Thursday, November 28, 2019

☞   28 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉



1520 - फर्डिनान्द मैगलन ने प्रशांत महासागर को पार करने की शुरुआत की।
1660 - लंदन में द रॉयल सोसायटी का गठन हुआ।
1676 - बंगाल की खाड़ी के तट पर पूर्वी भारत के उपजाऊ क्षेत्र और महत्वपूर्ण बंदरगाह पुड्डचेरी पर फ़्रांसीसियों का कब्जा हो गया।
1717 - एक फ्रांसीसी व्यापारी पोत "ला कॉनकॉर्ड" पर हमला करके "रानी ऐनी पर कब्जा करने और बदला लेने की बात की।
1757 - ब्रिटेन ने क्लॉस्टर-ज़ेवेन की कन्वेंशन की निंदा की।
1775 - दूसरा महाद्वीपीय कांग्रेस ने औपचारिक रूप से अमेरिकी नौसेना को स्थापित करने की घोषणा की।
1785 - होपवेल की संधि पर संयुक्त राज्य अमेरिका और चेरोकी राष्ट्र के बीच हस्ताक्षर किए गए।
1806 - फ्रांसीसी सैनिकों ने वारसॉ में प्रवेश किया।
1814 - द टाइम्स ऑफ लंदन को पहली बार स्वचालित प्रिंट मशीन से छापा गया।
1821 - पनामा ने स्पेन से आजाद होने की घोषणा की।
1854 – डच सेना ने बोर्नियो में चीनी विद्रोह को दबाया।
1875 – ब्रिटेन का खोजी वर्ने कैमरून पश्चिमी अफ्रीका पहुँचा।
1893 - न्यूजीलैंड में राष्ट्रीय चुनाव में पहली बार महिलाओं ने मतदान किया।
1912 - इस्माइल कादरी ने तुर्की से अल्बानिया के आजाद होने की घोषणा की।
1932 – फ्रांस और सोवियत संघ ने अनाक्रमण समझौते पर हस्ताक्षर किया।
1956 - चीन के प्रधानमंत्री चाऊ एन लाई भारत आए।
1960 – मोरीटानिया ने औपचारिक रुप से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की
1966 - डोमनिकन रिपब्लिक ने संविधान अपनाया।
1971 – ईरान के तीन द्वीपों अबू मूसा, तुम्बे बुज़ुर्ग और तुम्बे कूचिक से ब्रिटिश अतिग्रहणकारियों के निकलने के साथ ही ईरान ने इन क्षेत्रों को पुन: अपने नियंत्रण में ले लिया।
1975 – वेस्टइंडीज के महान गेंदबाज माइकल होल्डिंग ने आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट करियर का आगाज किया। इन्होंने 60 टेस्ट में 249 और 102 वनडे में 142 विकेट झटके।
1996 - कैप्टन इन्द्राणी सिंह एयरबस ए-300 विमान को कमांड करने वाली पहली महिला बनीं।
1997- प्रधानमंत्री आई के गुजराल ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
1999 - एशिया कप हॉकी का ख़िताब दक्षिण कोरिया ने पाकिस्तान को हराकर जीता, भारत ने कांस्य पदक मलेशिया को हराकर जीता।
2001 - नेपाल ने माओवादियों से निपटने हेतु भारत से दो हैलीकॉप्टर मांगे।
2002 - कनाडा ने हरकत उज मुजाहिदीन और जैश-ए-मोहम्मद पर प्रतिबंध लगाया।
2006 - नेपाली सरकार और माओवादियों के मध्य हथियारों के मैनेजमेंट पर संधि सम्पन्न।
2007 - दो एशियाई देशों के बीच मधुर होते रिश्तों के चलते द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद पहली बार चीन के युद्धपोत जापान भेजे गए।
2012 - सीरिया की राजधानी दमिश्क में दो कार बम धमाकों में 54 मरे और 120 घायल हुये।

28 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉

1908 - क्लौड लेवी स्ट्रास - एक फ्रांसीसी मानव विज्ञानी और नस्ल विज्ञानी थे |
1927 - प्रमोद करण सेठी - प्रसिद्ध भारतीय चिकित्सक।
1938 - मल्लेशप्पा मदिवालप्पा कलबर्गि - भारतीय लेखक (कन्फर्म नहीं )।
1945 - अमर गोस्वामी - भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार व उपन्यासकार।
1986 - प्रतीक बब्बर - हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता।
1988 - यामी गौतम - हिन्दी फ़िल्मों एवं धारावाहिकों की एक अभिनेत्री।

28 नवंबर को हुए निधन👉

1890- ज्योतिबा फुले- भारत के महान् विचारक, समाज सेवी तथा क्रान्तिकारी।
1939 – बास्केटबॉल के जनक जेम्स नैस्मिथ का निधन हुआ।
1954 – महान भैतिकशास्त्री एनरिको फर्मी का निधन हुआ।
1962 - सी डे - बंगाल के प्रसिद्ध दृष्टिहीन गायक।
1981 - शंकर शेष - हिन्दी के प्रसिद्ध नाटककार तथा सिनेमा कथा लेखक थे।
1989 - देवनारायण द्विवेदी - हिन्दी के प्रमुख उपन्यासकारों में से एक।
1994- भालजी पेंढारकर, प्रसिद्ध मराठी फ़िल्म निर्माता-निर्देशक।

28 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🔅 महात्मा ज्योतिबा फुले पुण्य /स्मृति दिवस।

कृपया ध्यान दें जी👉
  यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।

🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻

0 comments:

Post a Comment

यदि आपको हमारे वेबसाइट पर पढ़ रहे पोस्ट अच्छे और काम के लग रहे है तो कृपया Comment Box में लिखना न भूले यदि आपका कोई प्रश्न या सुझाव हो तो हमे comment करे या हमारे दिए हुए email पर ईमेल जरूर करे। studieshubs@gmail.com


टेक्नोलॉजी और इंटरनेट की दुनिया से आप सभी को अप टू डेट रखने के लिए हमने यह वेबसाइट लॉन्च किया है । हमारे इस वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य है कि हम अपने भारत वासियों को अपनी मातृभाषा हिंदी में टेक्नोलॉजी और इंटरनेट से जुड़ी जानकारी साझा कर सकें। और पढ़ें

Advertisement Adnow

Popular Posts of The month

Amazon Offers

 
अब पाये सभी सरकारी नौकरी और उनसे जुड़े हुए किसी भी सवालो के जवाब हमारी website पर सबसे पहले