Friday, December 27, 2019

☞   27 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ



🖨 27 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
1703 - इंग्लैंड और पुर्तगाल ने मेथुइन असेंटो व्यापार समझौता पर संधि की।
1825 – स्टीम इंजन वाले पहले पब्लिक रेलवे का निर्माण इंग्लैंड के स्टॉकटन और डार्लिंगटन के बीच पूरा हुआ।
1861 - कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहली बार चाय की सार्वजनिक बोली संपन्न।
1911 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता (अब कोलकाता) अधिवेशन के दौरान पहली बार ‘जन गण मन’ गाया गया।
1934 - पर्सिया के शाह ने पर्सिया का नाम बदलकर ईरान करने की घोषणा की।
1939 - तुर्की में भूकंप से लगभग चालीस हजार लोगों की मौत।
1945 - वैश्विक अर्थव्यवस्था को मज़बूती प्रदान करने के लिए विश्व बैंक की स्थापना की गई।
1945 - 29 सदस्य देशों के साथ अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की स्थापना।
1949 – नीदरलैंड ने आधिकारिक रूप से इंडो​नेशिया की स्वतंत्रता को स्वीकार किया।
1960 - फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।
1961 - बेल्जियम और कांगो के बीच राजनयिक संबंध बहाल हुए।
1966 – दुनिया की सबसे लंबी गुफा 'केव आॅफ स्वैलोज़' की खोज एक्विसमोन, मैक्सिको में की गई।
1968 – चंद्रमा की परिक्रमा करने वाला पहला मानव मिशन अपोलो-8 प्रशांत महासागर में उतरा।
1972 - उत्तरी कोरिया में नया संविधान प्रभाव में आया।
1975 - झारखंड के धनबाद जिले स्थित चासनाला कोयला खदान दुर्घटना में 372 लोगों की मौत।
1979 - अफ़ग़ानिस्तान ने राजनीतिक परिवर्तन एवं हफीजुल्लाह अमीन की सैनिक क्रान्ति में हत्या।
1985 - यूरोप के विएना और रोम हवाई अड्डों पर चरमपंथियों के हमले में 16 लोग मारे गए और सौ से ज्यादा घायल हुए।
1998 - चीन के परमाणु कार्यक्रम के जनक वांगकान धांग का निधन।
2000 - आस्ट्रेलिया में विवाह पूर्व संबंधों को क़ानूनी मान्यता।
2001 - भारत-पाक युद्ध रोकने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका व रूस सक्रिय ।
2001 - लश्कर-ए-तोइबा ने अब्दुल वाहिद कश्मीरी को अपना नया प्रमुख नियुक्त किया ।
2001 - संयुक्त राष्ट्र ने पाक आतंकवादी संगठन 'उम्मा-ए-तामीर ए बो' के खाते सील करने के आदेश दिये।
2002 - 'ईव' नामक पहले मानव क्लोन ने संयुक्त राज्य अमेरिका में जन्म लिया।
2004 - भारत ने तीसरे और अन्तिम वनडे में बांग्लादेश को हराकर शृंखला 2-1 से जीती।
2007 - रावलपिंडी के पास पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की गोली मारकर हत्या।
2008 - वी. शान्ताराम पुरस्कार समारोह में तारे ज़मीं पर को सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का पुरस्कार मिला। आशा एण्ड कम्पनी का नाम लिम्का बुक आफ रिकार्ड में दर्ज किया गया।

🍎 27 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति
1571 – जर्मनी के गणितज्ञ और खगोलशास्त्री यूहान केपलर का जन्म हुआ। खगोल शास्त्र से संबंधित उनके तीन नियम केपलर नियम के नाम से प्रसिद्ध है।
1797 – प्रसिद्ध उर्दू कवि मिर्जा गालिब का उत्तर प्रदेश के आगरा में जन्म हुआ।
1822 – फ़्रांस के चिकित्सक और रसायनशास्त्री लुईस पास्चर का जन्म हुआ।
1895 - उज्जवल सिंह - पंजाब के प्रमुख सिक्ख कार्यकर्ता थे।
1927- नित्यानंद स्वामी, उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री ।
1940 – क्रिकेट के अंपायर डेविड शेपर्ड का जन्म हुआ। पूर्व बल्लेबाज शेपर्ड ने 282 प्रथम श्रेणी मैचों में 10,672 रन बनाए थे। इन्होंने रिकॉर्ड छह विश्व कप में अंपायरिंग की।
1942- लांस नायक अल्बर्ट एक्का, परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।
1965 - सलमान ख़ान, बॉलीवुड अभिनेता।

🍎 27 दिसंबर को हुए निधन
1923 – फ्रांसीसी इंजीनियर और आर्किटेक्ट गुस्ताव एफिल का निधन हुआ।
2013- फ़ारुख़ शेख़- बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता ।

🍎 27 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
🔅 _प्रख्यात कवि मिर्जा गालिब जयन्ती ।_
🔅 _अभिनेता सलमान खान जन्म दिवस ।_
🔅 _नित्यानंद स्वामी जन्म दिवस ।_
🔅 _लांस नायक अल्बर्ट एक्का जयन्ती (परमवीर चक्र सम्मानित)।_

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

0 comments:

Post a Comment

यदि आपको हमारे वेबसाइट पर पढ़ रहे पोस्ट अच्छे और काम के लग रहे है तो कृपया Comment Box में लिखना न भूले यदि आपका कोई प्रश्न या सुझाव हो तो हमे comment करे या हमारे दिए हुए email पर ईमेल जरूर करे। studieshubs@gmail.com


टेक्नोलॉजी और इंटरनेट की दुनिया से आप सभी को अप टू डेट रखने के लिए हमने यह वेबसाइट लॉन्च किया है । हमारे इस वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य है कि हम अपने भारत वासियों को अपनी मातृभाषा हिंदी में टेक्नोलॉजी और इंटरनेट से जुड़ी जानकारी साझा कर सकें। और पढ़ें

Advertisement Adnow

Popular Posts of The month

Amazon Offers

 
अब पाये सभी सरकारी नौकरी और उनसे जुड़े हुए किसी भी सवालो के जवाब हमारी website पर सबसे पहले