66th National Film Awards
उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू द्वारा नई दिल्ली में 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (66th National Film Awards) समारोह में विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत वर्ष 2018 के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किये गए।
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विषय में:
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की शुरुआत वर्ष 1954 में हुई थी इससे पहले इन पुरस्कारों को राजकीय पुरस्कार कहा जाता था।
आमतौर पर वार्षिक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त करने वालों की घोषणा अप्रैल के महीने में की जाती है और प्रत्येक वर्ष 3 मई को इन्हें प्रदान किया जाता है परंतु इस वर्ष 17 वीं लोकसभा चुनाव के कारण इन्हें प्रदान करने में देरी हुई।
वर्ष 2018 के लिये दिये जाने वाले पुरस्कारों की सूची इस प्रकार है-
श्रेणी विजेता
सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म अंधाधुंध
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (साझा) आयुष्मान खुराना (अंधाधुंध ), विक्की कौशल (उरी)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री कीर्ति सुरेश
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक आदित्य धर (उरी)
सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफर ज्योति (घूमर, पद्मावत)
सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक संजय लीला भंसाली
सर्वश्रेष्ठ फिल्म फ्रैंडली राज्य उत्तराखंड
सर्वश्रेष्ठ शॉर्ट फीचर फिल्म खरवस
सर्वश्रेष्ठ फिल्म ऑन सोशल इश्यू पैडमेन
सर्वश्रेष्ठ स्पोर्ट्स फिल्म स्विमिंग थ्रू द डार्कनेस
सर्वश्रेष्ठ फिल्म क्रिटिक (हिंदी) अनंत विजय
सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म भोंगा
सर्वश्रेष्ठ राजस्थानी फिल्म टर्टल
सर्वश्रेष्ठ गारो फिल्म अन्ना
सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म बरम
सर्वश्रेष्ठ उर्दू फिल्म हामिद
सर्वश्रेष्ठ बंगाली फिल्म एक जे छिलो राजा
सर्वश्रेष्ठ मलयालम फिल्म सूडानी फ्रॉम नाइज़ीरिया
सर्वश्रेष्ठ तेलुगू फिल्म महांती
इसके अलावा मराठी फिल्म ‘नाल’ को निर्देशक की पहली सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिये इंदिरा गांधी पुरस्कार, मराठी फिल्म ‘पानी’ को पर्यावरण संरक्षण पर बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार, कन्नड़ फिल्म ओंडाला इराडाला को राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिये नरगिस दत्त पुरस्कार प्रदान किया गया।
अमिताभ बच्चन को भारतीय फिल्म उद्योग में उनके 50वें वर्ष के लिए भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
दादा साहब फाल्के पुरस्कार:
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड के रूप में जब दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया जाता है।
भारत सरकार ने धुंधीराज गोविन्द फाल्के की जन्म शताब्दी वर्ष 1969 के उपलक्ष्य में उन्हें सम्मान देने के लिये सिनेमा के अत्यंत विशिष्ट व्यक्तिओं को दादा साहब फाल्के सम्मान देने का निर्णय लिया।
वर्ष 1969 के लिये पहला फाल्के सम्मान वर्ष 1970 में अभिनेत्री देविका रानी को दिया गया था








0 comments:
Post a Comment
यदि आपको हमारे वेबसाइट पर पढ़ रहे पोस्ट अच्छे और काम के लग रहे है तो कृपया Comment Box में लिखना न भूले यदि आपका कोई प्रश्न या सुझाव हो तो हमे comment करे या हमारे दिए हुए email पर ईमेल जरूर करे। studieshubs@gmail.com
टेक्नोलॉजी और इंटरनेट की दुनिया से आप सभी को अप टू डेट रखने के लिए हमने यह वेबसाइट लॉन्च किया है । हमारे इस वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य है कि हम अपने भारत वासियों को अपनी मातृभाषा हिंदी में टेक्नोलॉजी और इंटरनेट से जुड़ी जानकारी साझा कर सकें। और पढ़ें