अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने हाल ही में जिस पूर्व भारतीय बल्लेबाज को क्रिकेट के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया है- सचिन तेंदुलकर
आईसीसी ने सरकारी दखलअंदाज़ी को लेकर जिस क्रिकेट टीम को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है-ज़िम्बाब्वे क्रिकेट टीम
वह राज्य सरकार जिसने हाल ही में शहीद होने तथा अक्षम हो जाने वाले सैनिकों को दी जाने वाली वित्तीय सहायता में वृद्धि को मंज़ूरी दे दी है- महाराष्ट्र सरकार
हिमा दास ने महिलाओं की जितने मीटर की दौड़ में 15 दिन के अंदर ही चौथा स्वर्ण पदक हासिल कर लिया है-200 मीटर
डब्लूएचओ द्वारा हाल ही में जिस देश में दो मिलियन लोगों के घातक इबोला वायरस से ग्रसित होने पर अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित कर दिया गया है- कांगो
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में चिकित्सा के क्षेत्र में आदान-प्रदान तथा वैज्ञानिक अवसंरचना के संयुक्तर उपयोग के क्षेत्रों में भारत और जिस देश के बीच अंतर-संस्थागत समझौते को मंज़ूरी दे दी है- अमेरिका
हाल ही में डब्लूएचओ तथा यूनिसेफ द्वारा जारी आँकड़ों के मुताबिक, साल 2018 में जितने मिलियन बच्चों तक जीवन रक्षक टीके/वैक्सीन की पहुँच नहीं थी-20
17 जुलाई को वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने भारत और इस देश की कंपनियों और निवेशकों के लिए फास्ट-ट्रैक सिस्टम स्थापित करने का निर्णय लिया – इटली
अंतरारष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ़) के इस सीईओ ने 16 जुलाई को इस्तीफा सौंपा - क्रिस्टीन लेगार्ड
संगीत नाटक अकादमी द्वारा 16 जुलाई को घोषित संगीत नाटक अकादमी फैलोशिप के प्राप्तकर्ता - तबला वादक जाकिर हुसैन,नर्तकी सोनल मानसिंह, नृत्यांगना जतिन गोस्वामी और भरतनाट्यम के के.कल्याणसुंदरम पिल्लई
छात्रों के अंग्रेजी भाषा कौशल को विकसित करने के उद्देश्य से, मध्य प्रदेश सरकार ने इस विदेशी विश्वविद्यालय के विभाग के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए - कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय
आंध्र प्रदेश के नए राज्यपाल - बिस्वा भूषण हरिचंदन
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ़) – स्थापना वर्ष: 1945; मुख्यालय: वाशिंगटन डी.सी. (अमरीका)
सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में जिस रियल एस्टेट कंपनी का रेरा रजिस्ट्रेशन कैंसल करने का आदेश दिया है- आम्रपाली ग्रुप
हाल ही में संसद में पेश किए गये नेशनल मेडिकल कमीशन बिल के अनुसार NEET-PG टेस्ट को समाप्त करके एमबीबीएस के छात्रों के लिए जिस कॉमन टेस्ट को आधार बनाने का प्रस्ताव रखा गया है- NEXT
वह राज्य सरकार जिसने भारत के पहले अत्याधुनिक ‘स्पेस सिस्टमस पार्क’ की स्थापना करने का निर्णय लिया है- केरल सरकार
सरकारी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने जिस परियोजना के लिए साल 2024 तक 1.25 लाख करोड़ रुपये की ऋण सुविधा देगी- भारतमाला परियोजना
जिस भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ को प्रादेशिक सेना की पैराशूट रेजीमेंट में दो महीने की ट्रेनिंग करने के लिये सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत से अनुमति मिल गयी है- महेंद्र सिंह धोनी
वह राज्य सरकार जिसने रातापानी वन्यजीव अभयारण्य (Ratapani Wildlife Sanctuary) को बाघ के लिये आरक्षित घोषित करने का निर्णय लिया है- मध्य प्रदेश सरकार
भारत और जिस देश के बीच ‘हैंड इन हैंड’ नामक वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास का आयोजन उमरोई, मेघालय में किया जायेगा- चीन
प्रत्येक वर्ष 23 जुलाई को जिस महान स्वतंत्रता सेनानी की जयंती मनाई जाती है- चंद्रशेखर आज़ाद
जिसकी अध्यक्षता में बनाई गई अंतर-मंत्रालय समिति की सिफारिश के अनुसार भारत में क्रिप्टोकरेंसी के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए- सुभाष चन्द्र गर्ग
विश्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, वह देश जो 2018 में दुनिया भर से रकम प्राप्त करने में शीर्ष प्राप्तकर्ता रहा - भारत
20 जुलाई को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दो पुलों का उद्घाटन किया, जो इन जगहों पर बांधे गये - उज्ह और बसंतार (जम्मू और कश्मीर)
वैश्विक अनुसंधान प्रकाशन उत्पादनों के संदर्भ में 2019 स्किमागो जर्नल रैंकिंग में पहला स्थान – ब्रिटेन (यूके)
वैश्विक अनुसंधान प्रकाशन उत्पादनों के संदर्भ में 2019 स्किमागो जर्नल रैंकिंग में भारत का स्थान - पांचवां
इज कार्यक्रम के तहत पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (एमओईएफसीसी) भारत में एक समावेशी हरित अर्थव्यवस्था के निर्माण पर काम कर रहा है - पीएजीई भारत
दिल्ली के इस पूर्व मुख्यमंत्री का 20 जुलाई को निधन हो गया - शीला दीक्षित
कजाकिस्तान में मुक्केबाजी के राष्ट्रपति कप में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले खिलाड़ी - शिवा थापा
2019 अफ्रीका कप ऑफ़ नेशंस फुटबॉल चैम्पियनशिप का विजेता - अल्जीरिया
जुलाई 2019 में ई-चालान और ई-भुगतान प्रणाली शुरू करने वाला केन्द्र शासित प्रदेश - दिल्ली
अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (फीफा) – स्थापना वर्ष: 1904; मुख्यालय: ज्यूरिख (स्विट्जरलैंड).
भारत का राष्ट्रपति राज्यपाल को संविधान के इस अनुच्छेद के अनुसार नियुक्त करता है - अनुच्छेद 155
पहली अफ्रीका कप ऑफ़ नेशंस फुटबॉल चैम्पियनशिप - 1957
हाल ही में मध्य प्रदेश विधान सभा में ओबीसी आरक्षण 14 फीसदी से बढ़ाकर जितने फीसदी करने का विधेयक पास हो गया-27 फीसदी
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि का अनुमान 2019 के लिए 7.3 प्रतिशत घटाकर जितने प्रतिशत कर दिया है-7 प्रतिशत
• हाल ही में आईसीसी द्वारा जारी की गई टेस्ट बल्लेबाज़ों की ताज़ा रैंकिंग में 922 अंकों के साथ जिस भारतीय खिलाड़ी शीर्ष स्थान पर काबिज है- विराट कोहली
विज्ञान एवं पर्यावरण केंद्र नामक गैर-सरकारी संस्था द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत के जिस शहर के वातावरण में पिछले एक साल के दौरान ओज़ोन के प्रदूषक कणों की मात्रा में लगभग डेढ़ गुना वृद्धि हुई है- दिल्ली
भारत के जिस संस्थान के छात्रों ने कृषि संबंधी समस्याओं से निपटने के लिए ‘स्मार्ट-एग्रीकॉप्टर’ बनाया है- आईआईटी मद्रास
जिस दिन को राष्ट्रीय प्रसारण दिवस (National Boradcasting Day) मनाया जाता है-23 जुलाई
थेरेसा मे द्वारा इस्तीफ़ा दिए जाने के बाद हाल ही में जिसे यूनाइटेड किंगडम का अगला प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है- बोरिस जॉनसन
भारत द्वारा चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण के बाद जिस देश ने भारत के साथ मिलकर अंतरिक्ष कार्यक्रमों पर काम करने की इच्छा व्यक्त की है- चीन
इस भारतीय संघ ने भारतीय लघु व मध्यम उद्यमों को अमरीका के बाजार में प्रवेश मिलने के लिए 15 से 22 जुलाई 2019 के दौरान एक विशेष एसएमई कार्यक्रम के पहले संस्करण की घोषणा की है - नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विसेज कंपनीज (नैसकॉम)
इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर (आईयूसीएन) के रेड लिस्ट के अनुसार, विश्व भर में इतनी प्रजातियों को खतरा है - 28,000 से अधिक
ब्रिटेन स्थित यूगोव संस्थान के अनुसार, 2019 के विश्व के 'सबसे प्रशंसित पुरुष' - माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स
ब्रिटेन स्थित यूगोव संस्थान के अनुसार, 2019 की विश्व की 'सबसे प्रशंसित महिला' - मिशेल ओबामा
डेफएक्सपो इंडिया 2020 का 11 वां द्विवार्षिक संस्करण यह कार्यक्रम का स्थान - लखनऊ, उत्तर प्रदेश
ब्रिटेन स्थित यूगोव संस्थान के अनुसार, 2019 के विश्व के शीर्ष 10 'सबसे प्रशंसित पुरुषों' की नवीनतम सूची में शामिल होने वाले एकमात्र भारतीय - प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (छठे)
सुभाष चंद्र बोस की भारतीय राष्ट्रीय सेना के बचे मिजोरम के एकमेव सदस्य की 21 जुलाई को मृत्यु हुई - डर्थावमा
मार्क्सवादी समन्वय समिति (एमसीसी) के संस्थापक रहे इस व्यक्ति का 21 जुलाई को निधन हो गया - ए. के. रॉय
2019 के लिए द म्यूजिक एकेडमी के 'संगीत कलानिधि' पुरस्कार के विजेता - कर्नाटक के गायक एस. सौम्या
बिहार के समस्तीपुर से सांसद रहे इस व्यक्ति की 21 जुलाई को मृत्यु हो गई - रामचंद्र पासवान
इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर (आईयूसीएन) – स्थापना वर्ष: 1948; मुख्यालय: ग्लैंड (स्विट्जरलैंड)
नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विसेज कंपनीज (नैसकॉम) का स्थापना वर्ष – 1988








0 comments:
Post a Comment
यदि आपको हमारे वेबसाइट पर पढ़ रहे पोस्ट अच्छे और काम के लग रहे है तो कृपया Comment Box में लिखना न भूले यदि आपका कोई प्रश्न या सुझाव हो तो हमे comment करे या हमारे दिए हुए email पर ईमेल जरूर करे। studieshubs@gmail.com
टेक्नोलॉजी और इंटरनेट की दुनिया से आप सभी को अप टू डेट रखने के लिए हमने यह वेबसाइट लॉन्च किया है । हमारे इस वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य है कि हम अपने भारत वासियों को अपनी मातृभाषा हिंदी में टेक्नोलॉजी और इंटरनेट से जुड़ी जानकारी साझा कर सकें। और पढ़ें