हमारे भारत देश को अगर पर्व और त्यौहारों का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। क्योंकि जितने त्यौहार हमारे देश में मनाये जाते हैं, उतने शायद ही किसी और देश में मनाये जाते होंगे। भारत अनेकता में एकता का देश है। इसकी झलक त्यौहारों के मौकों पर भी देखने को मिलती है। हमारे देश में ऐसे कई पर्व और त्योहार हैं, जिन्हें लोग बड़े ही उत्साहपूर्वक मनाते हैं।
इसीलिए आज हम आपके लिए भारत में मनाये जाने वाले सबसे लोकप्रिय और खास त्यौहारों की सूची लाये हैं।







