Tuesday, October 8, 2019
☞ पुरस्कार,. ढुंडिराज गोविन्द फाल्के भारतीय सिनेमा के अग्रदूत थे।
दादा साहब फाल्के पुरस्कार भारतीय फिल्म जगत का सर्वोच्च पुरस्कार है। यह हर वर्ष भारत के महान फिल्मकारों को उनके फिल्मी क्षेत्र में जीवन भर की उपलब्धियों को ध्यान में रखकर दिया जाने वाला राष्ट्रीय सम्मान है।
ढुंडिराज गोविन्द फाल्के भारतीय सिनेमा के अग्रदूत थे। 30 अप्रैल, 1870 को नासिक के पास त्रयंबकेश्वर में जन्मे धुंडीराज फाल्के के पिता एक शास्त्री थे। बाद में वह बंबई के विल्सन कॉलेज में पढ़ाने लगे। धुंडीराज ने बंबई के जे.जे. स्कूल ऑफ आर्ट्स और बड़ौदा के कला भवन से पढ़ाई की। इन्होंने ललित कला की सातवीं विधा माने जाने वाले सिनेमा के हर क्षेत्र में बुनियादी मानक स्थापित किए। अपनी फिल्मों के लिए पटकथा, फिल्मों का चित्रांकन, कला निर्देशन, सम्पादन और कलाकारों की वेशभूषा का चयन स्वयं ही किया करते थे। यहीं तक नहीं फिल्मों की प्रोसेसिंग, प्रिंटिंग, डेवलपिंग जैसी तकनीकी विधाओं के साथ-साथ थियेटरों में फिल्मों के प्रदर्शन से लेकर फिल्मों के वितरण की भी व्यवस्था खुद ही करते थे। इस प्रकार दादा साहेब फाल्के फिल्मी क्षेत्र के पहले 'आल राउण्डर' थे। जिन्होंने भारत में फिल्मों के निर्माण की बुनियाद डाली।
दादा साहब फाल्के ने 1934 में कोल्हापुर सिनेटोन के लिए अपनी पहली और अंतिम बोलती फिल्म ‘गंगावतरण’ बनाई। 70 वर्ष की उम्र तक आते-आते काम के बोझ से वह बीमार रहने लगे और आखिर 16 फरवरी, 1944 को नासिक में वह चल बसे।
दादा साहब फाल्के के इस अविस्मरणीय योगदान के परिणाम स्वरूप भारत सरकार ने उनकी याद में 1969 (जन्म शताब्दी वर्ष) में दादा साहब फाल्के पुरस्कार देने की घोषणा की। जिसके अन्तर्गत 10 लाख रुपए की नकद राशि, एक शाल और एक स्वर्ण कमल दिया जाता है। हर साल यह पुरस्कार सिनेमा के विकास, इसमें नई-नई तकनीकी जानकारियों के साथ उत्कृट योगदान के लिए दिया जाता है।
दादा साहब फाल्के पुरस्कार (Dadasaheb Phalke Award) विजेता अब तक–
1. 1969 - देविका रानी (अभिनेत्री)
2. 1970 - बी.एन.सरकार (फ़िल्म निर्माता)
3. 1971 - पृथ्वीराज कपूर-मरणोपरांत (अभिनेता)
4. 1972 - पंकज मलिक (फ़िल्म संगीतकार)
5. 1973 - रूबी मेयर्स/सुलोचना (अभिनेत्री)
6. 1974 - बोमिरेद्दी नरसिम्हा रेड्डी (फ़िल्म निर्देशक)
7. 1975 - धीरेन्द्र नाथ गांगुली (अभिनेता एवं फ़िल्म निर्देशक)
8. 1976 - कानन देवी (अभिनेत्री)
9. 1977 - नितिन बोस (फ़िल्म छायाकार, फ़िल्म निर्देशक एवं फ़िल्म पटकथा लेखक)
10. 1978 - रायचंद बोरल (फ़िल्म संगीतकार एवं फ़िल्म निर्देशक)
11. 1979 - सोहराब मोदी (अभिनेता,फ़िल्म निर्देशक एवं फ़िल्म निर्माता)
12. 1980 - पी.जयराज (अभिनेता एवं फ़िल्म निर्देशक)
13. 1981 - नौशाद अली (फ़िल्म संगीतकार)
14. 1982 - एल.वी.प्रसाद (अभिनेता, फ़िल्म निर्देशक एवं फ़िल्म निर्माता)
15. 1983 - दुर्गा खोटे (अभिनेत्री)
16. 1984 - सत्यजित राय (फ़िल्म निर्देशक)
17. 1985 - वी शांताराम (अभिनेता, फ़िल्म निर्देशक एवं फ़िल्म निर्माता)
18. 1986 - बी. नागी रेड्डी (फ़िल्म निर्माता)
19. 1987 - राजकपूर (अभिनेता एवं फ़िल्म निर्देशक)
20. 1988 - अशोक कुमार (अभिनेता)
21. 1989 - लता मंगेशकर (पार्श्व गायिका)
22. 1990 - ए. नागेश्वर राव (अभिनेता)
23. 1991 - भालजी पेंढरकर (फ़िल्म निर्देशक, फ़िल्म निर्माता एवं फ़िल्म पटकथा लेखक)
24. 1992 - भूपेन हज़ारिका (फ़िल्म निर्देशक)
25. 1993 - मजरूह सुल्तानपुरी (गीतकार)
26. 1994 - दिलीप कुमार (अभिनेता)
27. 1995 - राजकुमार (अभिनेता)
28. 1996 - शिवाजी (गणेशन अभिनेता)
29. 1997 - प्रदीप (गीतकार)
30. 1998 - बी.आर.चोपडा (फ़िल्म निर्देशक एवं फ़िल्म निर्माता)
31. 1999 - हृषिकेश मुखर्जी (फ़िल्म निर्देशक)
32. 2000 - आशा भोंसले (पार्श्व गायिका)
33. 2001 - यश चोपडा (फ़िल्म निर्देशक एवं फ़िल्म निर्माता)
34. 2002 - देव आनंद (अभिनेता, फ़िल्म निर्देशक एवं फ़िल्म निर्माता)
35. 2003 - मृणाल सेन (फ़िल्म निर्देशक)
36. 2004 - अदूर गोपालकृष्णन (फ़िल्म निर्देशक)
37. 2005 - श्याम बेनेगल (फ़िल्म निर्देशक)
38. 2006 - तपन सिन्हा (फ़िल्म निर्देशक)
39. 2007 - मन्ना डे (पार्श्व गायक)
40. 2008 - वी.के.मूर्ति (छायाकार)
41. 2009 - डी. रामानायडू (फ़िल्म निर्माता)
42. 2010 - के.बालाचंदर (फ़िल्म निर्देशक)
43. 2011 - सौमित्र चटर्जी (अभिनेता)
44. 2012 - प्राण (अभिनेता)
45. 2013 - गुलजार (गीतकार)
46. 2014 - शशि कपूर (अभिनेता एवं फ़िल्म निर्माता)
46. 2015 - मनोज कुमार (अभिनेता एवं फ़िल्म निर्देशक)
47. 2016 - के विश्वनाथ (अभिनेता एवं फ़िल्म निर्माता)
48. 2017 - विनोद खन्ना (अभिनेता)
49. 2018 - अमिताभ बच्चन (अभिनेता)
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Advertisement Adnow
Popular Posts of The month
-
Navratri festival is a symbol of respect and importance of women power: DM from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | ...
-
विकासखंड के ग्राम मेहरौना के 20 से अधिक युवक खाड़ी देशों में मौजूद रहैं। सभी सुरक्षित हैं, लेकिन परिजन अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच चल रह...
-
कोतवाली पुलिस ने दो किलो से अधिक गांजा के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi ...
-
किसी का बुरा मत सोचो, किसी का बुरा मत करो, किसी का बुरा मत होने दो। अगर आप ऐसा करते हैं तो किसी की ताकत नहीं जो तुम्हारा बुरा कर दे। गुरु का...
-
सड़क हादसे में गई युवक की जान, एसआई परीक्षा देकर लौट रहा था वापस from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला ...
-
A torch procession was taken out from Deoria Club to Amrit Railway Station. from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi |...
-
Husband, mother-in-law and sister-in-law accused of harassing for dowry, FIR lodged from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In...
-
Teenager's body found hanging from a tree, murder charge filed from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाल...
-
Baitalpur: Three nominated councilors took oath from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - A...








0 comments:
Post a Comment
यदि आपको हमारे वेबसाइट पर पढ़ रहे पोस्ट अच्छे और काम के लग रहे है तो कृपया Comment Box में लिखना न भूले यदि आपका कोई प्रश्न या सुझाव हो तो हमे comment करे या हमारे दिए हुए email पर ईमेल जरूर करे। studieshubs@gmail.com
टेक्नोलॉजी और इंटरनेट की दुनिया से आप सभी को अप टू डेट रखने के लिए हमने यह वेबसाइट लॉन्च किया है । हमारे इस वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य है कि हम अपने भारत वासियों को अपनी मातृभाषा हिंदी में टेक्नोलॉजी और इंटरनेट से जुड़ी जानकारी साझा कर सकें। और पढ़ें