(अ) राजघाट टी.पी.एस.
(ब) छबड़ा टी.पी.एस.
(स) मुंद्रा टी.पी.एस
(द) विंध्याचल टी.पी.एस
उत्तर राजघाट टी.पी.एस.
दिल्ली सरकार ने घोषणा की है कि राजघाट थर्मल पावर प्लांट को आधिकारिक तौर पर बंद कर दिया जाएगा और इसे सौर पार्क में बदल दिया जाएगा। 45 एकड़ संयंत्र स्थल पर 5,000 किलोवाट सौर ऊर्जा का उत्पादन किया जाएगा। कोयला आधारित संयंत्र, जिसकी वर्तमान इकाइयों को 1989 में चालू किया गया था, 2014 से बंद मोड में पड़ा हुआ है।
प्रश्न 2 किस कंपनी ने एक्सिस बैंक और मास्टरकार्ड के साथ मिलकर अपने पहले को-ब्रांडेड के्रडिट कार्ड को लाॅन्च कर दिया है -
(अ) फ्लिपकार्ट
(ब) अमेजन
(स) गूगल
(द) अलीबाबा
उत्तर फ्लिपकार्ट
फ्लिपकार्ट ने एक्सिस बैंक और मास्टरकार्ड के साथ मिलकर अपने पहले को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड को लॉन्च कर दिया है। इसके जरिए खरीदारी करने पर ग्राहक को कई सारे डिस्काउंट ऑफर मिलेंगे। कार्ड के लिए ग्राहक को सालाना 500 रुपए की फीस देनी होगी, इसके जरिए दो लाख रुपए तक की शॉपिंग की जा सकती है। फ्लिपकार्ट के अनुसार, नए फ्लिपकार्ट-एक्सिसस बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए फ्लिपकार्ट, मिंत्रा और टूगुड से खरीदारी करने पर 5% का अनलिमिटेड कैशबैक मिलेगा। साल 2016 में भी फिल्पकार्ट ने एक्सिस बैंक से पार्टनरशिप के तहत एक्सिस बैंक बज क्रेडिट कार्ड को लॉन्च किया था। स्नैपडील (विद एचडीएफसी बैंक), आईआरसीटीसी (विद एसबीआई), अमेजन (विद आईसीआईसीआई बैंक) पहले से ही को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड सुविधा भारत में मुहैया करा रहे हैं।
प्रश्न 3 भारत में वित्त वर्ष 2015-16 तथा 2018-19 के दौरान जन्म के समय लिंगानुपात 923 से बढ़कर ........... हो गया है -
(अ) 938
(ब) 952
(स) 931
(द) 975
उत्तर 931
देश में राष्ट्रीय स्तर पर लिंगानुपात में सुधार के संकेत हैं। वित्त वर्ष 2015-16 तथा 2018-19 के दौरान जन्म के समय लिंगानुपात (एसआरबी) 923 से बढ़कर 931 हो गया है। महिला एवं बाल कल्याण मंत्रलय ने लिंगानुपात में सुधार की जानकारी दी है। देश में ‘बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ’ अभियान के प्रभाव के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में मंत्रलय ने नए आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि 21 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में एसआरबी में वृद्धि हो रही है जबकि तीन राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में पिछले वित्त वर्ष 2017-18 की तुलना में 2018-19 में यह स्थिर बना हुआ था।
प्रश्न 4 वैश्विक बहुआयामी गरीबी सूचकांक 2019 के अनुसार, भारत ने वर्ष 2006 से वर्ष 2016 के बीच .......... मिलियन लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है -
(अ) 200
(ब) 271
(स) 117
(द) 50
उत्तर 271
भारत ने 2006 से 2016 के बीच दस साल में 10 विकासशील देशों के समूह में सबसे तेजी से गरीबी को कम किया है। इस दौरान देश के 27.1 करोड़ लोग गरीबी के दायरे से बाहर आए हैं। खास बात यह है कि भारत में भी गरीबों के विकास में सबसे तेज रफ्तार झारखंड की रही है। यह दावा संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में किया गया है। यूएन डेवलपमेंट प्रोग्राम (यूएनडीपी) की मल्टीडायमेंशनल पाॅवर्टी इंडेक्स (एमपीआई) पर ताजा रिपोर्ट बताती है कि गरीबी कम करने में झारखंड के बाद अरुणाचल प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ और नगालैंड का नंबर आता है। हालांकि इस प्रगति के बावजूद अब भी भारत के चार सबसे गरीब प्रदेशों में एक झारखंड है। चार सबसे गरीब राज्यों बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में आज भी 19.6 करोड़ गरीब लोग बसते हैं यानी भारत के कुल 36.4 करोड़ गरीब लोगों के आधे। भारत का एमआईपी मूल्य 2005-06 में 0.283 से घटकर 2015-16 में 0.123 हो गया था।
प्रश्न 5 देश की किस प्रमुख दोपहिया एवं तिपहिया निर्माता ने भारत की पहली एथेनाॅल आधारित मोटरसाइकल लांच की है -
(अ) टीवीएस मोटर
(ब) टाटा मोटर
(स) बजाज आॅटो
(द) हीरो मोटोकाॅर्प
उत्तर टीवीएस मोटर
चेन्नई में मुख्यालय वाली बहुराष्ट्रीय मोटरसाइकिल कंपनी टीवीएस मोटर कंपनी ने कच्चे आयात को कम करने और वायु प्रदूषण को कम करने में मदद करने के लिए भारत की पहली इथेनॉल आधारित मोटरसाइकिल टीवीएस अपाचे आरटीआर 200 एफआई ई 100 लॉन्च की है।
प्रश्न 6 फिल्म डिवीजन, मुंबई में किस डाॅक्यूमेंट्री फिल्म क्लब का शुभारंभ करेंगे -
(अ) लाइफ
(ब) क्षितिज
(स) सरल
(द) शाॅर्ट
उत्तर क्षितिज
सराहनीय वृत्तचित्र फिल्मों का अब सार्वजनिक प्रदर्शन किया जाएगा और फिल्म प्रेमियों को फिल्मों को देखनेके साथ ही साथ उनके निदेशकों/निरीक्षकों के साथ बातचीत करने का अवसर भी मिलेगा। ऐसा फिल्म क्लब ‘क्षितिज’ के शुभारंभ की बदौलत होने जा रहा है। क्षितिज का शुभारंभ फिल्म प्रभाग, सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा भारतीय वृत्तचित्र निर्माता संघ (आईडीपीए) के सहयोग से ऑडिटोरियम-1, न्यू म्यूजियम बिल्डिंग, फिल्म प्रभाग परिसर,मुंबई में किया जाएगा। वृत्तचित्र फिल्मों का सार्वजनिक प्रदर्शन हर महीने के दूसरे और चौथे शुक्रवार को शाम पांच बजे से साढ़े छह बजे तक फिल्म प्रभाग परिसर में किया जाएगा। उसके फौरन बाद वृत्तचित्र फिल्म के निदेशकों/निरीक्षकों के साथ संक्षिप्त बातचीत होगी। उद्घाटन फिल्म के तौर पर बेहद सराही गई अजय एवं विजय बेदी की वृत्तचित्र फिल्म ‘सीक्रेट लाइफ ऑफ फ्रॉग्स’ दिखाई जाएगी।
प्रश्न 7 मलाला दिवस हर साल कब मनाया जाता है -
(अ) 10 जुलाई
(ब) 11 जुलाई
(स) 12 जुलाई
(द) 13 जुलाई
उत्तर 12 जुलाई
प्रश्न 8 फोब्र्स द्वारा जारी 2019 की हाइएस्ट पेड सेलेब्रिटी लिस्ट में शामिल एकमात्र बाॅलीवुड सेलिब्रिटी का नाम बताएं -
(अ) अक्षय कुमार
(ब) सलमान खान
(स) आमिर खान
(द) प्रियंका चोपड़ा
उत्तर अक्षय कुमार
फोर्ब्स की दुनिया के 100 सबसे ज्यादा कमाई वाले सेलेब्रिटी की लिस्ट में इस साल भारत से सिर्फ अक्षय कुमार (51) का नाम है। 2019 की हाइएस्ट पेड सेलेब्रिटी लिस्ट में अक्षय का 33वां नंबर है। उनकी कमाई 6.5 करोड़ डॉलर (444 करोड़ रुपए) है। पिछले एक साल में उन्होंने एक फिल्म के लिए 34 करोड़ रुपए से 68 करोड़ रुपए तक लिए। 2018 की लिस्ट में अक्षय 270 करोड़ रुपए की कमाई के साथ 76वें नंबर पर थे। सिंगर टेलर स्विफ्ट ने फोर्ब्स की 100 सेलिब्रिटी की सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है और 2019 में 185 मिलियन अमरीकी डालर से अधिक की कमाई के साथ सर्वाधिक कमाई करने वाली सेलिब्रिटी बन गई हैं। काइली जेनर सूची में दुसरे स्थान पर है।
प्रश्न 9 फिल्म डिवीज़न ऑफ़ इंडिया ने हाल ही में किस शहर में डाक्यूमेंट्री फिल्म क्लब “क्षितिज” लांच किया -
(अ) जयपुर
(ब) मुंबई
(स) दिल्ली
(द) कोलकाता
उत्तर मुंबई
सराहनीय वृत्तचित्र फिल्मों का अब सार्वजनिक प्रदर्शन किया जाएगा और फिल्म प्रेमियों को फिल्मों को देखनेके साथ ही साथ उनके निदेशकों/निरीक्षकों के साथ बातचीत करने का अवसर भी मिलेगा। ऐसा फिल्म क्लब ‘क्षितिज’ के शुभारंभ की बदौलत होने जा रहा है। क्षितिज का शुभारंभ फिल्म प्रभाग, सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा भारतीय वृत्तचित्र निर्माता संघ (आईडीपीए) के सहयोग से ऑडिटोरियम-1, न्यू म्यूजियम बिल्डिंग, फिल्म प्रभाग परिसर,मुंबई में किया जाएगा। वृत्तचित्र फिल्मों का सार्वजनिक प्रदर्शन हर महीने के दूसरे और चौथे शुक्रवार को शाम पांच बजे से साढ़े छह बजे तक फिल्म प्रभाग परिसर में किया जाएगा। उसके फौरन बाद वृत्तचित्र फिल्म के निदेशकों/निरीक्षकों के साथ संक्षिप्त बातचीत होगी। उद्घाटन फिल्म के तौर पर बेहद सराही गई अजय एवं विजय बेदी की वृत्तचित्र फिल्म ‘सीक्रेट लाइफ ऑफ फ्रॉग्स’ दिखाई जाएगी।
प्रश्न 10 वन और पर्यावरण मंत्रालय के तहत एक समिति ने किस टाइगर रिजर्व में यूरेनियम की खोज के लिए सैद्धांतिक रूप से अनुमति दिये जाने की सिफारिश की है -
(अ) ओरंग टाइगर रिजर्व
(ब) अमराबाद टाइगर रिवर्ज
(स) जिम कॉर्बेट टाइगर रिवर्ज
(द) नागार्जुनसागर-श्रीशैलम टाइगर रिजर्व
उत्तर अमराबाद टाइगर रिवर्ज
पर्यावरण मंत्रालय, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (एमओंईएफसीसी) के तहत वन सलाहकार समिति (एफएसी) ने तेलंगाना में अमराबाद टाइगर रिजर्व में यूरेनियम की खोज के लिए ‘इन-प्रिंसिपल’ अनुमति के लिए सिफारिश की।
🔮CURRENT AFFAIR➰







