Friday, November 5, 2021

☞   Best Powerful Motivational Speech in Hindi जो आप की जिंदगी को बदल देगी

 Best Powerful Motivational Speech : अजीब तरह से गुजर रही है जिंदगी, सोचा कुछ, किया कुछ, हुआ कुछ और मिला कुछ। वक्त के साथ-साथ बहुत कुछ बदल जाता है लोग भी, रास्ते भी, एहसास भी और कभी कभी हम खुद भी। इस छोटी सी जिंदगी में बहुत बड़ा सबक मिला जनाब, रिश्ते सभी से रखो पर उम्मीद कभी किसी से मत रखना, क्योंकि धोखे ऐसे ही नहीं मिलते लोगों का भला भी करना पड़ता है ।B


est Powerful Motivational Speech

इसीलिए तो कहा जाता है कि चेहरे की हंसी से अपने कष्टों को छुपाओ, बहुत कुछ बोलो पर अपना राज कभी किसी को मत बताओ। यह दुनिया का एक कड़वा सच है कि, अमीर इंसान अपना पैसा अमीर बनने में लगा देता है, इसीलिए वह अमीर बन जाता है। और गरीब इंसान अपना पैसा अमीर दिखने में लगा देता है, इसीलिए वह गरीब ही रह जाता हैं, कड़वा है लेकिन सच है।

लोग हमें अपनी जरूरत के मुताबिक इस्तेमाल करते हैं और हम यह समझते हैं कि लोग हमें पसंद करते हैं। और आजकल शायद इसी भ्रम का नाम जिंदगी बन चुका है, इंसान की फितरत ही कुछ ऐसे बन चुका है कि जब उसकी जरूरत बदल जाती है तब उसके बात करने का अंदाज भी बदल जाता है। फिर भी लोग बड़े अफसोस से कहते हैं कि कोई किसी का नहीं, लेकिन कभी यह नहीं सोचते हैं कि हम खुद किसके हुए हैं।

जब बात किसी की अच्छाई की होती है तो सब खामोश रहते हैं लेकिन जब बात किसी की बुराई की होती है तो गूंगे भी बोल पड़ते हैं। अपने किए गए 100 गुनाहों पर पर्दा डालकर हर शख्स कहता है की जमाना बहुत खराब है, दोस्तों अगर कोई शख्स, जिस पर आप सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं वह आपको धोखा दे दे या मदद करने के समय पलट जाए, तो यह मत सोचना कि वह इंसान बदल गया बल्कि यह सोचना कि आज उसका नकाब उतर गया।

जब बुरा वक्त आता है तो ऐसे लोगों का नकाब उतर जाते हैं इसीलिए तो जी वक्त बुरा नहीं बल्कि अच्छा है। जो आपको भविष्य के लिए सचेत करता है, सावधान करता है कि आप गलत व्यक्ति के भरोसे बैठे हो । इसीलिए इस दुनिया में कुछ ढूंढना है तो परवाह करने वालों को ढूंढना, इस्तेमाल करने वाले तो तुम्हें खुद ही ढूंढ लेंगे।

यूं असर डाला है मतलबी लोगों ने दुनिया प,र कि अगर कोई किसी को प्रणाम भी करें तो सामने वालों को लगता है कि उसका कोई ना कोई मतलब होगा। इसीलिए कहते हैं कि लोगों का सोच का क्या? अगर चाय में मक्खी गिर जाए तो पूरी चाय फेंक देते हैं और वही मक्खी घी में गिर जाए तो केवल मक्खी को निकाल कर फेंक देते हैं।

लोगो को क्या है, उनका तो काम ही है कुछ ना कुछ कहना, सिर उठाकर चलोगे तो कहेंगे कि अकड़कर चलता है और जब सिर झुका कर चलेंगे तो कहेंगे कि किसी की तरफ देखता भी नहीं है। इसी लिए ऐसे लोगो का फिक्र मत करो बल्कि वह करो जो आपकी मन की आवाज कहती है। दोस्तों जन्म लेते समय तो हर बच्चा रोता है लेकिन वही बच्चा समय आने पर हंसता है, मुस्कुराता है, ठीक है ऐसे ही आज हमारे जीवन में दुख होंगे परेशानियां होगी और मुसीबतें भी हो सकती है लेकिन याद रखिए आने वाले समय पर खुशियां भी आपके जीवन में अपने आप आएंगी और आप फिर से मुस्कुराएंगे आप हाथ की लकीरों का खेल समझ जाइए लकीरे आपकी मुट्ठी में है, आपके काबू में है।

अगर कोई आपके हाथ की लकीरे देख कर आपका भविष्य बताता है तो इसका मतलब यह नहीं है कि वह तुम्हारा भविष्य देख सकता है, बल्कि वह तो यह कहना चाहता है कि तुम्हारा भविष्य तुम्हारे हाथों में है लेकिन लोग इस बात को गलत समझ लेते हैं। लोग असली बात को समझ ही नहीं पाते और जो लोग यह बात समझ नहीं पाते उन्हें वक्त और जमाना यह बात अच्छे से समझा देता है।

किसी ने क्या खूब कहा है कि दुनिया वह किताब है जो कभी पढ़ी नहीं जा सकती लेकिन जमाना वह उस्ताद है जो सब कुछ खुद से सिखा देता है। तो दोस्तों अपनी शक्ति खुद को याद दिलाईए, और कहिए कि –

जो पत्थरों पर ठहर जाए, मैं वह नदी का किनारा नहीं,
सूरज की रोशनी से चमकने वाला मैं सितारा नहीं,
जब तक ना मिले मंजिल जारी रहेगा मेरा सफर,
मैं बस थक कर बैठा हूं अभी हारा नहीं।

मुझे आशा है कि आप सभी को Best Powerful Motivational Speech इस लेख से बहुत कुछ सीखने को मिला होगा। इस लेख को पूरा पढ़ने के लिए आप सभी को बहुत बहुत धन्यबाद।



0 comments:

Post a Comment

यदि आपको हमारे वेबसाइट पर पढ़ रहे पोस्ट अच्छे और काम के लग रहे है तो कृपया Comment Box में लिखना न भूले यदि आपका कोई प्रश्न या सुझाव हो तो हमे comment करे या हमारे दिए हुए email पर ईमेल जरूर करे। studieshubs@gmail.com


टेक्नोलॉजी और इंटरनेट की दुनिया से आप सभी को अप टू डेट रखने के लिए हमने यह वेबसाइट लॉन्च किया है । हमारे इस वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य है कि हम अपने भारत वासियों को अपनी मातृभाषा हिंदी में टेक्नोलॉजी और इंटरनेट से जुड़ी जानकारी साझा कर सकें। और पढ़ें

Advertisement Adnow

Popular Posts of The month

Amazon Offers

 
अब पाये सभी सरकारी नौकरी और उनसे जुड़े हुए किसी भी सवालो के जवाब हमारी website पर सबसे पहले