-------------------------------
ऑक्सफ़ोर्ड डिक्शनरी ने 'climate emergency' को चुना वर्ड ऑफ़ द ईयर
ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने “climate emergency” को वर्ड ऑफ द ईयर 2019 चुने जाने की घोषणा की है, इसका चयन चुने गए सभी-पर्यावरणीय शब्दों से किया गया है जिसमें “climate action,” “climate denial,” “eco-anxiety,” “extinction” and “flight shame.” शब्द शामिल थे।
इस शब्द का चयन 2018 के बाद से इसके उपयोग में आई वृद्धि को देखते हुए किया गया है। climate emergency को इस रूप में परिभाषित किया गया हैं - “यह एक ऐसी स्थिति जिसमें जलवायु परिवर्तन को कम करने या रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई और इससे होने वाले संभावित अपरिवर्तनीय पर्यावरणीय नुकसान से बचने की आवश्यकता होती है।
उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस द्वारा प्रकाशित अंग्रेजी भाषा का प्रमुख ऐतिहासिक शब्दकोश है।
- मुख्यालय: ब्रिटेन
स्रोत: न्यूज18
23 November 2019
-------------------------------
चित्रेश नटसन मिस्टर यूनिवर्स का खिताब जीतने वाले बने पहले भारतीय
पूर्व हॉकी खिलाड़ी और बॉडीबिल्डर सर्किल में 'इंडियन मॉन्स्टर' के नाम प्रख्यात 33 वर्षीय चित्रेश नटसन दक्षिण कोरिया में आयोजित 11वीं वर्ल्ड बॉडीबिल्डिंग एंड फिजिक स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप (WBPF) के 90 किग्रा वर्ग में मिस्टर यूनिवर्स (pro) 2019 का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। भारत ने इसी स्पर्धा की टीम चैम्पियनशिप श्रेणी में दूसरा स्थान हासिल किया।
स्रोत: द हिंदू
23 November 2019
-------------------------------
ग्रेटा थनबर्ग को अंतरराष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार से किया गया सम्मानित
स्वीडन की 16 साल की पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग को जलवायु परिवर्तन के खिलाफ उनेक संघर्ष और दुनिया भर में स्कूली बच्चों के साथ एक मुहिम शुरू करने के लिए अंतरराष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही कैमरून की 15 वर्षीय शांति कार्यकर्ता डिविना मलौम को भी जिहादी समूह बोको हराम के खिलाफ उनकी संघर्ष की भवना और ‘‘शांतिपूर्ण संघर्ष’’ के लिए अंतर्राष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
पुरस्कार भारतीय बाल अधिकार कार्यकर्ता और 2014 के नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी द्वारा प्रदान किए गए। इस पुरस्कार समारोह का आयोजन डच किड्स राइट ऑर्गनाइजेशन द्वारा किया गया।
स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स
23 November 2019
-------------------------------
अमेरिका ने भारत को MK-45 तोप देने का किया फैसला
अमेरिकी विदेश विभाग ने भारत को एक बिलियन डॉलर की अत्याधुनिक MK-45 नौसैनिक तोपों को बेचने के फैसले को मंजूरी दे दी हैं। MK-45 तोप विशेष तौर अरब सागर में भारतीय नौसेना की मारक क्षमताओं को बढ़ाएगी । इनसे अमेरिका और अन्य संबद्ध बलों के साथ अंतर-क्षमता को बढ़ाते हुए युद्धक जहाजों, ऐंटी-एयरक्राफ्ट सक्षम मिशन का संचालन करने की क्षमता प्रदान करेगा।
स्रोत: न्यूज18
23 November 2019
-------------------------------
नौसेना की पहली महिला पायलट लेफ्टिनेंट शिवांगी दो दिसंबर को भरेंगी उड़ान
नौसेना की पहली महिला पायलट, लेफ्टिनेंट शिवांगी अपनी ट्रेनिंग पूरी करने के बाद दो दिसंबर को नौसेना में अपनी कमान संभालेंग। वह बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर की रहने वाली हैं। उन्हें भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला में 27 एनओसी कोर्स के अंतर्गत SSC (पायलट) के रूप में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था। वे फ़िलहाल दक्षिणी नौसेना कमान में प्रशिक्षण ले रही हैं, और दो दिसंबर को उन्हें डोर्नियर विमान उड़ाने की अनुमति मिलेगी।
उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- नौसेना प्रमुख: एडमिरल करमबीर सिंह
स्रोत: द हिंदू
23 November 2019
-------------------------------
उड़ान-क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत कलबुर्गी हवाई अड्डे का हुआ उद्घाटन
कर्नाटक के मुख्यमंत्री द्वारा कलबुर्गी हवाई अड्डे का उद्घाटन करने के बाद, कलबुर्गी हवाई अड्डे से बेंगलूरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए पहली विमान सेवा शुरु हो गई। हवाई अड्डा केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी उड़ान-क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत बनाया गया है। कलबुर्गी हवाई अड्डा बुद्ध विहार, शरणबसवेश्वर मंदिर, ख्वाजा बंदा नवाज दरगाह और, गुलबर्गा किले सहित पर्यटन स्थलों के लिए एक प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करेगा।
उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- कर्नाटक के मुख्यमंत्री: बी.एस. येदियुरप्पा
- कर्नाटक के राज्यपाल: वजुभाई वाला
स्रोत: प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो
23 Noveber 2019
-------------------------------
भोपाल में शुरू हुआ दुनिया का सबसे बड़ा इस्लामिक आयोजन
दुनिया के सबसे बड़े इस्लामिक आयोजनों में से एक माना जाने वाला चार-दिवसीय आलमी तब्लीगी इज्तिमा मध्यप्रदेश के भोपाल में आरंभ हो चुका हैं। 25 नवंबर तक चलने वाले इस आयोजन में 54 देशों के लगभग दस लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है। यह दुनिया भर के मुसलमानों को महत्वपूर्ण धार्मिक-आध्यात्मिक संदेश देने का एक विशाल मंच है।
इज्तिमा की शुरुआत भोपाल में नवाबों के दौर में की गई थी और अब यह दुनिया भर में भोपाल की पहचान बन गया है। आलमी तब्लीगी इज्तिमा का आयोजन पहली बार 1944 में भोपाल किया गया था, उस समय इसमें केवल 14 लोग शामिल हुए थे। अब यह संख्या बढ़कर लाखों हो गई है। इस आयोजन में भाग लेने के लिए रूस, फ्रांस, इंडोनेशिया, मलेशिया, इराक और सऊदी अरब सहित दुनिया भर के हजारों लोग भोपाल पहुंच चुके हैं।
उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- मध्य प्रदेश के राज्यपाल: लालजी टंडन
- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री: कमलनाथ
स्रोत: द न्यूज ओन AIR
23 November 2019
-------------------------------
शहीद नायब सूबेदार चुन्नी लाल को सद्भावना पार्क किया गया समर्पित
भारतीय सेना के शूरवीर सैनिकों में से शहीद नायब सूबेदार चुन्नी लाल को श्रद्धांजलि के रूप में जम्मू-कश्मीर के डोडा में उनके पैतृक गांव भर्रा में सेना सद्भावना पार्क समर्पित किया गया। इस सेना सद्भावना पार्क में शहीद सैनिक की मूर्ति के साथ बच्चो के लिए पार्क और ग्रामीणों के लिए व्यायामशाला है।
स्रोत: द न्यूज ओन AIR
23 November 2019
-------------------------------
जम्मू कश्मीर में PMGSY के अंतर्गत तेजी से हुआ सड़को निर्माण
जम्मू और कश्मीर में इस साल देश की सबसे ज्यादा लम्बी सड़के बनाई गई हैं, केंद्र की ग्रामीण सड़क कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य में 1,838 बस्तियों को जोड़ते हुए लगभग 11,400 किलोमीटर सड़के पूरी की गई है। यह कार्य केंद्र प्रायोजित प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत किया जा रहा है, जो ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने के मुख्य उद्देश्य वाला मेगा फ्लैगशिप कार्यक्रम है।
उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- जम्मू एंड कश्मीर के उपराज्यपाल: गिरीश चंद्र मुर्मू
स्रोत: द न्यूज ओन AIR
23 November 2019
-------------------------------
नितिन गडकरी ने एग्रो विजन के 11वें संस्करण का किया उद्घाटन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर के रेशमबाग मैदान में कृषि प्रदर्शनी, एग्रो विजन -2019 के 11वें संस्करण का उद्घाटन किया। 4-दिवसीय कार्यक्रम में किसानों के लिए राष्ट्रीय कृषि प्रदर्शनी कार्यशाला के साथ सेमिनार का आयोजन किया जा रहा हैं। इस प्रदर्शनी में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उपक्रम में मंत्रालय ने अपने स्टॉल लगाये हैं और इस अवसर पर पशुओं का प्रदर्शन एक विशेष आकर्षण होगा।
केंद्रीय मंत्री ने महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के किसानों के विकास के लिए कृषि आधारित व्यवसायों के महत्व पर जोर दिया है। उन्होंने विदर्भ में किसानों के लिए कृषि और संबद्ध गतिविधियों में सर्वोत्तम तकनीकों का प्रशिक्षण देने के लिए एक स्थायी संस्थान की आवश्यकता पर जोर दिया।
उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- महाराष्ट्र के राज्यपाल: भगत सिंह कोश्यारी
स्रोत: द न्यूज ओन AIR
23 November 2019
-------------------------------
जल शक्ति मंत्री ने शोर्ट-डाक्यूमेंट्री फिल्म 'शिखर से पुकार' का किया विमोचन
केन्द्रीय जल मंत्री ने नई दिल्ली में जल संरक्षण पर बनी शोर्ट-डाक्यूमेंट्री फिल्म 'शिखर से पुकार' का विमोचन किया। यह फ़िल्म 'जल शक्ति अभियान' को बढ़ावा देने के लिए बनाई गयी है और जो IAS अधिकारी रविन्द्र कुमार की यात्रा पर आधारित है। कुमार ने जल संरक्षण तथा इसके प्रदूषण को रोकने के गम्भीर मुद्दों पर लोगों को ध्यान आकर्षित करने के लिए इस वर्ष एवरेस्ट शिखर की चढ़ाई की थी। फ़िल्म में भारत के प्रमुख जल स्रोत के रूप में हिमालय और उससे निकलने वाली नदियों के महत्व को भी दिखाया गया है। साथ ही दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने की चुनौतियों और कठिनाइयों का भी चित्रण किया गया है।
उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- केंद्रीय जल मंत्री: गजेंद्र सिंह शेखावत
स्रोत: द न्यूज ओन AIR
23 November 2019
-------------------------------
देवेंद्र फड़नवीस दूसरी बार बने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री
भाजपा के देवेंद्र फड़नवीस ने दूसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। साथ ही एनसीपी के अजीत पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने दोनों नेताओं को शपथ दिलाई। नतीजों आने के लगभग एक महीने के इंतजार के बाद बीजेपी और एनसीपी ने महाराष्ट्र में नई सरकार बनाने के लिए गठबंधन किया है।
स्रोत: द न्यूज ओन AIR
23 November 2019
-------------------------------
मशहूर अभिनेत्री शौकत कैफी का निधन
मशहूर अभिनेत्री शौकत कैफी का निधन हो गया। उन्हें मुज्जफर अली की फिल्म 'उमराव जान', एमएस साथ्यु की 'गरम हवा' और सागर साथाडी की फिल्म 'बाजार' में उनकी भूमिकाओं के लिए याद किया जाता है। उनकी आखिरी फिल्म विवेक ओबेरॉय-रानी मुखर्जी अभिनीत फिल्म साथिया थी। कैफ़ी के पति उर्दू के मशहूर शायर और फ़िल्म गीतकार कैफ़ी आज़मी थे। शौकत और कैफी इंडियन पीपुल्स थिएटर एसोसिएशन (IPTA) और प्रोग्रसिव राईटर एसोसिएशन के प्रमुख लेखकों में से थे।
स्रोत: द न्यूज ओन AIR
0 comments:
Post a Comment
यदि आपको हमारे वेबसाइट पर पढ़ रहे पोस्ट अच्छे और काम के लग रहे है तो कृपया Comment Box में लिखना न भूले यदि आपका कोई प्रश्न या सुझाव हो तो हमे comment करे या हमारे दिए हुए email पर ईमेल जरूर करे। studieshubs@gmail.com
टेक्नोलॉजी और इंटरनेट की दुनिया से आप सभी को अप टू डेट रखने के लिए हमने यह वेबसाइट लॉन्च किया है । हमारे इस वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य है कि हम अपने भारत वासियों को अपनी मातृभाषा हिंदी में टेक्नोलॉजी और इंटरनेट से जुड़ी जानकारी साझा कर सकें। और पढ़ें