यूपी फ्री टैबलेट योजना: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अपने प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए यूपी फ्री टैबलेट योजना की शुरुआत की है। इसके शुभारम्भ की घोषणा 21 अगस्त 2021 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा की गयी है। Yogi फ्री टैबलेट योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के एक करोड़ छात्र -छात्राओं को फ्री में टेबलेट वितरित किये जाएंगे। इसका उद्देश्य प्रदेश में छात्रों को तकनीकी माध्यम से शिक्षा की ओर प्रोत्साहित करना है। ग्रेजुएशन , पोस्ट ग्रेजुएशन , टेक्निकल और डिप्लोमा में अध्ययनरत छात्र इसका लाभ ले सकते हैं। जिसके लिए उन्हें अपना पंजीकरण करवाना होगा।
यूपी फ्री टैबलेट योजना की आवश्यकता
आज के समय में उत्तर प्रदेश फ्री टेबलेट योजना बहुत महत्वपूर्ण है। जैसा की हम जानते हैं की आज के समय में डिजिटल माध्यम बहुत जरुरी है। क्यूंकि इस से आज सभी कार्य आप बस एक क्लिक के माध्यम से कम समय में पूरा कर सकते हैं। यही नहीं बात करें छात्रों की तो वर्तमान में शिक्षा के लिए इंटरनेट का बहुत उपयोग होता है। वर्तमान के हालातों में तो ऑनलाइन क्लासेज के माध्यम से ही शिक्षा प्रक्रिया जारी है। ऐसे में वो बच्चे जिनके पास स्मार्टफोन और टेबलेट आदि खरीदने के लिए पर्याप्त धन नहीं होता , उनकी पढ़ाई पर इसका प्रभाव पड़ेगा। योगी सरकार द्वारा चलाई गयी UP फ्री टैबलेट के अंतर्गत मिलने वाले टेबलेट्स से न सिर्फ छात्रों को पढाई जारी करने में सहायता मिलेगी बल्कि उन्हें आगे पढ़ने और बेहतर प्रदर्शन करने का भी प्रोत्साहन मिलेगा।
इन्हे मिलेगा लाभ
यूपी फ्री टैबलेट योजना का लाभ प्रदेश के उन छात्रों को मिलेगा जो स्नातक , परास्नातक , बीटेक , स्वास्थ्य शिक्षा , पैरामेडिकल , पॉलिटेक्निक आदि कोर्स कर रहे हैं। सेवा मित्र पोर्टल / कौशल विकास विभाग में पंजीकृत छात्रों और युवाओं को भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा। प्लम्बर , इलेक्ट्रीशियन, एसी मैकेनिक , कारपेंटर , नर्स आदि लोगों को भी टैबलेट योजना में टेबलेट दिया जाएगा ताकि उनके द्वारा दी जा रही सेवाएं और बेहतर हो सकें।
ये हैं इसकी पात्रता
- उत्तर प्रदेश का मूल निवासी
- परिवार की वार्षिक आय 2 लाख से अधिक नहीं होनी चाइये।
- पिछली सभी कक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए।
- सरकारी स्कूल के छात्र ही आवेदन कर सकते हैं।
ये हैं महत्वपूर्ण दस्तावेज
यूपी फ्री टैबलेट योजना में पंजीकरण के लिए आप को इन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
- मार्कशीट
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो।
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता प्रमाण पत्र
कैसे करें यूपी फ्री टैबलेट योजना के लिए पंजीकरण?
आप की जानकारी के लिए बता दें की अभी यूपी फ्री टैबलेट योजना की शुरुआत की घोषणा ही की गयी है। इसके लिए पंजीकरण की प्रक्रिया को जल्द ही शुरू किया जाएगा। पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होने पर आप फ्री टैबलेट योजना में पंजीकरण हेतु आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर सकते हैं। और योजना से जुड़े लिंक पर क्लिक करके अपना पंजीकरण कर सकते हैं।
ऐसी ही और भी सरकारी योजनाओं की जानकारी पाने के लिए हमारी वेबसाइट Studieahubs को बुकमार्क जरूर करें ।








0 comments:
Post a Comment
यदि आपको हमारे वेबसाइट पर पढ़ रहे पोस्ट अच्छे और काम के लग रहे है तो कृपया Comment Box में लिखना न भूले यदि आपका कोई प्रश्न या सुझाव हो तो हमे comment करे या हमारे दिए हुए email पर ईमेल जरूर करे। studieshubs@gmail.com
टेक्नोलॉजी और इंटरनेट की दुनिया से आप सभी को अप टू डेट रखने के लिए हमने यह वेबसाइट लॉन्च किया है । हमारे इस वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य है कि हम अपने भारत वासियों को अपनी मातृभाषा हिंदी में टेक्नोलॉजी और इंटरनेट से जुड़ी जानकारी साझा कर सकें। और पढ़ें