Friday, July 5, 2019

☞   हाल ही में किस देश ने सिंगल-यूज़ प्लास्टिक शॉपिंग बैग पर प्रतिबन्ध लगाया?

हाल ही में किस देश ने सिंगल-यूज़ प्लास्टिक शॉपिंग बैग पर प्रतिबन्ध लगाया?

उत्तर – न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड ने सिंगल-यूज़ प्लास्टिक शौपिंग बैग पर प्रतिबन्ध लगा दिया है, यह प्रतिबन्ध 1 जुलाई, 2019 से लागू हो गया है। इसका उल्लंघन करने वाली व्यापारिक इकाइयों पर जुर्माना लगाया जायेगा। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्य्रकम के अनुसार 80 से अधिक देशों ने इस तरह के प्रतिबन्ध लगाए हैं।

मुख्य बिंदु

इस प्रतिबन्ध के लिए विधेयक की घोषणा अगस्त, 2018 में की गयी थी, यह नियम 1 जुलाई, 2019 से लागू हो गया है। गौरतलब है कि न्यूजीलैंड की अधिकतर सुपरमार्केट ने पहले से ही प्लास्टिक शॉपिंग बैग का उपयोग बंद कर दिया है। यह नया प्रतिबन्ध सुपरमार्केट, स्टोर तथा रेस्टोरेंट इत्यादि पर लागू होगा।
इस नियम का पालन न करने वाली कंपनियों पर 67,000 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाया जा सकता है।

सिंगल-यूज़ प्लास्टिक शॉपिंग बैग

इस बैग की मोटाई 70 माइक्रोन से कम होती है। प्लास्टिक प्रदूषण एक वैश्विक समस्या बन चुकी है। प्रतिवर्ष आधा मिलियन पक्षी तथा 1 लाख से अधिक समुद्री जीवन प्लास्टिक के कारण चोटिल हो जाते हैं अथवा मर जाते हैं।

Advertisement Adnow

Popular Posts of The month

Amazon Offers

 
अब पाये सभी सरकारी नौकरी और उनसे जुड़े हुए किसी भी सवालो के जवाब हमारी website पर सबसे पहले