Thursday, July 11, 2019

☞   प्रसिद्ध अभिनेता अमित पुरोहित का निधन, फिल्म जगत में शोक की लहर

प्रसिद्ध अभिनेता अमित पुरोहित का निधन, फिल्म जगत में शोक की लहर
साउथ के अभिनेता अमित पुरोहित का हाल ही में निधन हो गया. सोशल मीडिया पर एक्टर के निधन की खबर शेयर करते हुए बागी फिल्म के अभिनेता सुधीर बाबू ने बताया कि अमित पुरोहित का निधन हो गया है.

अमित पुरोहित तेलुगू फिल्म 'सम्मोहनम' में नजर आए थे. इस फिल्म में सुधीर लीड रोल में थे. गौरतलब है कि फिल्‍म ‘सम्मोहनम’ में अमित पुरोहित ने अदिति राव हैदरी के एक्स ब्वॉयफ्रेंड का रोल निभाया था. इस फिल्मों में उन्होंने शानदार एक्टिंग की थी.

उनका निधन किस कारण से हुआ है अभी तक इस बात का पता नहीं चल सका है. अमित पुरोहित ने बिजुका, आलाप, आदि फिल्मों में अभिनय किया था. अमित पुरोहित ने हिंदी फिल्म ‘पंख’ और ‘अलाप’ में भी अपनी शानदार एक्टिंग की है. वे बहुत कम उम्र में ही इस दुनिया को अलविदा कह गए.

अमित पुरोहित, एक सज्जन, अच्छे व्यवहार वाले और बेहद प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक थे. वे अपने हरेक किरदार को बहुत ही खूबसूरती से निभाते थे.


अदिति राव हैदरी ने दी श्रद्धांजलि

उन्होंने एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी संग काम किया था. अदिति राव हैदरी ने भी अमित को श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं. अदिति ने लिखा की एक दयालु, विनम्र और मेहनती इंसान बहुत जल्दी चला गया.

बागी फिल्म के अभिनेता सुधीर बाबू द्वारा ट्वीट

सुधीर बाबू ने ट्वीट किया की 'अमित पुरोहित के अचानक निधन से स्‍तब्‍ध हूं. बहुत ही मिलनसार लड़का और हमेशा हर शॉट के लिए 100 प्रतिशत देता था. भगवान उनकी आत्‍मा को शांति दे.

‘सम्‍मोहनम' के निर्देशन मोहनकृष्ण इंद्रगति द्वारा ट्वीट

‘सम्‍मोहनम' के निर्देशन मोहनकृष्ण इंद्रगति ने ट्वीट किया की ' इस खबर पर मैं विश्‍वास ही नहीं कर पा रहा हूं. वे एक उदार व्‍यक्ति थे.

Advertisement Adnow

Popular Posts of The month

Amazon Offers

 
अब पाये सभी सरकारी नौकरी और उनसे जुड़े हुए किसी भी सवालो के जवाब हमारी website पर सबसे पहले