Friday, July 12, 2019

☞   भारत का भूगोल - सामान्य ज्ञान के महत्वूपर्ण तथ्य

भारत का भूगोल - सामान्य ज्ञान के महत्वूपर्ण तथ्य
1. चावल उत्पादन में विश्व में भारत का कौन-सा स्थान है? – द्वितीय
2. विश्व में मूंगफली का सर्वाधिक उत्पादक देश कौन-सा है? – भारत
3. राजस्थान के एक कृषि अनुसंधान केन्द्र द्वारा तैयार की गई संकर बीज की नई किस्म ‘डबल जीरो’ किस फसल की है? – संरसों की
4. अभ्रक उत्पादन में भारत का विश्व में कौन-सा स्थान है? – प्रथम
5. खनिज तेल मुख्यतः किस प्रकार के चट्टान में मिलता है? – परतदार चट्टान में
6. भारत में प्रथम आधुनिक लौह इस्पात उद्योग किस वर्ष स्थापित किया गया? – 1970 ई. में
7. भारत में जूट का प्रथम कारखाना कहाँ खोला गया? – रिसरा में
8. हिंदुस्तान शिपयार्ड कहाँ स्थित है? – विशाखापत्तनम में
9. कोलकाता बंदरगाह किस नदी के किनारे स्थित है? – हुगली नदी के
10. भारत की सड़क प्रणाली का विश्व में कौन-सा स्थान है? – तीसरा
11. जहाँ पूर्वी घाट और पश्चिमी घाट आपस में मिलते हैं, वहाँ कौन सी पहाड़ी स्थित है? – नीलगिरि की पहाड़ियाँ
12. पश्चिमी तटीय मैदान का दक्षिणी भाग क्या कहलाता है? – मालाबार तट
13. राजस्थान की सांभर झील किस प्रकार की झील है? – प्लाया झील (वायु द्वारा निर्मित झील)
14. श्रीनगर किस नदी के किनारे अवस्थित है? – झेलम नदी
15. लाल मिट्टी का ‘लाल रंग’ किस कारण होता है? – लौह ऑक्साइड की उपस्थिति के कारण
16. भारत का वह कौन-सा राज्य है, जिसका वन आच्छादित क्षेत्रफल सर्वाधिक है? – मध्य प्रदेश
17. शुष्कता को सहन कर सकने वाली प्राकृतिक वनस्पति क्या कहलाती है? – जीरोफाइट्रस
18. ‘मानसून’ का क्या कारण है? – हवाओं का मौसमी उत्क्रमण
19. प्रमुखतया तालाबों द्वारा सिंचाई किस भारतीय क्षेत्र में की जाती है? – दक्षिण भारत में
20. भारत की सबसे बड़ी नदी परियोजना कौन-सी है? – भाखड़ा नांगल परियोजना
21. भारत में कुल कृषि भूमि के कितने भाग पर चावल की खेती होती है? – 1/4 भाग पर
22. विश्व में ज्वार का सर्वाधिक उत्पादक देश कौन-सा है? – भारत
23. केन्द्रीय पर्यावरण अभियंत्रण संस्थान कहाँ स्थित है? – नागपुर में
24. राजस्थान का खेतड़ी किस खनिज के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है? – ताँबा
25. भारत में ‘परमाणु ऊर्जा अनुसंधान का जनक’ किसे कहा जाता है? – डॉ. होमी जहाँगीर भाभा को
26. पश्चिम बंगाल के कुल्टी में लौह-इस्पात उद्योग की स्थापना कब की गई थी? – 1874 ई. में
27. भारत में दो-तिहाई से अधिक जूट मिल किस राज्य में केंद्रित हैं? – पश्चिम बंगाल में
28. नौसेना के फ्रेगेट किस्म के जहाज कहाँ बनाए जाते हैं? – मझगाँव डाक में
29. किस बंदरगाह का विकास कोलकाता के सहायक बंदरगाह के रूप में की गई है? – हल्दिया बंदरगाह का
30. देश का सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग कौन-सा है? – राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-07
31. छोटानागपुर पठार की सबसे ऊँची चोटी कौन-सी है? – पारसनाथ
32. भारत और तारिम बेसिन के बीच किस दर्रे से सम्पर्क स्थापित होता है? – काराकोरम दर्रा से
33. नैनीताल किस प्रकार की झील है? – हिमानी निर्मित झील
34. भारत में प्रवाहित होने वाली किस नदी का थाला ‘अपवाह तंत्र’ सबसे बड़ा है? – गोदावरी नदी
35. महाराष्ट्र में किस मिट्टी का सर्वाधिक विस्तार है? – काली मिट्टी
36. सर्वाधिक वन प्रतिशतता वाला राज्य कौन-सा है? – मिजोरम
37. एशियाई बब्बर शेर का निवास स्थल कहाँ है? – गिर वन
38. प्रत्यावर्तित मानसून किस क्षेत्र से आर्द्रता ग्रहण करती है? – बंगाल की खाड़ी से
39. भारत के सिंचित क्षेत्र में कुओं और नलकूपों की कितनी भागीदारी है? – 56%
40. पोंग बांध किस परियोजना से संबद्ध है? – व्यास परियोजना
41. भारत में खाद्यान्न के अंतर्गत आने वाले कितने भाग पर चावल की खेती की जाती है? – 1/3 भाग पर
42. मूंगफली उत्पादन में कौन-सा राज्य अग्रणी है? – गुजरात
43. भारत में सर्वाधिक चंदन लकड़ी का उत्पादन किस राज्य में होता है? – कर्नाटक में
44. ‘मंगला क्या है? – राजस्थान का एक प्रसिद्ध खनिज तेल कुआँ
45. 1957 ई. में ट्राम्बे (मुंबई) में स्थापित परमाणु ऊर्जा प्रतिष्ठान का वर्तमान में क्या नाम है? – भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र
46. भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के प्रथम लौह-इस्पात संयंत्र की स्थापना कहाँ की गई? – भद्रावती (कर्नाटक) में
47. भारत विभाजन के कारण किस उद्योग की सर्वाधिक धक्का लगा? – जूट उद्योग को
48. हिंदुस्तान केबल्स फैक्ट्री कहाँ स्थित है? – बेंगलुरु में
49. भारत का सबसे गहरा बंदरगाह कौन-सा है? – विशाखापत्तनम्
50. सबसे छोटा राष्ट्रीय राजमार्ग कौन है? – NH-47A

Advertisement Adnow

Popular Posts of The month

Amazon Offers

 
अब पाये सभी सरकारी नौकरी और उनसे जुड़े हुए किसी भी सवालो के जवाब हमारी website पर सबसे पहले