Diwali 2021 Wishes in Hindi: दिवाली हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। अंधकार पर प्रकाश की जीत का पर्व दीपावली 4 नवंबर, गुरुवार को है। हिंदू धर्म में दिवाली के पर्व का विशेश महत्व होता है। दिवाली महापर्व की धनतेरस से शुरुआत हो जाती है और भाई दूज तक चलता है। पंचदिवसीय इस त्योहार में मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा की जाती है। दिवाली को बड़ी दीपावली के नाम से भी जानते हैं। इस दिन घर में दीपक जलाए जाते हैं और लोग एक-दूसरे को बधाई संदेश भेजते हैं। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कुछ चुनिंदा मैसेज, इनसे भेजें अपनों को दिवाली की हार्दिक शुभकामना-
दीप जगमगाते रहें,
सबके घर झिलमिलाते रहें,
साथ हों सब अपने,
सब यूं ही मुस्कुराते रहें।
शुभ दिवाली 2021
जगमग जले ये सुंदर दीप,
चारों तरफ रौशनी ही रोशनी हो,
मेरी है यही दुआ, इस दिवाली पर
होठों पर आपके बस हंसी ही हंसी हो।
शुभ दिवाली
खुशियों का पर्व है दिवाली,
मस्ती की फुहार है दिवाली,
लक्ष्मी पूजन का दिन है दिवाली,
अपनों का प्यार है दिवाली।
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं।
दिये की रौशनी से सब अंधेरा दूर हो जाये,
दुआ है की जो चाहो आप वो खुशी मंजूर हो जाये।
शुभ दिवाली 2021
दिवाली त्योहार दीप का, मिलकर दीप जलायेंगे।
सजा रंगोली से आंगन को, सबका मन हर्षायेंगे।
बम-पटाखे भी फोड़ेंगे, खूब मिठाई खायेंगे।
दिवाली त्योहार मिलन का, घर-घर मिलने जायेंगे।
शुभ दिवाली
मुस्कुराते हंसते दीप तुम जलाना,
जीवन में नई खुशियों को लाना,
दुःख दर्द अपने भूल कर, सबको गले लगाना।
शुभ दिवाली
खुशियों का पर्व है दिवाली,
मस्ती की फुहार है दिवाली,
लक्ष्मी पूजन का दिन है दिवाली,
अपनों का प्यार है दिवाली।
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं








0 comments:
Post a Comment
यदि आपको हमारे वेबसाइट पर पढ़ रहे पोस्ट अच्छे और काम के लग रहे है तो कृपया Comment Box में लिखना न भूले यदि आपका कोई प्रश्न या सुझाव हो तो हमे comment करे या हमारे दिए हुए email पर ईमेल जरूर करे। studieshubs@gmail.com
टेक्नोलॉजी और इंटरनेट की दुनिया से आप सभी को अप टू डेट रखने के लिए हमने यह वेबसाइट लॉन्च किया है । हमारे इस वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य है कि हम अपने भारत वासियों को अपनी मातृभाषा हिंदी में टेक्नोलॉजी और इंटरनेट से जुड़ी जानकारी साझा कर सकें। और पढ़ें