लॉर्ड कैनिंग
(1856-62 ई.)
भारत में कम्पनी द्वारा नियुक्त अंतिम गवर्नर जनरल तथा ब्रिटिश सम्राट के अधीन नियुक्त किया गया भारत का प्रथम वायसराय कौन था ?
लॉर्ड कैनिंग
लॉर्ड कैनिंग के समय सबसे प्रसिद्ध ऐतिहासिक घटना कौन-सी है ?
1857 ई. की क्रांति
कैनिंग के समय किस एक्ट को पारित कर हाईकोर्ट की स्थापना की गई ?
इंडियन हाईकोर्ट एक्ट
कैनिंग के समय उच्च न्यायालय की स्थापना किन शहरों में की गई ?
बंबई, कलकत्ता और मद्रास
कैनिंग के समय विवाह का कौन सा अधिनियम पास किया गया ?
पुनर्विवाह अधिनियम
लॉर्ड एल्गिन
(1862-63 ई.)
वहावी के आंदोलन का दमन किसने किया ?
लॉर्ड एल्गिन
सर जॉन लॉरेंस
(1863-69 ई.)
भूटान का महत्वपूर्ण युद्ध किसके समय हुआ ?
सर जॉन लॉरेंस
अफगानिस्तान में लॉरेंस ने कौन सी नीति अपनाई ?
अहस्तक्षेप की नीति । जिसे शानदार निष्क्रियता के नाम जाना जाता है ।
भारत एवं यूरोप के बीच प्रथम समुद्री टेलीग्राफ सेवा किस वायसराय के समय में शुरू हुई ?
1865 ई. में सर जॉन लॉरेंस के समय ।
किस वायसराय ने अजमेर में मेयो कॉलेज की स्थापना की ?
लॉर्ड मेयो
किस वायसराय की भारत में उसी के शासन काल में हत्या हुई ?
लॉर्ड मेयो
लॉर्ड मेयो की हत्या कब और कहां हुई ?
1872 ई. में अंडमान में ।
मेयो की हत्या किसने की ?
एक अफगान ने ।
भारत में वित्त के विक्रेंद्रीकरण की शुरुआत किसने की ?
1870 ई. में लॉर्ड मेयो ने ।
लॉर्ड नार्थब्रुक
(1872-76 ई.)
पंजाब का प्रसिद्ध आंदोलन की किस वायसराय के समय हुआ था ?
लॉर्ड नार्थब्रुक
‘मेरा उद्देश्य करों को हटाना तथा अनावश्यक वैधानिक कार्रवाईयों को बंद करना है’ ये कथन किसका है ?
लॉर्ड नार्थब्रुक
साहित्य जगत में ओवन मैरिडिथ के नाम से किस वायसराय को जाना जाता था ?
लॉर्ड लिटन
लिटन के समय में भारत के किस हिस्से में अकाल पड़ा था ?
बंबई, मद्रास, हैदराबाद, पंजाब, मध्य भारत ।
किसकी अध्यक्षता में लिटन ने अकाल आयोग की स्थापना की ?
रिचर्ड स्ट्रेची
लिटन के समय ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया को किस सम्मान से सम्मानित करने के लिए दिल्ली दरबार का आयोजन किया गया था ?
कैसर-ए-हिन्द (1 जनवरी 1877 ई. में सम्मानित किया गया )
समाचार पत्रों पर प्रतिबंध लगाने के लिए लिटन ने कौन सा एक्ट पारित किया ?
वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट
वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट की जद में कौन सा अखबार सबसे पहले आया ?
राष्ट्रवादी समाचार पत्र सोम प्रकाश
किस समाचार पत्र ने वर्नाक्यूलर एक्ट का समर्थन किया था ?
पायनियर
सिविल सेवा परीक्षाओं में प्रवेश की अधिकतम आयु सीमा 21 से घटाकर 19 किस वायसराय के समय में की गई ?
लॉर्ड लिटन
सर्वप्रथम किसने समाचार पत्रों की स्वतंत्रता को बहाल करते हुए वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट को समाप्त कर दिया ?
लॉर्ड रिपन (1880-84 ई.)
भारत में सर्वप्रथम नियमित जनगणना की शुरुआत कब हुई ?
1881 ई.
भारत में पहली बार जनगणना कब हुई थी ?
1872 ई.
श्वेत विद्रोह का तालुल्क किस विधेयक के विरोध से है ?
इल्बर्ट विधेयक
किसने रिपन को भारत का उद्धारक की संज्ञा दी ?
फ्लोरेंस नाइटिंगेल
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की स्थापना कब हुई ?
28 दिसंबर, 1885 ई.
किसके नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना हुई ?
ए.ओ. ह्यूम
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना कहां हुई ?
बंबई
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना के समय भारत के वायसराय कौन थे ?
लॉर्ड डफरिन ( 1884-88 ई.)
लॉर्ड लैंसडाऊन
(1888-94 ई.)
किस वायसराय के काल में भारत और अफगानिस्तान के बीच डूरण्ड रेखा का निर्धारण हुआ ?
लॉर्ड लैंसडाऊन
स्त्रियों को प्रतिदिन 11 घंटे से अधिक काम करने पर किस एक्ट के तहत प्रतिबंध लगाया गया ?
दूसरा कारखाना एक्ट
महिला कामगारों के लिए कारखाने में हफ्ते में एक दिन की छुट्टी का प्रावधान किसने बनाया ?
लॉर्ड लैंसडाऊन
इंडियन काउंसिल एक्ट कब पारित हुआ ?
1892 ई.
लॉर्ड एल्गिन द्वितीय
(1894-99 ई.)
‘भारत को तलवार के बल पर विजित किया गया है और इसी के बल पर इसकी रक्षा की जाएगी’ ये कथन किस वायसराय का है ?
लॉर्ड एल्गिन द्वितीय
किस वायसराय के समय सिंचाई आयोग, पुलिस आयोग और विश्वविद्यालय आयोग की स्थापना की गई ?
लॉर्ड कर्जन
भारतीय विश्विद्यालय अधिनयम कब पास किया गया ?
1904 ई.
किसकी अध्यक्षता में सिंचाई आयोग की स्थापना की गई ?
स्कार्ट मॉनक्रीक
पुलिस आयोग की स्थापना किसकी अध्यक्षता में हुई ?
एंड्रयू फ्रेजर
विश्वविद्यालय आयोग के किसकी अध्यक्षता में बनी ?
टॉमस रैले
सैन्य अधिकारियों के प्रशिक्षण के लिए लॉर्ड कर्जन ने कहां कॉलेज की स्थापना की ?
क्वेटा
किस अधिनियम के तहत कर्जन ने भारत में पहली बार ऐतिहासिक इमारतों की सुरक्षा एवं मरम्मत की ओर ध्यान दिया ?
प्राचीन स्मारक परीक्षण अधिनियम (1904 ई.)
प्राचीन स्मारकों की सुरक्षा और मरम्मत के लिए कर्जन ने किस विभाग की स्थापना की ?
भारीतय पुरातत्व विभाग
बंगाल का विभाजन कब हुआ ?
1905 ई.
लॉर्ड कर्जन के भारत विरोधी कार्यों में सर्वाधिक महत्वपूर्ण कार्य कौन-सा था ?
बंगाल का विभागजन
मुस्लिम लीग की स्थापना किस वायसराय के समय हुई ?
लॉर्ड मिंटो द्वितीय (1905-10 ई.)
मुस्लिम लीग की स्थापना कब और किसने की ?
1906 ई. में आगा खां और सलीमुल्ला खां ने ।
मुस्लिम लीग की स्थापना कहां हुई ?
ढाका
लॉर्ड हार्डिंग द्वितीय
(1910-1916 ई.)
ब्रिटेन के सम्राट जॉर्ज पंचम का भारत आगमन किस वायसराय के समय हुआ था ?
लॉर्ड हार्डिंग द्वितीय
प्रथम विश्वयुद्ध किस वायसराय के समय में शुरू हुई ?
लॉर्ड हार्डिंग द्वितीय
प्रथम विश्वयुद्ध की शुरुआत किस तारीख से मानी जाती है ?
4 अगस्त 1914 ई.
होमरूल लीग की स्थापना किसने की ?
तिलक और एनी बेसेंट
किसने और कब हार्डिंग द्वितीय पर बम फेंका , जिससे वह घायल हो गया ?
1912 ई. में क्रांतिकारी रास बिहारी बोस ने ।
लॉर्ड चेम्सफोर्ड
(1916-21 ई.)
रौलेट एक्ट किस वायसराय के काल में पास हुआ ?
लॉर्ड चेम्सफोर्ड
रौलेट एक्ट कब पास हुआ ?
1919 ई.
प्रसिद्ध जालियावाला बाग हत्याकांड किसके शासन में हुआ ?
लॉर्ड चेम्सफोर्ड
जालियावाला बाग हत्याकांड को कब अंजाम दिया गया ?
13 अप्रैल 1919 ई.
गांधीजी द्वारा चलाया गया पहला असहयोग आंदोलन किस घटना के कारण स्थगित कर दिय गया ?
चौरी-चौरा की घटना
चौरी-चौरा की घटना कब और कहां हुई ?
1922 ई. में उत्तरप्रदेश के गोरखपुर जिले में ।
किस वायसराय के समय चौरी-चौरा की घटना घटी ?
लॉर्ड रीडिंग ( 1921-1926)
काकोरी रेल कांड कब हुआ था ?
1925 ई. में लॉर्ड रीडिंग के कार्यकाल में ।
भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी का गठन कब हुआ ?
1921 ई.
भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी का गठन किसके द्वारा किया गया ?
एम एन राय
विश्वभारती विश्वविद्यालय ने किस वायसराय के समय में कार्य करना आरंभ किया ?
1922 ई. में लॉर्ड रीडिंग के समय में ।
लॉर्ड इर्विन
(1926- 1931 ई.)
साइमन कमीशन भारत कब आया ?
1928 ई. में लॉर्ड इर्विन के समय में ।
लॉर्ड इर्विन का कार्यकाल कब से कब तक था ?
1926 ई. से 1931 ई. तक
गांधी जी ने सविनय अवज्ञा आंदोलन कब शुरू किया ?
6 अप्रैल 1930 ई.
दिल्ली के असेम्बली हॉल में बम कब फेंका गया ?
1929 ई.
किस समझौते के बाद गांधी जी ने सविनय अवज्ञा आंदोलन वापस ले लिया ?
5 मार्च 1931 ई. में गांधी-इर्विन समझौता
किस अधिवेशन में कांग्रेस ने पूर्ण स्वराज का नारा दिया ?
1929 ई. में लाहौर अधिवेशन में ।
प्रथम गोलमेज सम्मेलन कब और कहां हुआ ?
नवंबर 1930 ई. में लंदन में ।
लॉर्ड विलिंगडन (1931-1936 ई.)
- इसके समय में 7 सितंबर से 1 दिसंबर, 1931 ई. तक द्वीतीय गोलमेज सम्मेलन लंदन में हुआ ।
- द्वीतीय गोलमेज सम्मेलन में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व गांधीजी ने किया ।
- महात्मा गांधी और अंबेडकर के बीच 25 सितंबर 1932 ई. को पूना समझौता हुआ ।
- 17 नवंबर से 24 दिसंबर, 1932 ई. तक लंदन में तृतीय गोलमेज सम्मेलन हुआ जिसमें कांग्रेस ने हिस्सा नहीं लिया ।
- बिहार में 1934 में भयंकर भूकंप आया ।
- सन् 1935 में भारत सरकार अधिनियम पास किया गया ।
- अगस्त 1932 ई. में रैम्जे मैकडोनाल्ड ने साम्प्रदायिक अधिनिर्णय की घोषणा की ।
लॉर्ड लिनलिथगो (1936-1944)
- अप्रैल 1939 ई. में सुभाष चंद्र बोस ने फॉरवर्ड ब्लॉक नामक नई पार्टी का गठन किया ।
- 1 सितंबर 1939 ई. को द्वितीय विश्वयुद्ध का प्रारंभ इसी के समय में हुआ ।
- इसी के समय में पहली बार चुनाव कराए गए । कांग्रेस ने ग्यारह में से सात प्रांतों में अपनी सरकारें बनाईं ।
- लिनलिथगो के समय 1940 में पहली बार पाकिस्तान की मांग की गई ।
- 8 अगस्त 1940 ई. को प्रसिद्ध अगस्त प्रस्ताव ब्रिटिश संसद में पास किया गया ।
- 1942 ई. में क्रिप्स मिशन भारत आया ।
- 9 अगस्त 1942 ई. को भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत हुई ।
- 1943 ई. में बंगाल में भयंकर अकाल पड़ा ।
लार्ड वेवेल (1944-1947 ई.)
- वेवेल के समय 1945 ई. में शिमला समझौता हुआ । इस समझौते में कांग्रेस और मुस्लिम लीग के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया ।
- 1946 ई. में कैबिनेट मिशन भारत आया । इस मिशन के सदस्य- स्टेफोर्ड क्रिप्स, पैथिक लारेंस, ए.वी एलेक्जेंडर थे ।
लॉर्ड माउंटबेटन ( मार्च 1947- जून 1948 ई.)
- 4 जुलाई 1947 ई. को ब्रिटिश संसद में एटली द्वारा भारतीय स्वतंत्रता विधेयक प्रस्तुत किया गया ।
- भारतीय स्वतंत्रता विधेयक को 18 जुलाई 1947 ई. को स्वीकृति मिली ।
- विधेयक के अनुसार भारत और पाकिस्तान दो स्वतंत्र राष्ट्रों की घोषणा की गई ।
- 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ ।
- स्वतंत्र भारत के अंतिम वायसराय और प्रथम गवर्नर जनरल माउंटबेटन हुए ।
चक्रवर्ती राजगोपालाचारी (1948-1950)
- स्वतंत्र भारत के प्रथम भारतीय और अंतिम गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी हुए ।
- लॉर्ड माउंटबेटन की वापसी के बाद 21 जून 1948 ई. को चक्रवर्ती राजगोपालाचारी भारत के गवर्नर जनरल बनाए गए ।
- 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू होने के बाद गवर्नर जनरल का पद समाप्त हो गया ।
0 comments:
Post a Comment
यदि आपको हमारे वेबसाइट पर पढ़ रहे पोस्ट अच्छे और काम के लग रहे है तो कृपया Comment Box में लिखना न भूले यदि आपका कोई प्रश्न या सुझाव हो तो हमे comment करे या हमारे दिए हुए email पर ईमेल जरूर करे। studieshubs@gmail.com
टेक्नोलॉजी और इंटरनेट की दुनिया से आप सभी को अप टू डेट रखने के लिए हमने यह वेबसाइट लॉन्च किया है । हमारे इस वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य है कि हम अपने भारत वासियों को अपनी मातृभाषा हिंदी में टेक्नोलॉजी और इंटरनेट से जुड़ी जानकारी साझा कर सकें। और पढ़ें