किसी भारतीय को ब्रिटिश संसद में अपनी आवाज उठाने का यह पहला मौका था। एक औपनिवेशिक राष्ट्र के लिए यह मौका बहुत दुर्लभ था जब उसे शासक वर्ग के सीधे बात करने का अवसर मिला।
व्यावहारिक नीतिशास्त्र के महान दार्शनिक पीटर सिंगर का जन्म आज के दिन 1945 में यानी छह जुलाई को हुआ था। व्यावहारिक नीतिशासत्र को नया आयाम देने वाले सिंगर को पशुओं के अधिकार और वैश्विक गरीबी के विश्लेषण के लिए खास तौर पर जाना जाता है। सिंगर को नारीवाद, पर्यावरणवाद और गर्भपात संबंधी अधिकारों की सूक्ष्म विवेचना के लिए भी जाना जाता है।
1885: महान वैज्ञानिक लुई पाश्चर ने रेबीज रोधी टीके का पहली बार इस्तेमाल किया।
1892: दादा भाई नौरोजी को ब्रिटेन की संसद में चुने जाने वाले प्रथम अश्वेत एवं भारतीय बने।
1935: तिब्बत समुदाय के 14वें और वर्तमान गुरू दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो का जन्म।
1947: सोवियन संघ में एके-47 राइफलों का निर्माण होना शुरू हुआ।
1964: मलावी (पूर्व में न्यासालैंड) को ब्रिटेन से आजादी मिली।
2006: नाथूला पास को 44 साल बाद खोला गया।
1946: महान नैतिक दार्शनिक पीटर सिंगर का जन्म।
1986: भारतीय राजनीतिज्ञ बाबू जगजीवन राम का निधन।
2002: चर्चित भारतीय उद्योगपति धीरूभाई अंबानी का निधन।
- 1837 में आज ही के दिन प्रसद्धि समाज सुधारक रामकृष्ण गोपाल भंडारकर का जन्म हुआ था।
- जनसंघ के संस्थापक और भारतीय राजनीतिज्ञ श्यामाप्रसाद मुखर्जी का 1901 में जन्म हुआ था।
- भारत की प्रख्यात समाज सुधारक लक्ष्मीबाई केलकर का जन्म 1905 में हुआ था।
- 1935 में बौद्ध धर्म के धर्मगुरु दलाई लामा का जन्म हुआ था।
- 6 जुलाई 1946 को अमेरिका के 43वें राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश का जन्म हुआ था।
- 1956 में भारत सरकार में पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री रहे अनिल माधब दवे का जन्म हुआ था।
- बादशाह अकबर के प्रमुख राजपूत सरदार मान सिंह का निधन 1614 में हुआ।
- 1894 में आज ही के दिन हिन्दी खड़ी बोली और ‘भारतेन्दु युग’ के उन्नायक प्रताप नारायण मिश्र का निधन हुआ था।
- कार्नेलिया सोराबजी का निधन 1954 में हुआ वो भारत की प्रथम महिला बैरिस्टर थीं।
- सन 1897 ईसवी में जन्मे अमरीकी लेखक विलियम फ़ॉल्कनर का निधन 1962 में हुआ। उन्होंने अपनी कहानियों में अमरिकी समाज की समस्याओं विशेषकर श्याम वर्ण वालों के साथ भेदभाव का उल्लेख किया।
- आधुनिक भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष जगजीवन राम का निधन 1986 में हुआ था। जिन्हें आदर से ‘बाबूजी’ कहा जाता था।
- 1997 में प्रसिद्ध फिल्म निर्माता-निर्देशक चेतन आनंद का निधन हुआ था।
- भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति धीरूभाई अंबानी का निधन 2002 में हुआ था।
- 6 जुलाई 2005 को नौतम भट्ट का निधन हुआ। वह भारतीय वैज्ञानिक थे।
- फिल्म निर्देशक मणि कौल का 2011 में निधन हुआ था।
- 2014 में आज ही के दिन पद्मश्री से सम्मानित अमेरिकी विद्वान एवं इतिहासकार ग्रैनविल ऑस्टिन का निधन हुआ था।







