Tuesday, April 30, 2019

☞   ✔️ 30/04/2019 डेली का डोज 30 अप्रैल 2019

डेली का डोज 30 अप्रैल 2019


1. बीसीसीआई ने हाल ही में कितने खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया है?
a.    चार✔️
b.    पांच
c.    छह
d.    सात


2. हाल ही में भारत में किस कार निर्माता कंपनी ने अगले वर्ष 1 अप्रैल से डीज़ल कारों की बिक्री बंद करने का फैसला किया है?
a.    टोयोटा इंडिया
b.    टाटा मोटर्स
c.    मारुति सुज़ुकी इंडिया✔️
d.    रेनॉल्ट इंडिया


3. ओडिशा में किस चक्रवाती तूफ़ान को लेकर चेतावनी जारी की गई है?
a.    कल्पना
b.    रुद्रा
c.    राशि
d.    फानी✔️


4. लोकसभा के चौथे चरण के चुनावों में सबसे अधिक किस राज्य की सीटों पर मतदान किया जा रहा है?
a.    गुजरात
b.    उत्तर प्रदेश
c.    महाराष्ट्र✔️
d.    राजस्थान


5. वह कम्पनी जिसने हाल ही में FC5 आलू उगाने पर बिना मंजूरी लिए इस किस्म के आलू उगाने वाले किसानों पर केस दर्ज कराया है?
a.    ब्रिटानिया
b.    पेप्सिको✔️
c.    नेस्ले
d.    केएफसी


6. श्रीलंका सरकार ने कोलंबो में हुए सीरियल बम धमाकों के बाद निम्न में से किस प्रकार के कपड़ों पर प्रतिबंध लगा दिया है?
a.    बुर्का✔️
b.    साड़ी
c.    कुर्ता पायजामा
d.    ऊनी शॉल


7. भारतीय रेसलिंग फेडरेशन ने रेसलर विनेश फोगाट और किस रेसलर को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार देने की सिफारिश की है?
a.    सुशील कुमार
b.    महाबली शेरा
c.    बजरंग पूनिया✔️
d.    सत्येंद्र डागर


8. किस देश की क्लेयर पोलोसॉक पुरुषों के अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच में अंपायरिंग करने वाली पहली महिला अंपायर बन गई हैं?
a.    नेपाल
b.    चीन
c.    रूस
d.    ऑस्ट्रेलिया✔️


9. भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) महात्मा गांधी सीरीज के कितने रुपए के नए नोट को जल्द ही जारी करने की घोषणा की?
a.    20 रुपए✔️
b.    10 रुपये
c.    30 रुपये
d.    50 रुपये 


10. निम्न में से किस देश ने भारत को बौद्धिक संपदा (आईपी) अधिकारों के उल्लंघन के लिए ऐसे देशों की सूची में रखा है, जिनकी वह इस मामले में प्राथमिकता के साथ निगरानी करेगा?

a.    चीन
b.    पाकिस्तान
c.    अमेरिका✔️
d.    नेपाल

उत्तर: 👇



1. a. चार
विवरण: बीसीसीआई ने हाल ही में चार खिलाड़ियों – मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, रविन्द्र जडेजा, पूनम यादव - को अर्जुन अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया है.
    
2. c. मारुति सुज़ुकी इंडिया
विवरण: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुज़ुकी इंडिया ने अगले वर्ष 1 अप्रैल से डीज़ल कारों की बिक्री बंद करने का फैसला किया है.

3. d. फानी
विवरण: मौसम विभाग के अनुसार तूफान फानी बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में तेज होता जा रहा है और अगले 24 घंटों में इसके अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है. इस तूफान के चलते तमिलनाडु एवं आंध्रप्रदेश में अगले दो दिनों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है.

4. c. महाराष्ट्र
विवरण: 17वीं लोकसभा के चौथे चरण के लिए मतदान 29 अप्रैल 2019 को शुरू हो गया है. इस चरण में 72 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. चौथे चरण में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 17 सीटों पर वोटिंग हो रही है.

5. b. पेप्सिको
विवरण: पेप्सिको का कहना है कि बिना इजाज़त लिए किसान FC5 किस्म के आलू की खेती नहीं कर सकते. कंपनी ने इस किस्म के आलू की बिना इजाज़त बुआई करने वाले किसानों पर भारत में केस दर्ज किया है.


6. a. बुर्का 
विवरण: श्रीलंका सरकार ने कोलंबो में हुए सीरियल बम धमाकों के बाद बुर्का जैसे चेहरे ढकने वाले कपड़ों पर प्रतिबंध लगा दिया है. रिपोर्ट्स के अनुसार ये फैसला राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने लिया है. उन्होंने साथ ही सरकार के इस फैसले की जानकारी ट्विटर पर भी दी है.

7. c. बजरंग पूनिया
विवरण: भारतीय रेसलिंग फेडरेशन ने रेसलर विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार देने की सिफारिश की है.

8. d. ऑस्ट्रेलिया
विवरण: ऑस्ट्रेलिया की क्लेयर पोलोसॉक पुरुषों के अंतर्राष्ट्रीय वनडे मैच में अंपायरिंग करने वाली पहली महिला अंपायर बन गई हैं.

9. a. 20 रुपए
विवरण: भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) महात्मा गांधी सीरीज के 20 रुपए के नए नोट को जल्द ही जारी करेगा. आरबीआई ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. 

10. c. अमेरिका
विवरण: अमेरिका ने भारत को बौद्धिक संपदा (आईपी) अधिकारों के उल्लंघन के लिए ऐसे देशों की सूची में रखा है, जिनकी वह इस मामले में प्राथमिकता के साथ निगरानी करेगा।


प्रश्न -1 प्रस्तावना को सर्वप्रथम किस देश के संविधान में शामिल किया गया?
 A भारत
B अमेरिका✔
C दक्षिण अफ्रीका 
D फ्रांस

*प्रश्न 2 प्रस्तावना को संविधान का परिचय पत्र किसने कहा?*
A भीमराव अंबेडकर
B जवाहरलाल नेहरू
C एन ए पालकी वाला ✔
D ठाकुरदास भार्गव

*प्रश्न 4 भारतीय संविधान की प्रस्तावना उद्देश्य प्रस्ताव पर आधारित है इस प्रस्ताव को संविधान सभा द्वारा कब सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया?*
A 22 जनवरी 1947✔
B 28 जनवरी 1947
C 13 दिसंबर 1946
D 11 दिसंबर 1946

*व्याख्या 13 दिसंबर 1946 को पंडित नेहरू ने ऐतिहासिक उद्देश्य प्रस्ताव पेश किया जिसे 22 जनवरी 1947 को सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया*

*प्रश्न 5 भारतीय संविधान की प्रस्तावना में शब्दों का सही रूप है?*
A संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न, धर्मनिरपेक्ष ,समाजवादी, लोकतांत्रिक गणराज्य
B संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न लोकतांत्रिक गणराज्य
C संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न समाजवादी धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गणराज्य✔
D समाजवादी संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गणराज्य

*प्रश्न 6 भारतीय संविधान की प्रस्तावना में कितने प्रकार के न्याय की व्यवस्था की गई है?*
A दो
B चार 
C तीन ✔
D एक

*व्याख्या भारतीय संविधान में तीन प्रकार के न्याय सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक न्याय की व्यवस्था की गई है*

*प्रश्न 7 भारतीय संविधान की प्रस्तावना में कितने प्रकार की स्वतंत्रता की व्यवस्था की गई है?*
A प्रस्तावना में स्वतंत्रता का उल्लेख नहीं है
B चार प्रकार की
C तीन प्रकार की
D पांच प्रकार की✔

*व्याख्या भारतीय संविधान की प्रस्तावना में पांच प्रकार की स्वतंत्रता का उल्लेख है जो विचार, अभिव्यक्ति, धर्म ,विश्वास, उपासना की स्वतंत्रता है*

*प्रश्न 8 भारतीय संविधान की प्रस्तावना में 42 वें संविधान संशोधन द्वारा जोड़े गए समाजवादी धर्मनिरपेक्ष और अखंडता शब्द में अखंडता शब्द प्रस्तावना के कौन से पैरे में जोड़ा?*
A पंचम
B  सप्तम✔ 
C द्वितीय
D  प्रस्तावना में पैरे है ही नहीं

*व्याख्या अखंडता शब्द को सप्तम पैरों में जोड़ा गया तथा समाजवादी और धर्म निरपेक्ष शब्द द्वितीय पैरों में जोड़े गए*

*प्रश्न 9 भारतीय संविधान की प्रस्तावना में भारत की प्रकृति किस प्रकार की घोषित की गई है*
A संप्रभु समाजवादी धर्म आधारित लोकतांत्रिक एवं गणतंत्रता राज व्यवस्था
B संप्रभु समाजवादी धर्म आधारित लोकतांत्रिक एवं राजतंत्र
C संप्रभु समाजवादी धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक एवं गणतांत्रिक राज व्यवस्था✔
D इनमें से कोई नहीं

*प्रश्न 10 भारतीय संविधान की प्रस्तावना को संविधान का कुंजी नोट किसने कहा?*
A ठाकुरदास भार्गव
B  एचसी मुखर्जी 
C वीटी कृष्णमाचारी
D अर्नेस्ट बार्कर✔

*प्रश्न 11 संविधान की प्रस्तावना हमारे अधिकारी सपनों का विचार है यह कथन प्रस्तावना के बारे में किसने कहा?*
A भीमराव अंबेडकर 
B डॉ राजेंद्र प्रसाद
C  एचसी मुखर्जी 
D वीटी कृष्णमाचारी 
E अल्लादी कृष्णस्वामी अय्यर✔

*व्याख्या संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद थे तथा इसके उपाध्यक्ष एचसी मुखर्जी तथा वीटी कृष्णमाचारी दोनों निर्वाचित हुए थे*

*प्रश्न 12 किस वाद के दौरान कहा गया कि प्रस्तावना भारतीय सविधान का हिस्सा नहीं है?*
A  केसवानंद भारती मामला 1973 
B एल आई सी ऑफ इंडियन मामला 1995 
C बेरुवाड़ी संघ मामला 1960✔
D  इनमें से कोई नहीं


रमेश हुड्डा जोधपुर

Advertisement Adnow

Popular Posts of The month

Amazon Offers

 
अब पाये सभी सरकारी नौकरी और उनसे जुड़े हुए किसी भी सवालो के जवाब हमारी website पर सबसे पहले