Sunday, July 7, 2019

☞   सबसे पहले दिल्ली से होगी भारत में हाइड्रोजन संचालित बसों की शुरुआत, नवंबर से प्रारंभ होने की संभावना

वर्तमान समय में बढ़ता प्रदूषण पूरे विश्व के लिए एक बड़ी समस्या बनता जा रहा हैं और इससे निपटने के लिए सभी देशों के द्वारा अपने स्तर पर कई प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदूषण से बुरे हालात हमारे देश की राजधानी दिल्ली के भी हैं। इस पर नियंत्रण पाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के तहत अब दिल्ली में डीटीसी और क्लस्टर बसें जल्द ही हाइड्रोजन सीएनजी से संचालित की जाएगी। इसी के साथ दिल्ली भारत में हाइड्रोजन संचालित बसों की शुरुआत करने वाला पहला शहर बनेगा। इसके लिए सरकार द्वारा अन्य एजेंसियों के सहयोग से जल्द ही पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा।

इसके अंतर्गत एचसीएनजी के प्रयोग के पहले चरण में 50 क्लस्टर बसों को 6 महीने तक दिल्ली की सड़कों पर चलाया जाएगा और इस प्रोजेक्ट की निगरानी ईपीसीए द्वारा की जाएगी। दिल्ली में पहला हाइड्रोजन सीएनजी स्टेशन भी बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। यह हाइड्रोजन सीएनजी स्टेशन राजघाट स्थित क्लस्टर डिपो में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा बनाया जाएगा।


- क्लस्टर बसों में हाइड्रोजन सीएनजी का परीक्षण सफल रहने के बाद डीटीसी और क्लस्टर की अन्य बसों में भी हाइड्रोजन सीएनजी ईंधन का प्रयोग किया जाएगा। 

- इस नए वाहन ईंधन के प्रयोग से यह पता लगाया जाएगा कि प्रदूषण के स्तर को कम करने में कितनी मदद मिल सकती है और यह सीएनजी से कितना बेहतर साबित हो सकता है। 

- ट्रायल के तौर पर बसों में 6 महीने तक प्रयोग की जाने वाली हाइड्रोजन सीएनजी की रिपोर्ट की सुप्रीम कोर्ट समीक्षा करेगा। 

- यदि परिणाम बेहतर साबित हुए तो नवंबर 2019 से हाइड्रोजन सीएनजी का बतौर ईंधन अन्य वाहनों में प्रयोग शुरू हो सकता है।

Advertisement Adnow

Popular Posts of The month

Amazon Offers

 
अब पाये सभी सरकारी नौकरी और उनसे जुड़े हुए किसी भी सवालो के जवाब हमारी website पर सबसे पहले