[A] हिमाचल प्रदेश
[B] उत्तराखंड
[C] जम्मू-कश्मीर ✔
[D] सिक्किम
Notes:-खारदुंग ला दर्रा जम्मू-कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र में स्थित है।
2.ताप के अंतर का उपयोग निम्नलिखित में से किस कांसेप्ट के लिए किया जाता है?
[A] मानसून ✔
[B] जेट स्ट्रीम
[C] चक्रवात
[D] मरुस्थलीय तूफ़ान
Notes:-मानसून की उत्पति स्थल और जल क्षेत्र में असमान ताप के कारण होती है। स्थल में तापमान अधिक होने के कारण वायुदाब कम होता है, जबकि जलीय क्षेत्र में दाब अपेक्षाकृत अधिक होता है। वायु उच्च वायुदाब के क्षेत्र से निम्न वायु दाब के क्षेत्र की ओर बहती है।
3. भारत के स्थलाकृतिक मानचित्र किस संगठन के द्वारा बनाये जाते हैं?
[A] भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण
[B] भारतीय सर्वेक्षण ✔
[C] भारतीय भौगोलिक सर्वेक्षण
[D] उपरोक्त में से कोई नहीं
Notes:-भारतीय सर्वेक्षण विभाग की स्थापना 1767 ईसवी में की गयी थी।
4.निम्नलिखित में से पीडमोंट पठार का उदाहरण कौन सा है?
[A] तिब्बत पठार
[B] बोलिवियन पठार
[C] मालवा पठार ✔
[D] लद्दाख पठार
Notes:-पीडमोंट पठार की एक ओर पर्वत होता है। मालवा पठार भी पीडमोंट पठार है।
5.दक्षिण से उत्तर दिशा की ओर दिए गए बंदरगाहों को व्यवस्थित कीजिये :
[A] कोचीन→तिरुवनंतपुरम→कालीकट→मंगलोर
[B] कालीकट→तिरुवनंतपुरम-कोचीन→मंगलोर
[C] तिरुवनंतपुरम→कोचीन→कालीकट→मंगलोर ✔
[D] तिरुवनंतपुरम→कालीकट→मंगलोर→कोचीन
Notes:-उपरोक्त बंदरगाहों के दक्षिण से उत्तर दिशा की ओर सही क्रम यह होगा : तिरुवनंतपुरम→कोचीन→कालीकट→मंगलोर ।
6.निम्नलिखित में से किस मठ को गल्दें नामग्ये ल्हतसे कहा जाता है?
[A] हेमिस मठ
[B] तवांग मठ ✔
[C] बोमडिला मठ
[D] नाम्द्रोलिंग मठ
Notes:-तवांग भारत व एशिया के सबसे बड़े मठों में से एक है। तिब्बत के अतिरिक्त इसे विश्व का सबसे बड़ा बौध विहार माना जाता है। यह मठ अरुणाचल प्रदेश के तवांग में स्थित है।
7.गोमेद, चाक और पर्लाइट का एकमात्र उत्पादक राज्य कौन सा है?
[A] राजस्थान
[B] कर्नाटक
[C] गुजरात
[D] तमिलनाडू✔
Notes:-गुजरात भारत में गोमेद, चाक और पर्लाइट का एकमात्र उत्पादक राज्य है। गुजरात फ्लोराइट, फायरक्ले, सिलिका सैंड, लिग्नाइट, पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस के उत्पादन में अग्रणी है।
8. भारत में बॉक्साइट का सर्वाधिक उत्पादन किस राज्य द्वारा किया जाता है?
[A] ओडिशा ✔
[B] झारखण्ड
[C] राजस्थान
[D] कर्नाटक
Notes:-ओडिशा भारत के कुल बॉक्साइट उत्पादन का 50% उत्पादन अकेले करता है।
9. भारत की पहली यूरेनियम खदान किस स्थान पर स्थित है?
[A] जादूगौड़ा ✔
[B] तुम्मालापल्ले
[C] पिचली
[D] दलभूम
Notes:-भारत की पहली यूरेनियम खदान जादूगौड़ा झारखण्ड के सिंहभूम जिले में स्थित है। जबकि तुम्मालापल्ले यूरेनियम खदान आंध्र प्रदेश में स्थित है। पिचली खदान बिहार के गया में स्थित है। दलभूम खदान भी झारखण्ड के सिंहभूम जिले में स्थित है।
10.ताबो मठ किस राज्य में स्थित है?
[A] अरुणाचल प्रदेश
[B] हिमाचल प्रदेश ✔
[C] जम्मू-कश्मीर
[D] सिक्किम
Notes:-ताबो मठ हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीती जिले में स्पीती घाटी में 3,050 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
💚💚INDIA GK 💚💚







