Sunday, November 10, 2019

☞   *राजस्थान पुलिस भर्ती 2019*

*राजस्थान पुलिस भर्ती 2019* 

भाइयों राजस्थान पुलिस भर्ती का स्टैंडिंग आर्डर जारी हो चुका है जिससे साफ दिखाई दे रहा है कि पुलिस भर्ती का रास्ता साफ हो गया है और आशा है कि विज्ञापन  भी जल्द ही जारी हो जाएगा।

लेकिन अब की बार पुलिस कांस्टेबल भर्ती में कुछ बदलाव किए गए हैं 
जैसे = लिखित परीक्षा ,फिजिकल, में जो निम्न प्रकार हैं।

*लिखित परीक्षा*
इस बार लिखित परीक्षा में कुल प्रश्न संख्या संख्या 120 की जगह 150 कर दिए गए हैं और कुल नंबर 75 ही हैं जिसमें प्रत्येक प्रश्न आधा नंबर का होगा।

समय                 = 2 घंटे 
कुल प्रश्न संख्या   = 150 
कुल नंबर        =75

(नोट प्रत्येक प्रश्न •5 (आधा)नंबर का होगा और उसकी नेगेटिव मार्किंग 25% होगी मतलब 1/ 8)

*भाग-अ* रिजनिंग और कंप्यूटर

 ‌ (कुल प्रश्न संख्या 60 नंबर 30)

*भाग-ब* सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान और करंट जीके
(कुल प्रश्न संख्या 45 नंबर 22.5)

*भाग-स* राज० इतिहास, 
राज० भूगोल, राज०अर्थव्यवस्था, राज०राजनीति, और राज० कला एवं संस्कृति
(कुल प्रश्न संख्या 45 नंबर 22.5)

 अबकी बार इस जारी स्टैंडिंग ऑर्डर में मिनिमम क्वालीफाई नंबर पेपर के तीनों पार्टो में 
अलग -अलग न होकर एग्रीगेट दिया गया हैं  इस pattern से  कई भाइयों को फायदा होगा जैसा कि पिछली भर्ती में कई भाइयों के साथ धोखा हुआ क्योंकि सभी का  प्रत्येक  पार्ट  मजबूत नहीं होता  इसलिए  जिस पार्ट में मजबूती है उसमें  अपना स्कोर  बनाकर मिनिमम क्वालिफिकेशन  के दायरे में आ सकता है।और यदि इस पैटर्न  में आगे कोई बदलाव होता है जो आने वाली पुलिस विज्ञप्ति में दर्शा दिया जाएगा।

Minimum qualification कैटेगरी के अनुसार निम्न प्रकार होगा।

General & OBC = 40%
SC & ST          =36%  
Saharia  and TSP area no minimum passing marks

 *शारीरिक दक्षता परीक्षा*
 नई कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में पिछली भर्ती  की तरह दौड़ के नंबरों का विभाजन नहीं किया जाएगा।
जिसमें कुल दौड़ 5 किलोमीटर होगी

                 *दूरी*       *समय* 
 पुरुष.         5Km      25 मिनट
 महिला        5Km.    36 मिनट
Ex.men     5Km     30 मिनट

सामान्य कांस्टेबल को तय समय में दौड़ पूरी करने पर 15 नंबर मिलेंगे 
और ड्राइवर, बैंड, डॉग स्क्वायड को 10 नंबर मिलेंगे

*कांस्टेबल ड्राइवर*

कांस्टेबल ड्राइवर के लिए 15 नंबर का अलग टेस्ट होगा जिसमें अबकी बार लाइसेंस के अनुसार ना होकर ड्राइविंग दक्षता के अनुसार नंबर दिया जाएगा

 *एनसीसी*

एनसीसी सर्टिफिकेट वाले अभ्यर्थियों को अधिकतम पांच नंबर मिलेंगे जिनका विभाजन निम्न प्रकार किया गया।

 *अ* C प्रमाण पत्र = 5 
 *ब*  B प्रमाण पत्र = 4
 *स*  A प्रमाण पत्र = 3

 *होमगार्ड*

जिन अभ्यर्थियों के पास होमगार्ड सर्टिफिकेट है उनको उनकी होमगार्ड में दी गई सेवा समय के अनुसार नंबर दिए जाएंगे जिनका विभाजन निम्न प्रकार है।

 *अ*  3 वर्ष = 5 नंबर 
 *ब*   2 वर्ष = 4 नंबर 
 *स*  1 वर्ष = 3 नंबर

 *अंतिम चयन सूची* 
*(Final Merit list)*

इस बार जारी standing order  के अनुसार final merit list  अलग-अलग जिलों की अलग-अलग ने होकर एक ही मेरिट होगी।

इतना सब कुछ भर्ती के बारे में होने के बाद अब हम सभी को स्वयं को सोचने की बात है कि इस भर्ती परीक्षा को पास करने के लिए और अंतिम चयन लेने के लिए हम को किस प्रकार तैयारी करनी है जो आप सभी भाई इस बात से अच्छी तरह वाकिफ हैं  अब आप भर्ती विज्ञप्ति का इंतजार मत करना क्योंकि वह जल्दी आने वाली है अतः आपसे निवेदन है कि सभी भाई और बहन पुलिस की तैयारी में लग जाएं।।।

2 comments:

  1. Sarkari Job are an attraction to a huge Indian population. Whenever one looks for a settled future, we tend to look at SSC Jobs, Railway Jobs, Bank Jobs, Defence Jobs and Civil Service Jobs.

    ReplyDelete
  2. Hi, this is Manisha, I really want to say sincerely that this is amazing material that you have shared. thanks for this. it's really very helpful for me.

    Live Current Affairs
    Live Sarkari Naukri
    How to get a Government Job easily
    Facebook Video Download Online

    ReplyDelete

यदि आपको हमारे वेबसाइट पर पढ़ रहे पोस्ट अच्छे और काम के लग रहे है तो कृपया Comment Box में लिखना न भूले यदि आपका कोई प्रश्न या सुझाव हो तो हमे comment करे या हमारे दिए हुए email पर ईमेल जरूर करे। studieshubs@gmail.com


टेक्नोलॉजी और इंटरनेट की दुनिया से आप सभी को अप टू डेट रखने के लिए हमने यह वेबसाइट लॉन्च किया है । हमारे इस वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य है कि हम अपने भारत वासियों को अपनी मातृभाषा हिंदी में टेक्नोलॉजी और इंटरनेट से जुड़ी जानकारी साझा कर सकें। और पढ़ें

Advertisement Adnow

Popular Posts of The month

Amazon Offers

 
अब पाये सभी सरकारी नौकरी और उनसे जुड़े हुए किसी भी सवालो के जवाब हमारी website पर सबसे पहले