Sunday, November 24, 2019

☞   24 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ


📶 24 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
1434 – लंदन में टेम्स नदी का पानी बर्फ के रूप में जमा।
1744 - जॉन कार्टरेट ने उत्तरी विभाग के ब्रिटिश सचिव पद से इस्तीफा दिया।
1759 – इटली में विसूवियस पर्वत शिखर पर ज्वालामुखी विस्फोट हुआ।
1827 - फ़्रांस के 430 सदस्य चैंबर ऑफ डेप्युटीज के लिए चुनाव में मतदान हुआ। ल्ट्रावार्स्टिस्ट, किंग चार्ल्स एक्स के समर्थक, 233 सीटों की बहुमत से हारे और उन्हें 180 सीटें प्राप्त हुई।
1831 – ब्रिटेन के भौतिकशास्त्री माइकल फेरेडे ने बिजली की खोज की।
1832 - दक्षिण कैरोलिना ने अधिसूचना का अध्यादेश पारित किया।
1859 - चार्ल्स डार्विन की ‘आन द ओरिजिन आफ स्पेशीज’का प्रकाशन।
1871 - नेशनल राइफल एसोसिएशन (एनवाईसी) का गठन।
1903 – क्लाइड कोलमैन ने आॅटोमोबाइल इलेक्ट्रिक स्टार्टर का पेटेंट कराया।
1926 – प्रख्यात दार्शनिक श्री अरविंदो को पूर्ण सिद्धि की प्राप्ति हुई।
1950 – अपालेचियन के महान तूफान' के नाम से मशहूर हुआ यह चक्रवात अपने साथ 250 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की तेज हवाएं लाया।
1963 - अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ़ कैनेडी के हत्यारे ली हार्वे ऑस्वाल्ड की हत्या की गई।
1966 - कांगो की राजधानी किंसासा में पहला टीवी स्टेशन खुला।
1966 - स्लोवाकिया के ब्रातिस्लवा के निकट बुल्गारिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 82 यात्रियों की मौत।
1986 - तमिलनाडु विधानसभा में पहली बार एक साथ विधायकों को सदन से निष्कासित किया गया।
1988 - दल बदल कानून के तहत पहली बार लोकसभा सांसद लालदूहोमा को अयोग्य करार दिया गया।
1989 - चेकेस्लोवाकिया में तत्कालीन कम्युनिस्ट पार्टी के पूरे नेतृत्व ने सामूहिक रूप से इस्तीफ़ा दे कर एक नए युग की शुरूआत की।
1992 - चीन का घरेलू विमान दुर्घटनाग्रस्त, 141 लोगों की मौत।
1998 - एमाइल लाहौद ने लेबनान के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
1999 - एथेंस में सम्पन्न विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में भारत की कुंजुरानी देवी ने रजत पदक जीता।
2001 - नेपाल में माओवादियों ने सेना व पुलिस के 38 जवान मार डाले।
2006 - पाकिस्तान और चीन ने एक मुक्त व्यापार क्षेत्र संधि पर हस्ताक्षर किये तथा अवाक्स बनाने पर भी सहमति हुई।
2007 - पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ आठ वर्षों के निर्वासन के बाद स्वदेश पहुँचे।
2008- मालेगाँव बम ब्लास्ट के मामले में आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एटीएस द्वारा अश्लील सीडी दिखाने का आरोप लगाया।
📥 📥 📥

📶 24 नवंबर को जन्मे व्यक्ति
1632 – हॉलैंड के समाजशास्त्री और भौतिक शास्त्री बैरोख डो इस्पीनूज़ा का जन्म हुआ।
1877 - कवासाजी जमाशेदजी पेटिगरा - डिप्‍टी कमिश्‍नर बनने वाले पहले हिंदुस्‍तानी।
1881 - छोटूराम - भारत के स्वाधीनता सेनानी तथा राजनेता थे।
1899 - हीरा लाल शास्त्री - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा राजस्थान के प्रथम मुख्यमंत्री।
1929 - मोहम्मद शफ़ी क़ुरैशी - भारत के प्रमुख मुस्लिम राजनीतिज्ञों में से एक तथा बिहार, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
1936 - सैयदा अनवरा तैमूर - असम की प्रसिद्ध मुस्लिम महिला राजनीतिज्ञ तथा वहाँ की भूतपूर्व मुख्यमंत्री।
1943 - मोनटेक सिंह आहलूवालिया - एक भारतीय अर्थशास्त्री।
1944- अमोल पालेकर, प्रसिद्ध अभिनेता और फ़िल्म निर्देशक।
1955 – क्रिकेट के सबसे धमाकेदार हरफनमौला खिलाड़ी इंग्लैंड के आॅलराउंडर इयान बॉथम का जन्म हुआ। इनके नाम 102 टेस्ट में 5200 रन और 383 विकेट तथा 116 वनडे में 2113 रन और 145 विकेट दर्ज है।
1961 - अरुंधति राय - अंग्रेजी की सुप्रसिद्ध भारतीय लेखिका और समाजसेवी।
1981 - सेलिना जेटली - एक भारतीय अभिनेत्री और पूर्व सुंदरी है (२००१ में फेमिना मिस इंडिया का ताज पहनाया गया था)।

📶 24 नवंबर को हुए निधन
1675 - गुरु तेग़ बहादुर - सिक्खों के नौवें गुरु।
1963 - मारोतराव कन्नमवार - भारतीय राजनीतिज्ञ , महाराष्ट्र के दूसरे मुख्यमंत्री रहे  ।
2003 - हरियाणा में जन्मी उमा देवी खत्री (टुन - टुन) - हिंदी फिल्‍मों की मशहूर कॉमेडियन (23 नवम्बर का भी वर्णन मिलता है )।
2014 - मुरली देवड़ा - भारतीय राजनीतिज्ञ , व्यापारी और सामाजिक कार्यकर्ता ।

📶 24 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
 🔅 गुरु श्री तेगबहादुर शहीदी दिवस ( नानकशाही ) ।
🔅 श्री हीरालाल शास्त्री जयन्ती ।
🔅 राष्ट्रीय कैडेट कोर ( National Cadet Corps-NCC )दिवस {नवम्बर माह के चौथे रविवार को } 

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

0 comments:

Post a Comment

यदि आपको हमारे वेबसाइट पर पढ़ रहे पोस्ट अच्छे और काम के लग रहे है तो कृपया Comment Box में लिखना न भूले यदि आपका कोई प्रश्न या सुझाव हो तो हमे comment करे या हमारे दिए हुए email पर ईमेल जरूर करे। studieshubs@gmail.com


टेक्नोलॉजी और इंटरनेट की दुनिया से आप सभी को अप टू डेट रखने के लिए हमने यह वेबसाइट लॉन्च किया है । हमारे इस वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य है कि हम अपने भारत वासियों को अपनी मातृभाषा हिंदी में टेक्नोलॉजी और इंटरनेट से जुड़ी जानकारी साझा कर सकें। और पढ़ें

Advertisement Adnow

Popular Posts of The month

Amazon Offers

 
अब पाये सभी सरकारी नौकरी और उनसे जुड़े हुए किसी भी सवालो के जवाब हमारी website पर सबसे पहले