Thursday, November 14, 2019

☞   मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड में आज आ सकता है फैसला, ब्रजेश समेत 21 आराेपियाें के खिलाफ चार्जशीट

मुजफ्फरपुर/दिल्ली. मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड में दिल्ली की साकेत अदालत ने गुरुवार को अपना फैसला सुनाने की संभावना जताई है। हालांकि फैसला गुरुवार के लिए सूचीबद्ध किया गया है, लेकिन पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच हाल ही में हुई झड़पों के बाद यहां सभी छह जिला अदालतों में वकीलों की हड़ताल अभी तक समाप्त नहीं हुई है। ऐसे में फैसलेकी तिथि टल सकती है।

अदालत ने 30 सितंबर को सीबीआई के वकील और 11 आरोपियों के मामले में अंतिम बहस के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया था। बालिका गृह में कई लड़कियों के साथ यौन और शारीरिक हमले का आरोप है। इस मामले में ब्रजेश ठाकुर मुख्य आरोपी है। फैसले पर हाेने वाली सुनवाई के लिए शहर के कई अधिवक्ता और ब्रजेश ठाकुर समेत अन्य आराेपियाें के परिजन दिल्ली पहुंच चुके हैं।

यह मामला 7 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर मुजफ्फरपुर की स्थानीय अदालत से दिल्ली के साकेत जिला अदालत परिसर में पॉक्सो कोर्ट में स्थानांतरित किया गया था। इसमें बिहार की पूर्व समाज कल्याण मंत्री और तत्कालीन जदयू नेता मंजू वर्मा को भी आरोपों का सामना करना पड़ा था। इसमें आरोप था कि ब्रजेश ठाकुर का मंत्री के पति पति के साथ नजदीकी थी। सीबीआई ने विशेष अदालत को बताया था कि मामले के सभी 21 आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। मामले की सुनवाई में काेर्ट में पीड़ित किशाेरियाें का बयान दर्ज कराया जा चुका है। कई किशाेरियां आराेपियाें काे देखकर चिह्नित भी कर चुकी हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Saket court, will pronounce verdict, on girl child homicide today


from Dainik Bhaskar /national/news/saket-court-will-pronounce-verdict-on-girl-child-homicide-today-01686441.html

0 comments:

Post a Comment

यदि आपको हमारे वेबसाइट पर पढ़ रहे पोस्ट अच्छे और काम के लग रहे है तो कृपया Comment Box में लिखना न भूले यदि आपका कोई प्रश्न या सुझाव हो तो हमे comment करे या हमारे दिए हुए email पर ईमेल जरूर करे। studieshubs@gmail.com


टेक्नोलॉजी और इंटरनेट की दुनिया से आप सभी को अप टू डेट रखने के लिए हमने यह वेबसाइट लॉन्च किया है । हमारे इस वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य है कि हम अपने भारत वासियों को अपनी मातृभाषा हिंदी में टेक्नोलॉजी और इंटरनेट से जुड़ी जानकारी साझा कर सकें। और पढ़ें

Advertisement Adnow

Popular Posts of The month

Amazon Offers

 
अब पाये सभी सरकारी नौकरी और उनसे जुड़े हुए किसी भी सवालो के जवाब हमारी website पर सबसे पहले