Wednesday, March 13, 2019

☞   नदियाँ व झीलें


प्रश्न 1   अनास, एराव व सोम जिस नदी की सहायक नदियां हैं, वह है -
 (अ) माही
 (ब) बनास
 (स) साबरमती
 (द) काली सिंध
 उत्तर   माही

प्रश्न 2   निम्न में से कौन सी परम्परागत जल संरक्षण की विधि नहीं है -
 (अ) नाडी
 (ब) खड़ीन
 (स) तालाब
 (द) टोबा
 उत्तर   तालाब

प्रश्न 3   कौन सी नदी अन्तः प्रवाहित नदी नहीं है -
 (अ) साबी
 (ब) कांतली
 (स) काकानी
 (द) खारी
 उत्तर   खारी

प्रश्न 4   बीसलपुर बांध किस नदी पर स्थित है -
 (अ) काली सिंध
 (ब) बनास
 (स) जाखम
 (द) लूनी
 उत्तर   बनास

प्रश्न 5   निम्न में से कौनसी नदी मध्य प्रदेश से निकलती है और खम्भात की खाड़ी में गिरती है -
 (अ) पार्वती नदी
 (ब) लूनी नदी
 (स) माही नदी
 (द) जवाई नदी
 उत्तर   माही नदी

प्रश्न 6   सांभर झील में निम्न में से किस नदी द्वारा प्रतिवर्ष सर्वाधिक लवण की मात्रा लाकर जमा की जाती है -
 (अ) खारी
 (ब) रूपनगढ़
 (स) मेंढ़ा
 (द) खण्डेला
 उत्तर   मेंढ़ा

प्रश्न 7   यदि आप लुनी नदी के किनारे उद्गम से अंत तक की यात्रा करते हैं तो आप इसकी सहायक नदियों को किस क्रम में पायेंगे -
अ. सूकड़ी ब. बांडी स. जवाई द. गुहिया
नीचे दिए गए कूट का उपयोग करके सही क्रम वाले उत्तर को चुनिए -
 (अ) ब, द, स, अ
 (ब) द, ब, अ, स
 (स) अ, ब, स, द
 (द) अ, स, द, ब
 उत्तर   द, ब, अ, स

प्रश्न 8   सोम एक सहायक नदी है -
 (अ) साबरमती की
 (ब) माही की
 (स) बनास की
 (द) लूनी की
 उत्तर   माही की

प्रश्न 9   सूची-1 को सूची-2 से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से अपना उत्तर चुनिए -

सूची-1 सूची-2
अ. जलमहल झील 1. अलवर
ब. पांडूपोल जलप्रपात 2. उदयपुर
स. लूणकसर झील 3. जयपुर
द. फतेह सागर झील 4. बीकानेर
कूट - अ, ब, स, द
 (अ) 3, 1, 4, 2
 (ब) 1, 3, 4, 2
 (स) 1, 3, 2, 4
 (द) 3, 4, 1, 2
 उत्तर   3, 1, 4, 2
प्रश्न 10   निम्न में से कौन सुमेलित नहीं है -
नदी सहायक नदी
 (अ) गम्भीरी - मेशवा
 (ब) माही - जाखम
 (स) काली सिंध - परवन
 (द) साबरमती - माजम
 उत्तर   गम्भीरी - मेशवा
■□■□■□■□■□■□■□■□

Advertisement Adnow

Popular Posts of The month

Amazon Offers

 
अब पाये सभी सरकारी नौकरी और उनसे जुड़े हुए किसी भी सवालो के जवाब हमारी website पर सबसे पहले