2. जो कहा न जा सके — अकथनीय
3. जिसे क्षमा न किया जा सके — अक्षम्य
4. जिस स्थान पर कोई न जा सके — अगम्य
5. जो कभी बूढ़ा न हो — अजर
6. जिसका कोई शत्रु न हो — अजातशत्रु
7. जो जीता न जा सके — अजेय
8. जो दिखाई न पड़े — अदृश्य
9. जिसके समान कोई न हो — अद्वितीय
10. हृदय की बातें जानने वाला — अन्तर्यामी
11. पृथ्वी, ग्रहों और तारों आदि का स्थान — अंतरिक्ष
12. दोपहर बाद का समय — अपराह्न
13. जो सामान्य नियम के विरुद्ध हो — अपवाद
14. जिस पर मुकदमा चल रहा हो/अपराध करने का आरोप हो/अभियोग लगाया गया हो — अभियुक्त
15. जो पहले कभी नहीं हुआ — अभूतपूर्व
16. फेँक कर चलाया जाने वाला हथियार — अस्त्र
17. जिसकी गिनती न हो सके — अगणित/अगणनीय
18. जो पहले पढ़ा हुआ न हो — अपठित
19. जिसके आने की तिथि निश्चित न हो — अतिथि
20. कमर के नीचे पहने जाने वाला वस्त्र — अधोवस्त्र
21. जिसके बारे में कोई निश्चय न हो — अनिश्चित
22. जिसका भाषा द्वारा वर्णन असंभव हो — अनिर्वचनीय
23. अत्यधिक बढ़ा–चढ़ा कर कही गई बात — अतिशयोक्ति
24. सबसे आगे रहने वाला — अग्रणी
25. जो पहले जन्मा हो — अग्रज
26. जो बाद में जन्मा हो — अनुज
27. जो इंद्रियों द्वारा न जाना जा सके — अगोचर
28. जिसका पता न हो — अज्ञात
29. आगे आने वाला — आगामी
30. अण्डे से जन्म लेने वाला — अण्डज
31. जो छूने योग्य न हो — अछूत
32. जो छुआ न गया हो — अछूता
33. जो अपने स्थान या स्थिति से अलग न किया जा सके — अच्युत
34. जो अपनी बात से टले नहीं — अटल
35. जिस पुस्तक में आठ अध्याय हों — अष्टाध्यायी
36. आवश्यकता से अधिक बरसात — अतिवृष्टि
37. बरसात बिल्कुल न होना — अनावृष्टि
38. बहुत कम बरसात होना — अल्पवृष्टि
39. इंद्रियों की पहुँच से बाहर — अतीन्द्रिय/ इंद्रयातीत
40. सीमा का अनुचित उल्लंघन — अतिक्रमण
41. जो बीत गया हो — अतीत
42. जिसकी गहराई का पता न लग सके — अथाह
43. आगे का विचार न कर सकने वाला — अदूरदर्शी
44. जो आज तक से सम्बन्ध रखता है — अद्यतन
45. आदेश जो निश्चित अवधि तक लागू हो — अध्यादेश
46. जिस पर किसी ने अधिकार कर लिया हो — अधिकृत
47. वह सूचना जो सरकार की ओर से जारी हो — अधिसूचना
48. विधायिका द्वारा स्वीकृत नियम — अधिनियम
49. अविवाहित महिला — अनूढ़ा
50. वह स्त्री जिसके पति ने दूसरी शादी कर ली हो — अध्यूढ़ा
51. दूसरे की विवाहित स्त्री — अन्योढ़ा
52. गुरु के पास रहकर पढ़ने वाला — अन्तेवासी
53. पहाड़ के ऊपर की समतल जमीन — अधित्यका
54. जिसके हस्ताक्षर नीचे अंकित हैं — अधोहस्ताक्षरकर्त्ता
55. एक भाषा के विचारों को दूसरी भाषा में व्यक्त करना — अनुवाद
56. किसी सम्प्रदाय का समर्थन करने वाला — अनुयायी
57. किसी प्रस्ताव का समर्थन करने की क्रिया — अनुमोदन
58. जिसके माता–पिता न हों — अनाथ
59. जिसका जन्म निम्न वर्ण में हुआ हो — अंत्यज
60. परम्परा से चली आई कथा — अनुश्रुति
61. जिसका कोई दूसरा उपाय न हो — अनन्योपाय
62. वह भाई जो अन्य माता से उत्पन्न हुआ हो — अन्योदर
63. पलक को बिना झपकाए — अनिमेष/निर्निमेष
64. जो बुलाया न गया हो — अनाहूत
65. जो ढका हुआ न हो — अनावृत
66. जो दोहराया न गया हो — अनावर्त
67. पहले लिखे गए पत्र का स्मरण — अनुस्मारक
68. पीछे–पीछे चलने वाला/अनुसरण करने वाला — अनुगामी AJAY CHAHAL
69. महल का वह भाग जहाँ रानियाँ निवास करती हैं — अंतःपुर/रनिवास
70. जिसे किसी बात का पता न हो — अनभिज्ञ/अज्ञ
71. जिसका आदर न किया गया हो — अनादृत
72. जिसका मन कहीं अन्यत्र लगा हो — अन्यमनस्क
73. जो धन को व्यर्थ ही खर्च करता हो — अपव्ययी
74. आवश्यकता से अधिक धन का संचय न करना — अपरिग्रह
75. जो किसी पर अभियोग लगाए — अभियोगी
76. जो भोजन रोगी के लिए निषिद्ध है — अपथ्य
78. न जोता गया खेत — अप्रहत
79. जो बिन माँगे मिल जाए — अयाचित
80. जो कम बोलता हो — अल्पभाषी/मितभाषी
81. आदेश की अवहेलना — अवज्ञा
82. जो बिना वेतन के कार्य करता हो — अवैतनिक
83. जो व्यक्ति विदेश में रहता हो — अप्रवासी
84. जो सहनशील न हो — असहिष्णु
85. जिसका कभी अन्त न हो — अनंत
86. जिसका दमन न किया जा सके — अदम्य
87. जिसका स्पर्श करना वर्जित हो — अस्पृश्य
88. जिसका विश्वास न किया जा सके — अविश्वस्त
89. जो कभी नष्ट न होने वाला हो — अनश्वर
90. जो रचना अन्य भाषा की अनुवाद हो — अनूदित
91. जिसके पास कुछ न हो अर्थात् दरिद्र — अकिंचन
92. जो कभी मरता न हो — अमर
93. जो सुना हुआ न हो —अश्रुत
94. जिसको भेदा न जा सके — अभेद्य
95. जो साधा न जा सके — असाध्य
96. जो चीज इस संसार में न हो — अलौकिक







