_*🗞टॉपिक :- भारत- मॉरीशस के संबंध🗞*_
_🌷प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री माननीय श्री प्रविन्द जगन्नाथ ने मॉरीशस में मेट्रो एक्सप्रेस और ईएनटी अस्पताल का एक वीडियो लिंक के जरिये संयुक्त रूप से उद्घाटन किया है।_
*♻ इसके बारे में:-*
🌷मेट्रो एक्सप्रेस (लाइट रेल ट्रांजिट) परियोजना,मॉरीशस में आवाजाही परिदृश्य को सार्वजनिक परिवहन के एक कुशल, तेज और साफ सुथरे मोड में बदल देगी।
🌷 अत्याधुनिक ऊर्जा कुशल ईएनटी अस्पताल मॉरीशस में पहला पेपरलेस ई-अस्पताल होने के अलावा गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य देखभाल तक पहुंच को विस्तार देगा और लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
🌷 प्रधानमंत्री मोदी ने मॉरीशस में एक रेनल यूनिट के निर्माण के साथ मेडी-क्लीनिक और क्षेत्रीय स्वास्थ्य केंद्र बनाने में भारत सरकार द्वारा अनुदान सहायता के माध्यम से सहयोग देने के निर्णय से भी अवगत कराया।
*♻ मॉरीशस के बारे में:-*
🌷मॉरीशस हिंद महासागर में एक महाद्वीप है, जो अफ्रीकी महाद्वीप के दक्षिण-पूर्वी तट से 2,000 किलोमीटर दूर है।
🌷 देश में मॉरीशस और रोड्रिग्स के द्वीप और अगलेगा और सेंट ब्रैंडन के बाहरी द्वीप शामिल हैं।
🌷 मॉरीशस और रोड्रिग्स के द्वीप, पास के रियूनियन (एक फ्रांसीसी विदेशी विभाग) के साथ मैस्करीन द्वीप समूह का हिस्सा हैं।
🌷 चागोस द्वीपसमूह पर संप्रभुता मॉरीशस और यूनाइटेड किंगडम के बीच विवादित है।
🌷 इसकी राजधानी और सबसे बड़ा शहर पोर्ट लुई है।
_*🌴विषय:- करंट अफेयर्स*_
_*🗞टॉपिक :- प्रकाश पोर्टल🗞*_
_🌷केंद्रीय ऊर्जा और कोयला एवं खान मंत्री ने संयुक्त रूप से बिजली संयंत्रों को कोयले की आपूर्ति में पारदर्शिता और बेहतर समन्वय के लिए प्रकाश (PRAKASH) पोर्टल लॉन्च किया है।_
*♻ इसके बारे में:-*
🌷प्रकाश (PRAKASH) का मतलब है 'पॉवर रेल कोयला अवेलेबिलिटी फॉर सप्लाई हार्मनी (आपूर्ति सद्भाव के माध्यम से बिजली रेल कोयला की उपलब्धता)'।
🌷 पोर्टल का उद्देश्य सभी हितधारकों (विद्युत मंत्रालय, कोयला मंत्रालय, कोल इंडिया, रेलवे और बिजली उपयोगिताओं) के बीच कोयला आपूर्ति के लिए बेहतर समन्वय लाना है ।
🌷 थर्मल पावर प्लांटों में कोयले की पर्याप्त उपलब्धता और इष्टतम उपयोग सुनिश्चित करने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
🌷 प्रकाश पोर्टल एनटीपीसी और केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण, रेलवे सूचना प्रणाली और कोयला कंपनियों जैसे विभिन्न हितधारकों के स्रोतों के डेटा द्वारा विकसित किया गया है।








0 comments:
Post a Comment
यदि आपको हमारे वेबसाइट पर पढ़ रहे पोस्ट अच्छे और काम के लग रहे है तो कृपया Comment Box में लिखना न भूले यदि आपका कोई प्रश्न या सुझाव हो तो हमे comment करे या हमारे दिए हुए email पर ईमेल जरूर करे। studieshubs@gmail.com
टेक्नोलॉजी और इंटरनेट की दुनिया से आप सभी को अप टू डेट रखने के लिए हमने यह वेबसाइट लॉन्च किया है । हमारे इस वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य है कि हम अपने भारत वासियों को अपनी मातृभाषा हिंदी में टेक्नोलॉजी और इंटरनेट से जुड़ी जानकारी साझा कर सकें। और पढ़ें