Saturday, November 9, 2019
☞ 9 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉
1236 - मुग़ल शासक रुकनुद्दीन फिरोज शाह की हत्या की गई।
1580 - स्पेन की सेना ने आयरलैंड पर हमला किया और अन्दर घुसी।
1729 - ब्रिटेन, फ़्राँस और स्पेन ने सेवाइल की सन्धि पर हस्ताक्षर कर दो वर्षों से चल रहे आंग्ल-स्पेनी युद्ध को समाप्त किया। (स्पेन के सेविल नगर में इसी नाम से एक समझौता हुआ। इस समझौते में फ़्रांस वचनबद्ध हुआ है कि हर युद्ध में वह स्पेन का साथ देगा।)
1794 - तत्कालीन सोवियत संघ की रुसी सेनाओं ने पोलैंड की राजधानी वारसा पर कब्जा किया।
1799 – सरकार के विरुद्ध तख्तापलट का नेतृत्व करने के बाद नेपोलियन बोर्नापार्ट ने स्वयं को फ्रांस का तानाशाह घोषित किया।
1857 - अटलांटिक मासिक पत्रिका की पहले प्रति प्रकाशित की गयी।
1887 - अमेरिका को पर्ल हार्बर हवाई के अधिकार मिले।
1905 - अल्बर्टा, कनाडा के प्रांत में इसका पहला आम चुनाव हुआ।
1917 - बोल्शेविक रूस की अस्थायी सरकार में जोसेफ स्टेलिन का प्रवेश।
1918 - जर्मनी एवं बोल्शेविक रूस के बीच ब्रेस्ट-लितोस्क की संधि ; येरुशलम पर ब्रिटेन का अधिकार ;एकेटरिंगबर्ग में जार, जारीना एवं उनके बच्चों को फाँसी ; जर्मन क्रांति; सम्राट विलियम द्वितीय द्वारा देश-त्याग; जर्मन गणतंत्र की उद्घोषणा।
1937 - जापानी सेना ने चीन के शंघाई शहर पर कब्जा किया।
1949 - कोस्टारिका में संविधान को अंगीकार किया गया।
1953 - कंबोडिया को फ्रांस से आजादी मिली।
1963 – जापान की मीके कोयला खदानों में हुए विस्फोट से 458 लोग मारे गए।
1967 – अमेरिका ने केप कैनेडी, फ्लोरिडा से सैटर्न 5 रॉकेट के साथ मानवरहित अंतरिक्षयान अपोलो 4 का प्रक्षेपण किया।
1985 – ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स और राजकुमारी डायना जब अमरीका पहुँचे तो उनका जबरदस्त स्वागत किया गया।
1985 - एंटोली कारपोव को हरा कर सोवियत रूस के 22 वर्षीय गैरी कास्पारोव दुनिया के सबसे कम उम्र के विश्व शतरंज चैम्पियन बने।
1989 – बर्लिन दीवार जिसने इस नगर को दो भागों में विभाजित कर रखा था 28 वर्षों बाद गिरा दी गई।
1991 – दक्षिण अफ्रीका ने रंगभेद पर वैश्विक बायकॉटके 21 साल बाद वापसी करते हुए पहली बार कोलकाता में अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच खेला। इसे भारत ने तीन विकेट से जीता।
1994 – रासायनिक तत्व डार्मस्टेडटियम का खोज की गई।
2000 - उत्तराखण्ड उत्तर प्रदेश से अलग होकर भारत गणराज्य के 27 वें राज्य के रूप में अस्तित्व में आया ।
2001 - एलाएंस की सेना मजार-ए-शरीफ़ में घुसी।
2005 - फ़्रांस में आपातकाल घोषित। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने स्पष्ट किया कि ईराक में बहुराष्ट्रीय फ़ौजें 2006 तक बनी रहेंगी।
2005 - जॉर्डन के तीन होटलों पर हुए आत्मघाती हमले में 60 से ज्यादा लोग मारे गए।
2008 - जम्मू-कश्मीर आवामी लीग नेशनल कांफ्रेंस ने विधान सभा चुनाव के लिये अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।
2014 – अफ्रीका के शीर्ष कारोबारी नेताओं ने इबोला से निपटने के लिए आपात कोष स्थापित किया।
2016 – देश में भारतीय मुद्रा 500 एवं 1000 के नोट बंद किए गए (घोषणा 8 नवम्बर 2016 को हुई थी)।
9 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉
1818 - रुदिन, पिता और पुत्र तथा शिकारी के रेखाचित्र जैसी कालजयी रचनाएँ देने वाले महान् साहित्यकार इवान तुर्गेनेव (ईवान टोरगीनोफ़)का जन्म।
1877 – भारतीय उपमहाद्वीप के उर्दू के प्रख्यात कवि और दार्शनिक अल्लामा मोहम्मद इक़बाल का जन्म हुआ।
1889 - इन्द्र विद्यावाचस्पति - प्रसिद्ध पत्रकार, राष्ट्रीय कार्यकर्ता और भारतीयता के समर्थक।
1904 - पंचानन माहेश्वरी - भारत के सुप्रसिद्ध वनस्पति विज्ञानी।
1931 - लक्ष्मी मल्ल सिंघवी - जानेमाने भारतीय कवि, लेखक, भाषाविद, संविधान विशेषज्ञ और प्रसिद्ध न्यायविद थे।
1934 – अमेरिका के प्रसिद्ध खगोलशास्त्री और विज्ञान लेखक कार्ल सागान का जन्म हुआ।
1936 - सुदामा पांडेय 'धूमिल' - प्रसिद्ध हिन्दी कवि।
1980 - पायल रोहतगी, फ़िल्म अभिनेत्री।
1985 - प्रज्ञा पांड्या शाह - एक भारतीय अभिनेत्री, आवाज-डबिंग अभिनेत्री और प्रशिक्षित शास्त्रीय गायक।
9 नवंबर को हुए निधन👉
1941 - गंगानाथ झा - संस्कृत भाषा के प्रकाण्ड पंडित, जिन्होंने हिन्दी, अंग्रेज़ी और मैथिली भाषा में दार्शनिक विषयों पर उच्च कोटि के मौलिक ग्रन्थों की रचना की।
1960 - भारत के पहले वायु सेना प्रमुख सुब्रतो मुखर्जी का निधन हुआ।
1962 - धोंडो केशव कर्वे - भारत का सबसे बड़ा समाज सुधारक और उद्धारक।
1970 - मौजुदा फ़्राँसीसी गणराज्य के जनक फ़्रैंच राजनेता चार्ल्स डि गॉल की मृत्यु।
1978 - के. पी. केशव मेनन - मालाबार के प्रमुख कांग्रेसी नेता तथा समाज सुधारक थे।
1980 - पूरन चन्द जोशी - स्वाधीनता सेनानी।
2003 - पुष्पलता दास - एक उत्तर-पूर्वी भारतीय राज्य असम एक भारतीय स्वतंत्रता कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, गांधीवादी और विधायक थी।
2005 - के. आर. नारायणन - भारतीय गणराज्य के दसवें निर्वाचित राष्ट्रपति के रूप में जाने जाते हैं।
2009 - गुलाम हसन सोफ़ी - गायक।
2011 - हरगोविन्द खुराना - भारतीय जैव रसायनज्ञ, शरीर विज्ञान के क्षेत्र में चिकित्सा के 'नोबेल पुरस्कार' से सम्मानित।
9 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉
🔅 कवि कुलगुरु श्री कालिदास जयन्ती ( कन्फर्म नहीं )।
🔅 श्री के. आर. नारायणन स्मृति दिवस।
🔅 श्री हरगोविन्द खुराना स्मृति दिवस।
🔅 श्री पंचानन माहेश्वरी जयन्ती।
🔅 राष्ट्रीय विधिक साक्षरता / कानूनी सेवा दिवस ।
🔅 विश्व उर्दू दिवस (अल्लामा मोहम्मद इकबाल जयन्ती) ।
🔅 उतरांचल राज्य गठन दिवस (2000) ।
कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।
🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Advertisement Adnow
Popular Posts of The month
-
Navratri festival is a symbol of respect and importance of women power: DM from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | ...
-
विकासखंड के ग्राम मेहरौना के 20 से अधिक युवक खाड़ी देशों में मौजूद रहैं। सभी सुरक्षित हैं, लेकिन परिजन अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच चल रह...
-
कोतवाली पुलिस ने दो किलो से अधिक गांजा के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi ...
-
किसी का बुरा मत सोचो, किसी का बुरा मत करो, किसी का बुरा मत होने दो। अगर आप ऐसा करते हैं तो किसी की ताकत नहीं जो तुम्हारा बुरा कर दे। गुरु का...
-
सड़क हादसे में गई युवक की जान, एसआई परीक्षा देकर लौट रहा था वापस from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला ...
-
A torch procession was taken out from Deoria Club to Amrit Railway Station. from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi |...
-
Husband, mother-in-law and sister-in-law accused of harassing for dowry, FIR lodged from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In...
-
Teenager's body found hanging from a tree, murder charge filed from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाल...
-
Baitalpur: Three nominated councilors took oath from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - A...









0 comments:
Post a Comment
यदि आपको हमारे वेबसाइट पर पढ़ रहे पोस्ट अच्छे और काम के लग रहे है तो कृपया Comment Box में लिखना न भूले यदि आपका कोई प्रश्न या सुझाव हो तो हमे comment करे या हमारे दिए हुए email पर ईमेल जरूर करे। studieshubs@gmail.com
टेक्नोलॉजी और इंटरनेट की दुनिया से आप सभी को अप टू डेट रखने के लिए हमने यह वेबसाइट लॉन्च किया है । हमारे इस वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य है कि हम अपने भारत वासियों को अपनी मातृभाषा हिंदी में टेक्नोलॉजी और इंटरनेट से जुड़ी जानकारी साझा कर सकें। और पढ़ें