💁वर्ष 2019 के लिए विषय: COOPS 4 DECENT WORK.
💁संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय: न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका;
💁स्थापना: 24 अक्टूबर 1945.
💁संयुक्त राष्ट्र के महासचिव: एंटोनियो गुटेरेस.
✅ विश्व मौसम विज्ञान संगठन
(World Meteorological Organisation) GkGurooji
यह एक अंतर-सरकारी संगठन है, जिसे 23 मार्च, 1950 को मौसम विज्ञान संगठन अभिसमय के अनुमोदन द्वारा स्थापित किया गया है।
यह पृथ्वी के वायुमंडल की परिस्थिति और व्यवहार, महासागरों के साथ इसके संबंध, मौसम और परिणामस्वरूप उपलब्ध जल संसाधनों के वितरण के बारे में जानकारी देने के लिये संयुक्त राष्ट्र (UN) की आधिकारिक संस्था है।
191 सदस्यों वाले विश्व मौसम विज्ञान संगठन का मुख्यालय जिनेवा (Geneva) में है।
उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष 23 मार्च को विश्व मौसम दिवस मनाया जाता है।
✅ केंद्र सरकार ने जल संकट से निपटने और देश में पानी की कमी से जूझ रहे 255 ज़िलों में 1 जुलाई से जल शक्ति अभियान की शुरूआत की है।
👉 इसमें वर्षा के पानी के संचय और संरक्षण के प्रयास किए जाएंगे।
👉 इस अभियान में 800 IAS अधिकारियों की भी मदद ली जाएगी, जिनमें संयुक्त सचिव से लेकर अतिरिक्त सचिव रैंक तक के अधिकारी शामिल होंगे। GkGurooji
👉इस अभियान में अंतरिक्ष, पेट्रोलियम और रक्षा क्षेत्र से भी अधिकारियों को शामिल किया जाएगा।
👉 इसके अलावा विभिन्न मंत्रालयों के 550 उपसचिव भी अपने-अपने हिस्से में आए ज़िले व ब्लॉक का दौरा करेंगे।
GkGurooji
⏩ यह अभियान 1 जुलाई से 30 सितंबर तक दक्षिण-पश्चिम मानसून के वापस जाने तक विभिन्न राज्यों में चलेगा।
👉 इसमें वर्षा के जल संचयन पर फोकस किया जाएगा।
👉 1 अक्तूबर से 30 नवंबर तक उत्तर-पूर्व मानसून वाले राज्य इसमें शामिल होंगे।
✔️ जल शक्ति और ग्रामीण विकास मंत्रालय मिलकर यह अभियान संचालित कर रहे हैं, जिसकी मोबाइल एप्लीकेशन के ज़रिये रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी।
📢 जोशना_चिनप्पा_ने_जीता_राष्ट्रीय_स्क्वाश_प्रतियोगिता_में_महिला_एकल_वर्ग_का_खिताब
🎤 जोशना चिनप्पा ने राष्ट्रीय स्क्वाश प्रतियोगिता में महिला एकल वर्ग का खिताब जीता। फाइनल में उन्होंने सुनैना कुरुविल्ला को 11-5, 11-4, 7-11, 11-5 से हराया। यह जोशना चिनप्पा का 17वां राष्ट्रीय खिताब था, इसके साथ ही उन्होंने भुवनेश्वरी कुमारी के 16 खिताबों के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है।
जोशना चिनप्पा
जोशना का जन्म 15 सितम्बर, 1986 को चेन्नई में हुआ था।
जोशना चिनप्पा ब्रिटिश स्क्वाश चैंपियनशिप को जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी हैं, यह ख़िताब उन्होंने 2003 में अंडर-19 श्रेणी में जीता था।
वे भारत की सबसे युवा राष्ट्रीय स्क्वाश चैंपियन हैं।
जोशना चिनप्पा और दीपिका पल्लिकल ने 2014 में राष्ट्रमंडल खेलों में महिला युगल वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था, यह राष्ट्रमंडल खेलों में स्क्वाश में भारत का पहला पदक था।
जोशना चिनप्पा ने 2018 जकार्ता पालेमबांग में आयोजित एशियाई खेलों के एकल वर्ग में कांस्य पदक जीता था, जबकि टीम इवेंट में उन्होंने रजत पदक जीता।
Current Affairs in Hindi
क्रिकेट विश्व कप में बांग्लादेश ने जिस टीम के द्वारा बनाया गया 322 रनों का लक्ष्य हासिल कर विश्व कप इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज़ पूरा किया- वेस्टइंडीज़वह बॉलीवुड एक्टर जिसने उत्तर प्रदेश में आंख की बीमारियों के बचाव को लेकर अभियान 'See Now' लॉन्च किया है- अमिताभ बच्चन
हाल ही में जिस देश के सिचुआन प्रांत में आए 6.0 तीव्रता वाले भूकंप के कारण करीब 12 लोगों की मौत हो गई हैं- चीन
हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जिस राज्य में 1000 अतिरिक्त विदेशी अधिकरणों की स्थापना को मंज़ूरी दी है- असम
जर्मनी तथा वह देश जिसके वैज्ञानिकों की एक संयुक्त टीम स्पेक्ट्रम-रॉन्टजेन-गामा नामक अंतरिक्ष दूरबीन लॉन्च करने की योजना बना रही है- रूस
हाल ही में जिस राज्य में भीषण गर्मी के कारण रेड अलर्ट जारी करते हुए कुछ स्थानों पर धारा-144 लागू की गई है- बिहार
संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की द वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रॉसपेक्ट्स 2019 रिपोर्ट के मुताबिक चीन को पीछे छोड़ते हुए भारत जिस वर्ष तक विश्व का सबसे अधिक आबादी वाला देश होगा-2027
जिसे हाल ही में भारतीय जनता पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष चयनित किया गया है- जेपी नड्डा
17वीं लोकसभा के लिए एनडीए द्वारा जिसे लोकसभा स्पीकर के पद हेतु नामांकित किया गया है- ओम बिड़ला
अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र (IAC) की स्थापना किए जानेवाला स्थल - नई दिल्ली.
भारत के लिए सबसे अधिक वनडे मैच खेलने वाला दूसरे खिलाड़ी - महेंद्र सिंह धोनी (341) (पहला सचिन तेंदुलकर).
सबसे तेज़ 11,000 रन बनाने वाला बल्लेबाज - विराट कोहली (230 मैच).
भारत के ‘चंद्रयान-2’ मिशन का नेतृत्व करने के लिए दो महिला वैज्ञानिक के नाम - रितु करिदल (मिशन निदेशक के रूप में) और मुथैया वनिता (परियोजना निदेशक के रूप में).
संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन (यूएनसीटीएडी) – स्थापना वर्ष: 1964; मुख्यालय: जेनेवा (स्विट्जरलैंड).
✅ संयुक्त राष्ट्र मरुस्थलीकरण रोकथाम कन्वेंशन’
(United Nations Convention to Combat Desertification- UNCCD)
संयुक्त राष्ट्र मरुस्थलीकरण रोकथाम कन्वेंशन संयुक्त राष्ट्र के अंतर्गत तीन रियो समझौतों (Rio Conventions) में से एक है। अन्य दो समझौते हैं-
1. जैव विविधता पर समझौता (Convention on Biological Diversity- CBD)।
2. जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क समझौता (United Nations Framework Convention on Climate Change (UNFCCC)।
UNCCD एकमात्र अंतर्राष्ट्रीय समझौता है जो पर्यावरण एवं विकास के मुद्दों पर कानूनी रूप से बाध्यकारी है।
मरुस्थलीकरण की चुनौती से निपटने के लिये अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इस दिवस को 25 साल पहले शुरू किया गया था।
तब से प्रत्येक वर्ष 17 जून को ‘विश्व मरुस्थलीकरण और सूखा रोकथाम दिवस’ मनाया जाता है।







