Wednesday, June 13, 2018

☞   ✔️ भारत में ब्रिटिश शासन

ब्रिटिश गवर्नर जनरल/वायसराय

गवर्नर जनरल/वायसराय
अवधि
जरुरी जानकारी
वारेन हेस्टिंग्स
1774 - 1785
भारत में सबसे पहले गवर्नर जनरल (वे फोर्ट विलियम के गवर्नर जनरल नियुक्त किए गए थे पर भारत में तैनात ईस्ट इंडिया कंपनी के सभी अधिकारियों पर उनका नियंत्रण था) उनके कुछ अनुचित कार्यों के लिए, (अर्थात् रोहिल्ला युद्ध, नंद कुमार को प्राणदण्ड, राजा चैत सिंह और अवध की बेगमों के मामले के लिए) उनके खिलाफइंग्लैंड में महाभियोग चलाया गया था
लॉर्ड कार्नवालिस
1786 - 1793
स्थायी निपटान (पर्मानेंट सेट्टल्मेंट), ईस्ट इंडिया कंपनी और बंगाल के जमींदारों के बीच जमीन पर लिया जाने वाला राजस्व निश्चित करने के लिए समझौता, उनकी अवधि के दौरान लागू किया गया था
लॉर्ड वेलेस्ले
1798 - 1825
सहायक गठबंधन (सबसिडियरी अलियांस) की शुरूवात इन्होने की इसके तहत ईस्ट इंडिया कम्पनी से प्राप्त संरक्षण के बदले में भारतीय शासक अपने राज्य क्षेत्र में ब्रिटिश सेना रखने पर सहमत हुए सहायक गठबंधन को स्वीकार करने वाला पहला राज्य हैदराबाद था
लार्ड विलियम बेंटिक
1828 - 1835
1828 मे भारत के पहले गवर्नर जनरल नियुक्त उन्होंने सती प्रथा को गैरकानूनी और भारत में अंग्रेजी शिक्षा की शुरुआत की
लॉर्ड डलहौजी
1848 - 1856
उन्होने कुख्यात डॉक्ट्रीन ऑफ लैप्स की शुरुआत की भारत में रेलवे और टेलीग्राफ का आगमन उनकी अवधी में ही हुआ उन्हे आधुनिक भारत के निर्माता के रूप में भी जाना जाता है
लॉर्ड कैनिंग
1856 - 1862
वे 1857 की लड़ाई के दौरान गवर्नर जनरल थे उन्हे युद्ध के बाद पहला वायसराय नियुक्त किया गया
लॉर्ड मेयो
1869 - 1872
वे अंडमान द्वीप समूह में एक अपराधी द्वारा मारे गए थे भारत मे पहली जनगणना इसी अवधी में हुई थी पर इसमे सारे राज्य सम्मलित नही थे
लॉर्ड लिटन
1876 - 1880
1 जनवरी 1877 को दिल्ली दरबार अथवा शाही दरबार, जिसमे महारानी विक्टोरिया को केसर--हिंद घोषित किया गया, का आयोजन इनकी अवधि के दौरान हुआ था भारतीय भाषा के समाचार पत्रों पर नियंत्रण रखने वाला अधिनियम वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट, 1878 इन्ही कि अवधि में पारित हुआ
लॉर्ड रिप्पन
1880 - 1884
उन्होंने शासन की दोहरी प्रणाली की शुरुआत की भारत की पहली सम्पूर्ण एवं समकालिक जनगणना 1881 मे आयोजित की गई वे इल्बर्ट बिल के साथ भी जुड़े थे जिसके तहत भारतीय न्यायाधीश ब्रिटिश अपराधियों को दण्डित कर सकते थे
लॉर्ड डफ्फरिन
1884 - 1888
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना इनकी अवधि के दौरान हुई थी
लॉर्ड कर्जन
1899 - 1905
बंगाल का विभाजन तथा स्वदेशी आंदोलन की शुरुवात
लॉर्ड हार्डिंगे
1910 - 1916
1911 में भारत की राजधानी कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित हुई इंगलैंड के राजा, जॉर्ज पंचम दिल्ली दरबार में उपस्थित होने के लिए 1911 मे भारत आए राश बिहारी बोस और अन्य द्वारा उनकी हत्या का प्रयास किया गया
लॉर्ड चेम्सफोर्ड
1916 - 1921
1919 के जलियांवाला बाग त्रासदी उनकी अवधि के दौरान हुई मोंटेग चेम्सफोर्ड सुधार, रोलेट एक्ट, खिलाफत आंदोलन आदि घटनाएं भी इनकी अवधि से जुड़ी हैं
लॉर्ड रीडिंग
1921 - 1926
चौरी-चौरा की घटना इनकी अवधि में घटी इसी दौरान महात्मा गाँधी को पहली बार जेल भेजा गया
लॉर्ड इरविन
1926 - 1931
इनकी अवधि साइमन कमीशन, गांधी इरविन समझौता, पहली गोलमेज सम्मेलन और प्रसिद्ध दांडी मार्च से जुड़ी है.
लॉर्ड विल्लिंगडन
1931 – 1936
दूसरे और तीसरे गोल मेज़ सम्मेलन का आयोजन, रामसे मैकडोनाल्ड का साम्प्रदायिक निर्णय और महात्मा गाँधी और डॉ० अम्बेडकर के बीच पूना पक्ट इस अवधि से जुड़ी घटनाएँ हैं
लॉर्ड लिन्लिथगो
1936 – 1943
किर्प्स मिशन का भारत दौरा और भारत छोड़ो आंदोलन इनकी अवधि से जुड़े हैं
लॉर्ड वावेल
1943 - 1947
शिमला सम्मेलन और कैबिनेट मिशन का भारत दौरा इसी अवधि में हुआ

Advertisement Adnow

Popular Posts of The month

Amazon Offers

 
अब पाये सभी सरकारी नौकरी और उनसे जुड़े हुए किसी भी सवालो के जवाब हमारी website पर सबसे पहले