Sunday, June 29, 2014

☞   ✔️ सभी भारतीय त्योहारों की सूची List of all Indian Festivals in Hindi

त्योहारों के कारण ही लोग उत्सव मना पाते हैं एवं प्रसन्नता का प्रसार कर पाते हैं।  भारत मे आने वाले त्योहारों में से प्रमुख त्योहारों को माह के आधार पर वर्गीकृत करके बनाई गई सूची निम्नलिखित है।

1. जनवरी

नया साल :- यह अंग्रेजी नए वर्ष का शुभारंभ होता है और सभी के द्वारा मनाया जाता है।

मन्नम जयंती :- यह केरल का प्रमुख त्योहार है।

मिसनरी डे :- यह मिजोरम का प्रमुख त्योहार है।

विवेकानंद जयंती :- यह केवल पश्चिम बंगाल में बड़े स्तर पर मनाई जाती है।

गुरु गोविंद सिंह जयंती :- इसे मुख्यतः हरयाणा, पंजाब और राजस्थान में मनाया जाता है।

भोगी :- यह गुजरात, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना का प्रमुख त्योहार है।

पोंगल :- यह मकर संक्राति, लोहड़ी और बिहू के नाम से पूरे भारत में मनाया जाता है।

टुसू पूजा :- यह असम का मुख्य त्योहार है।

संक्रांति :- यह मुख्यतः आंध्र प्रदेश, असम, कर्नाटक और तेलंगाना में मनाया जाता है।

थीरूवल्लूवर डे :- यह मुख्यतः आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में मनाया जाता है।

उजहवार तिरुनल :- यह केवल पुड्डुचेरी और तमिलनाडु में मनाया जाता है।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती :- इसे संपूर्ण भारत में मनाया जाता है।

गणतंत्र दिवस :- यह एक राष्ट्रीय त्योहार है और हर जगह मनाया जाता है।

इसे भी पढ़ें - डा. भीम राव अंबेडकर जयंती, जीवनी Dr. B. R. Ambedkar Jayanti - Biography in Hindi

2.फरवरी

लोसर :- यह तिब्बती नव वर्ष है।

छोटू राम जयंती :- यह केवल हरयाणा में मनाई जाती है।

वसंत पंचमी :- यह हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है।

छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती :- यह महाराष्ट्र में. केवल मनाया जाता है।

3.मार्च

महा शिवरात्रि :- यह हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है और संपूर्ण भारत में मनाया जाता है।

हजरत अली जन्मदिवस :- यह मुस्लिम समुदाय के लोगों का प्रमुख त्योहार है।

होलिका :- यह होली के एक दिन पहले मनाए जाने वाला त्योहार है।

दुल्हण्डी :- यह रंगों से जुड़ा हिन्दुओं का प्रमुख त्योहार है। इसे बड़ी होली के नाम से भी जाना जाता है।

4.अप्रैल

चैत्र नवरात्रि :- यह हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है।

राम नवमी :- इसे नवरात्रों के नवे दिन मनाया जाता है। इस दिन हिंदू भगवान राम का जन्मदिवस मनाया जाता है।

बंगाली नव वर्ष :- बंगाली कैलेंडर के अनुसार नव वर्ष। इसे केवल बंगाल में मनाया जाता है।

वैसाखी :- यह फसल से जुड़ा त्योहार है और मुख्यतः पंजाब में मनाया जाता है।

गुड फ्राइडे :- यह ईसाई समुदाय का प्रमुख त्योहार है।

5.मई

परशुराम जयंती :- यह त्योहार सम्पूर्ण भारत में मनाया जाता है।

बुद्ध पूर्णिमा :- यह बौद्ध धर्म का प्रमुख त्योहार है।

जमात उल विदा :- यह रमदान का आखिरी शुक्रवार होता है।

6.जून

ईद उल फितर :- यह इस्लाम का प्रमुख त्योहार है।

महाराणा प्रताप जयंती :- इसे मुख्यतः राजस्थान में मनाया जाता है।

7.जुलाई

रथ यात्रा :- यह उड़ीसा में मुख्यतः मनाया जाता है।

शहीद दिवस :- यह एक राष्ट्रीय त्योहार है।

गुरु हरगोबिंद सिंह जयंती :- यह मुख्य तौर पर पंजाब में मनाया जाता है।

8.अगस्त

ईद उल जुहा :- यह इस्लाम का प्रमुख त्योहार है।

स्वतंत्रता दिवस :- यह भारत का राष्ट्रीय त्योहार है। यह भारत की आजादी के दिवस के रूप में मनाया जाता है।

रक्षा बंधन :- यह हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है।

पारसी नव वर्ष :- यह पारसी समुदाय के नव वर्ष के तौर पर मनाया जाता है।

जन्माष्टमी :- यह हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है। इसे भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है।

श्रीकृष्ण जयंती :- यह सम्पूर्ण भारत मे मनाई जाती है।

प्रकाश उत्सव :- इसे मुख्यतः पंजाब में मनाया जाता है।

इसे भी पढ़ें - गणेश चतुर्थी पर निबंध Ganesh Chaturthi Essay in Hindi (Vinayaka Chaturthi 2019)

9.सितंबर

मुहर्रम :- यह सिया मुस्लिमों का प्रमुख त्योहार है।

गणेश चतुर्थी :- यह हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है।

ओणम :- यह केरल का प्रमुख त्योहार है।

महाराजा अग्रसेन जयंती :- यह उत्तर भारत में मुख्य तौर पर मनाई जाती है।

10.अक्टूबर

गांधी जयंती :- यह एक राष्ट्रीय त्योहार है।

नवरात्रि :- यह हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है।

दशहरा / विजयदशमी :- यह नवरात्रि का अंतिम दिवस होता है।

महर्षि वाल्मीकि जयंती :- यह भारत के कई राज्यों में मनाया जाता है।

नर्क चतुर्दशी :- यह मुख्यतः कर्नाटक में मनाया जाता है।

धनतेरस :- यह धन के देवता को समर्पित त्योहार है और इसे दीपावली के दो दिन के पूर्व मनाया जाता है।

छोटी दीपावली :- इसे दीपावली के एक दिन पूर्व मनाया जाता है और छोटी दीपावली कहकर संबोधित किया जाता है।

दीपावली :- यह हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है और इसे कार्तिक मास की अमावस्या के दिन मनाया जाता है।

भाई दूज :- इस त्योहार को दीपावली के पश्चात मनाया जाता है।

गोवर्धन पूजा :- यह त्योहार दीपावली शृंखला का आखिरी त्योहार है।

11.नवम्बर

छठ पूजा :- यह उत्तर भारत के हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है।

गुरु नानक जयंती :- यह सिख समुदाय का प्रमुख त्योहार है।

12.दिसंबर

असम दिवस :- यह केवल असम में मनाया जाता है।

क्रिसमस :- यह ईसाइयों का प्रमुख त्योहार है।

Advertisement Adnow

Popular Posts of The month

Amazon Offers

 
अब पाये सभी सरकारी नौकरी और उनसे जुड़े हुए किसी भी सवालो के जवाब हमारी website पर सबसे पहले