Saturday, December 28, 2019

☞   28 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ


🖨 28 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
1612 – गैलीलियो ने नेप्च्यून ग्रह को देखा और इसे स्थिर तारे की संज्ञा दी।
1700 - लारेंस हाइड रोचेस्टर को पहला अर्ल आयरलैंड लॉर्ड लेफ्टिनेंट नियुक्त किया गया।
1767 - किंग ताकसिन थाईलैंड के राजा बने तथा उन्होंने थोनबुरी को अपनी राजधानी बनाया।
1836 - स्पेन ने मेक्सिको की स्वतंत्रता को मान्यता दी।
1846 – आईओवा 29वां अमेरिकी प्रांत बना।
1885 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का पहला अधिवेशन बंबई में हुआ ,जिसमें 72 प्रतिनिधि शामिल हुए।
1895 – सिनेमा के इतिहास में पहली बार किसी कहानी को फ़िल्म का रूप दिया गया। यह फ़िल्म फ्रांस के अविष्कारक लूमीर बंधुओं ने बनाई जिन्हें फ़िल्म जगत का जनक कहा जाता है।
1896- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कोलकाता अधिवेशन में पहली बार बन्दे मातरम् गाया गया।
1906 - दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर ने अपना दूसरा उदारवादी संविधान अंगीकार किया।
1908 - इटली के मेसिना में भूकंप से करीब 80 लोग मारे गये।
1926- इंपिरियल एयरवेज ने भारत और इंग्लैंड के बीच यात्री और डाक सेवा शुरू की।
1928- कोलकाता में पहली बार बोलती फ़िल्म मेलोडी ऑफ लव प्रदर्शित हुई।
1942 - रॉबर्ट सुलिवन पहले पायलट बने , जिन्होंने अटलांटिक महासागर के ऊपर एक सौ बार उड़ानें भरी।
1950 - द पीक डिस्ट्रिक्ट ब्रिटेन का पहला राष्ट्रीय पार्क बना।
1957 - सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1966 - चीन ने लोप नोर में परमाणु परीक्षण किया।
1968 – अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा के मियामी में पोप उत्सव में एक लाख लोग शामिल हुए।
1972 – जर्मनी के तानाशाह के उप प्रमुख मार्टिन बोरमान्नस की अस्थियां मिलीं।
1974 - पाकिस्तान में 6.3 तीव्रता के भूकंप में 5200 मरे।
1976 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1983 – भारत के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मद्रास टेस्ट में अपना 30 वां शतक जड़कर महान बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमेन का रिकॉर्ड तोड़ा था।
1984 - श्री राजीव गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में जीत मिली।
1995 - पोलैंड के अन्वेषक मारके कार्मिस्की एक ही वर्ष में उत्तरी एवं दक्षिणी ध्रुवों पर झंडा फहराने वाले पहले व्यक्ति बने।
1995 - विश्व सिनेमा का दूसरी सदी में प्रवेश हुआ।
2000 - भारतीय डाक विभाग द्वारा वीरता पुरस्कार विजेताओं के सम्मान में पांच डाक टिकटों के सेट में 3 रुपये का एक सचित्र डाक टिकट जारी किया गया।
2003 - इस्रायल ने कज़ाकिस्तान के बैंकानूर अंतरिक्ष स्टेशन से दूसरा वाणिज्य उपग्रह छोड़ा।
2003 - अमेरिका में ब्रिटेन के कुछ विमानों में स्काई मार्शल यानी सुरक्षा गार्ड तैनात करने का फैसला लिया।
2007 - रूस ने ईरान के बुशेहर विद्युत संयंत्र के लिए परमाणु ईधन की दूसरी खेप खेप भेजी।
2013 - आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनायी।

🖨 28 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति
1900 - गजानन त्र्यंबक माडखोलकर - मराठी उपन्यासकार, आलोचक तथा पत्रकार थे।
1932 – बिजनेस जगत के दिग्गज रिलायंस इंडस्ट्रीज के संस्थापक धीरूभाई अंबानी का जन्म हुआ।
1940 - अरक्कप्परम्पिल कुर्यान एंटनी - जो रक्षा मंत्रालय में मंत्री रह चुके और पहले वे केरल राज्य के मुख्यमंत्री भी रहे थे।
1937 - रतन टाटा, भारतीय उद्योगपति।
1952 - अरुण जेटली, भारतीय राजनेता।

🖨 28 दिसंबर को हुए निधन
1668 - मराठा शासक शिवाजी के पुत्र संभाजी की मुग़ल शासक औरंगजेब द्वारा कैद करके यातना देने के कारण मौत हो गयी।
1859 – ब्रिटिश इतिहासकार थामस बैबिन्गटन मैक्यावले का निधन हुआ।
1940 - सुन्दरलाल शर्मा - बहुमुखी प्रतिभा के धनी, सामाजिक क्रांति के अग्रदूत तथा छत्तीसगढ़ राज्य में जन जागरणकर्ता थे।
1972 - चक्रवर्ती राजगोपालाचारी, वकील, लेखक, राजनीतिज्ञ और दार्शनिक ।
1974 - हीरा लाल शास्त्री - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा राजस्थान के प्रथम मुख्यमंत्री।
1977 - सुमित्रानंदन पंत, हिन्दी कवि ।
2002 - मशहूर फ़ैशन फ़ोटोग्राफ़र हर्वे रिट्स का लास एंजेल्स में निधन।
2008- अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि और साहित्यकार प्रो. सुरेश वात्स्यायन का निधन हो गया।
2016 - सुन्दरलाल पटवा - एक भारतीय राजनेता थे जो दो बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। 

🖨 28 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
🔅 _श्री रत्न टाटा जन्म दिवस ।_
🔅 _अरक्कप्परम्पिल कुर्यान एंटनी जन्म दिवस ।_
🔅 _श्री धीरुभाई अम्बानी जयन्ती ।_
🔅 _चक्रवर्ती राजगोपालाचार्य स्मृति दिवस ।_
🔅 _श्री सुमित्रानन्दन पंत स्मृति दिवस ।_
🔅 _श्री सुन्दरलाल पटवा स्मृति दिवस ।_
🔅 _श्री हीरालाल शास्त्री स्मृति दिवस ।_
🔅 _केन्द्रीय आरक्षी पुलिस दिवस (कन्फर्म नहीं )।_

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

0 comments:

Post a Comment

यदि आपको हमारे वेबसाइट पर पढ़ रहे पोस्ट अच्छे और काम के लग रहे है तो कृपया Comment Box में लिखना न भूले यदि आपका कोई प्रश्न या सुझाव हो तो हमे comment करे या हमारे दिए हुए email पर ईमेल जरूर करे। studieshubs@gmail.com


टेक्नोलॉजी और इंटरनेट की दुनिया से आप सभी को अप टू डेट रखने के लिए हमने यह वेबसाइट लॉन्च किया है । हमारे इस वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य है कि हम अपने भारत वासियों को अपनी मातृभाषा हिंदी में टेक्नोलॉजी और इंटरनेट से जुड़ी जानकारी साझा कर सकें। और पढ़ें

Advertisement Adnow

Popular Posts of The month

Amazon Offers

 
अब पाये सभी सरकारी नौकरी और उनसे जुड़े हुए किसी भी सवालो के जवाब हमारी website पर सबसे पहले