Tuesday, November 26, 2019
☞ 26 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉
1527 – पोप क्लीमेंस सातवें ने सम्राट कैरल पहले के साथ समझौता किया।
1688 – फ्रांस के राजा लुईस चौदहवें ने नीदरलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1703 – भयानक तूफान में ब्रिटिश नौसेना के करीब 1500 नौसैनिक मारे गए।
1716 - पहला शेर अमेरिका में बोस्टन में दिखाया गया
1741 - फ्रैंको-बवेरियन सैनिकों ने मौरिस ऑफ सैक्सनी तूफान प्राग का आदेश दिया।
1759 – विनाशकारी भूकंप में बेरूत और दमिश्क शहर तबाह हो गए, करीब 40,000 लोग मारे गए।
1764 - फ्रांस ने जेसुइट एनोर्ड को प्रतिबंधित किया।
1784 - संयुक्त राज्य में रोमन कैथोलिक अपोस्टोलिक प्रीफेक्चर की स्थापना की गई।
1805 - वेल्स में पोंटसीसिल्ले एक्वाडक्ट खोला गया, यह 1,007 फीट (307 मीटर) ऊँचा और 126 फीट (38 मीटर) लंबा है।
1825 - प्रथम कॉलेज बिरादरी की स्थापना (कप्पा अल्फा (यूनियन कॉलेज, न्यूयोर्क ) में की गयी।
1842 - नोट्रे डेम विश्वविद्यालय स्थापना की गयी।
1851 - लंदन-पेरिस के बीच टेलीग्राफ कनेक्शन शुरू किया गया।
1867 - डेट्रॉइट के जेबी सदरलैंड द्वारा प्रथम अनुकूलित वातावरण रेल कार पेटेंट कराई गई।
1885 - पहली बार उल्कापिंड की तस्वीर ली गयी ( 27 नवम्बर 1870 का भी वर्णन मिलता है इसलिए कन्फर्म कर लें )।
1932 - महान् क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में दस हजार रन बनाये।
1948 – विश्व का पहला पोलराइड कैमरा बॉस्टन, अमेरिका में बेचा गया।
1948 - नेशनल कैडेट कोर की स्थापना हुई (कन्फर्म नहीं है)।
1949 - आजाद भारत के संविधान पर संविधान सभा के अध्यक्ष ने हस्ताक्षर किया।
1953 – ब्रिटेन के ऊपरी सदन हाउस ऑफ़ लॉर्डस ने देश में व्यावसायिक टेलीविज़न चैनल शुरू करने के लिए पेश किए गए प्रस्ताव को मंज़ूरी दी।
1960 - भारत में पहली बार कानपुर एवं लखनऊ के बीच एसटीडी सेवा शुरु हुई।
1966 – फ्रांस की रेंस नदी के मुहाने पर विश्व के पहले ज्वारीय ऊर्जा संयत्र ने काम करना शुरू किया।
1967 - लिस्बन में बादल फटने से करीब 450 लोग मरे।
1974 – नेपाल में सस्पेंशन ब्रिज के ध्वस्त होने से करीब 140 लोग मारे गए।
1983 – ब्रिटेन में सबसे बड़ी डकैती हुई। हथियारबंद डकैतों ने लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर ढाई करोड़ पाउंड के सोने की लूट की थी।
1984 - इराक एवं अमेरिका ने कूटनीतिक संबंधों को पुन: स्थापित किया।
1990 – ब्रिटेन की प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर ने ब्रिटेन की महारानी को अपना इस्तीफा सौंपा।
1992 – ब्रिटेन की संसद ने एक ऐतिहासिक फ़ैसले में ये तय किया कि ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ को अपनी आय पर कर देना होगा।
1996 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इराक के संदर्भ में 'आयल फ़ॉर फ़ुड डील' प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया।
1997 - पाक सुप्रीम कोर्ट के दो जजों ने मुख्य न्यायाधीश को निलम्बित किया।
1998 - तुर्की के प्रधानमंत्री मेसुत यिल्माज ने संसद में अपनी सरकार के विश्वासमत हासिल नहीं कर पाने के बाद इस्तीफ़ा दिया।
1998 - कंबोडिया के वर्तमान प्रधानमंत्री हुनसेन को औपचारिक रूप से पुन: देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया ।
1998 - माहे (सेशल्स) में इस्रायल की 'लीनोर अबार्गिल' 1998 की 'मिस वर्ल्ड' चुनी गईं।
1998 - टोनी ब्लेयर आॅयरलैंड की संसद को संबोधित करने वाले पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री बने।
2001 - नेपाल में 200 माओवादी विद्रोही मारे गये; देश में आपातकाल लागू।
2002 - बीबीसी के सर्वेक्षण में विंस्टन चर्चिल महानतम ब्रिटिश नागरिक चुने गये।
2006 - इराक बम धमाके में 202 लोगों की जान गई।
2008 - भारत के मुंबई नगर में आत्मघाती आतंकवादी हमला हुआ। आतंकवादियों ने ताज होटल में घुसकर अनेक अतिथियों को बंधक बना लिया। इसे भारतीय सेना ने तीन दिनों की कार्यवाई के पश्चात् मुक्त करा लिया। मुंबई में हुए इस आतंकवादी हमले में 164 लोग मरे, 250 से अधिक घायल।
2012 - सीरिया में हवाई हमले में दस बच्चों की मौत, 15 घायल।
2012 - अरविंद केजरीवाल ने एक नये राजनैतिक दल आम आदमी पार्टी का गठन किया।
26 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉
1477 – इटली के विख्यात नाविक सेबैस्टियन कैबो का फलोरंस नगर में जन्म हुआ।
1754 – प्रसिद्ध जर्मन लेखक जॉर्ज फॉस्टर का जन्म हुआ।
1881 - नाथूराम प्रेमी - प्रसिद्ध लेखक, कवि, भाषाविद और सम्पादक।
1917 - बीरेन मित्रा- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
1919 - राम शरण शर्मा - भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार और शिक्षाविद।
1921 – देश के श्वेत क्रांति के जनक माने-जाने वाले व प्रसिद्ध उद्योगपति वर्गीज कुरियन का जन्म में हुआ।
1923 - वी. के. मूर्ति - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध सिनेमेटोग्राफ़र ।
1926 - यशपाल (वैज्ञानिक) - भारत के मशहूर वैज्ञानिक और शिक्षाविद थे।
1926- रवि राय, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ।
26 नवंबर को हुए निधन👉
1855 – एडम मिसकिए विच नामक पोलैंड के कवि और लेखक का उसमानी शासन की राजधानी इस्तांबूल में निधन हुआ।
1894 – जर्मनी के गणितज्ञ और भौतिकशास्त्री हेनरी रोडल्क हर्टज़ का 37 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2008 - हेमंत करकरे - 1982 बैच के आईपीएस अधिकारी और मुम्बई के आतंक विरोधी दस्ते के प्रमुख थे।
2008 - विजय सालस्कर - मुंबई पुलिस में सेवारत एक वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर और एनकाउंटर स्पेशलिस्ट थे।
2011 - बिहार की विद्वत्परंपरा की कड़ी के महत्वपूर्ण स्तंभ लेखक कुमार विमल ।
2014 - तपन राय चौधरी - प्रसिद्ध इतिहासकार।
26 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉
🔅 राष्ट्रीय विधि / कानून / लॉ / संविधान दिवस ।
🔅 विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस ।
🔅 वैज्ञानिक श्री यशपाल जन्म दिवस ।
🔅 राष्ट्रीय दुग्ध दिवस (डॉ. वर्गीस कुरियन जयन्ती)।
कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।
🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Advertisement Adnow
Popular Posts of The month
-
Sent fake message of 20 thousand, cheated of 8 thousand from Latest And Breaking Hindi News Headlines, New...
-
Trailer-DCM collides, DCM driver injured from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अम...
-
Five people were challaned for disturbing the peace. from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News I...
-
178 cases of liquor being transported to Bihar in a pickup truck were recovered. from Latest And Breaking ...
-
चूंकि प्रश्न पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों पर आधारित होते हैं, इसलिए संभावना है कि अभ्यर्थी सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में भारत की जनगणना से कई...
-
Alavalpur main road construction gets approval from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hind...
-
Two bike riders attacked with sharp weapons from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi |...
-
महत्वपूर्ण व्यक्तियों के उपनाम व्यक्ति उपनाम महात्मा गांधी बापू , राष्ट्रपिता दादाभाई नौरोजी...
-
Police investigating the network of liquor and cattle smugglers from Latest And Breaking Hindi News Headli...









0 comments:
Post a Comment
यदि आपको हमारे वेबसाइट पर पढ़ रहे पोस्ट अच्छे और काम के लग रहे है तो कृपया Comment Box में लिखना न भूले यदि आपका कोई प्रश्न या सुझाव हो तो हमे comment करे या हमारे दिए हुए email पर ईमेल जरूर करे। studieshubs@gmail.com
टेक्नोलॉजी और इंटरनेट की दुनिया से आप सभी को अप टू डेट रखने के लिए हमने यह वेबसाइट लॉन्च किया है । हमारे इस वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य है कि हम अपने भारत वासियों को अपनी मातृभाषा हिंदी में टेक्नोलॉजी और इंटरनेट से जुड़ी जानकारी साझा कर सकें। और पढ़ें