Friday, March 8, 2019

☞   International Women's Day : महिलाओं के लिए मोदी सरकार की ये है 5 महत्वपूर्ण योजनाएं, ऐसे उठाएं इसका फायदा

नई दिल्ली। हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day 2019) मनाया जाता है। महिलाएं आज हर फील्ड में अपना अलग मुकाम बनाने में सफल हो रही है। पुरुषों से कंधों से कंधे मिलाकर चल रही है। दुनियाभर में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार द्वारा कई महत्चपूर्ण कदम उठाए गए हैं, कई योजनाएं खासकर महिलाओं के लिए लागू किया गया है। आज महिला दिवस के उपलक्ष्य में हम आपको सरकारी योजना के बारें में बता रहे हैं जो खासकर महिलाओं के लिए चलाया जाता है।

सुकन्या समृद्धि योजना (SSY)

सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई या SSY) गर्ल चाइल्ड के लिए केंद्र सरकार की एक छोटी बचत योजना है जिसे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ स्कीम के तहत लांच किया गया था। 10 साल से कम उम्र की बच्ची के लिए उच्च शिक्षा और शादी के लिए बचत करने के लिहाज से केंद्र सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) एक अच्छी निवेश योजना है। जो शेयर बाजार के जोखिम से दूर रहना चाहते हों और फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में गिरते ब्याज दर से परेशान हों, SSY उनके लिए बेहतरीन कदम साबित हो सकती है। बैंक और पोस्ट ऑफिस में जाकर कोई भी व्यक्ति या कानूनी अभिभावक 10 साल से कम उम्र की बेटियों के लिए यह अकाउंट खुलवा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस स्कीम को 22 जनवरी 2015 में शुरू किया गया था। स्कीम पूरी होने पर पूरा फंड उस लड़की को मिलेगी, जिसके नाम पर ये खाता खुलवाया गया हो

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY)

केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) से कमजोर वर्ग के परिवारों खासकर महिलाओं को बहुत राहत मिली है। इसे 1 मई 2016 को उत्तर प्रदेश के बलिया में लॉन्‍च किया गया था। PMUY के तहत सरकार गरीबी रेखा (BPL) से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को घरेलू रसोई गैस (एलपीजी (LPG) गैस) का कनेक्शन देती है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) केंद्र सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सहयोग से चलाई जा रही है।
इस योजना में केंद्र सरकारी तेल कंपनियों को प्रति कनेक्शन 1,600 रुप की सब्सिडी देती है। यह सब्सिडी सिलेंडर की जमानत और फिटिंग शुल्क के लिए होती है


Advertisement Adnow

Popular Posts of The month

Amazon Offers

 
अब पाये सभी सरकारी नौकरी और उनसे जुड़े हुए किसी भी सवालो के जवाब हमारी website पर सबसे पहले