Saturday, February 8, 2020

☞   8 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

🖨 8 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
♨️💐🌾💐🌾💐💐🌾💐🌾💐🌾♨️

1238 - मंगाेलों ने व्लादिमीर नामक रूसी शहर को आग के हवाले किया।
1672 – भौतिकशास्त्री आइसक न्यूटन ने लंदन में आॅप्टिक और शोधपत्र प्रस्तुत किया।
1785 - 1774 से 1785 तक गर्वनर जनरल रहे वारेन हेस्टिंग्स ने भारत छोड़ा।
1802 – साइमन विलार्ड ने बैंजो क्लॉक का पेटेंट ​कराया।
1865 – पहली बार अमेरिकी सेना में किसी अश्वेत मार्टिन रॉबिसन डेलने को मेजर बनाया गया।
1872- अंडमान जेल (सेल्यूलर जेल या 'कालापानी') में शेर अली ने गवर्नर पर हमला करके शहादत प्राप्त की।
1879 – स्टैनफोर्ड फ्लेमिंग ने यूनीवर्सल स्टैंडर्ड टाइम को अपनाने का प्रस्ताव दिया।
1905 - हैती और उसके आस पास के द्वीप समूहों पर आये जबरदस्त चक्रवाती तूफान से दस हजार लोगों की मौत।
1909 - यूरोपीय देश फ्रांस और जर्मनी के बीच मोरक्को संधि पर हस्ताक्षर किये गये।
1922 – अमेरिकी राष्ट्रपति भवन ह्वाइट हाउस ने रोडियो का उपयोग शुरू किया।
1943 - स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जर्मनी के जेल से एक नौका के जरिये जापान के लिये रवाना हुये।
1952 – महारानी एलिजाबेथ ब्रिटेन की महारानी और राष्ट्रमंडल देशों की अध्यक्ष बनी।
1971 - दक्षिणी वियतनामी सेना ने लाओस पर हमला किया।
1971 – दुनिया के पहले इलेक्ट्रॉनिक शेयर बाजार नैस्डैक की शुरुआत हुई।
1974 – स्काईलैब अंतरिक्ष स्टेशन की तीन सदस्यीय चालक दल 84 दिन के बाद पृथ्वी पर लौटा।
1978 – अमेरिकी सीनेट की कार्यवाही को पहली बार रेडियो पर प्रसारित किया गया।
1986 – दिल्ली हवाई अड्डे पर पहली बार प्रीपेड टैक्सी सेवा शुरु की गई।
1992 – यूलिसिस अंतरिक्षयान बृहस्पति ग्रह के निकट से गुजरा।
1994 - क्रिकेटर कपिल देव ने टेस्ट मैचों में 432 विकेट लेकर रिचर्ड हैडली के सबसे अधिक विकेट लेने के विश्व रिकार्ड को ध्वस्त किया।
1999 - अमेरिकी अंतरिक्ष यान स्टारडस्ट केनेडी अंतरिक्ष केंद्र से रवाना।
2002 - भारत व रूस के बीच चार रक्षा समझौते सम्पन्न, विमानवाहक पोत गोर्शकोव का सौदा अटका।
2002 - अमेरिका के साल्ट लेक सिटी में 19वें शीतकालीन ओलंपिक खेल शुरु।
2005 - इस्रायल और फ़िलिस्तीन के बीच शर्म अल शेख़ (मिस्र) शिखर सम्मेलन में हिंसा समाप्त करने की घोषणा।
2006 - सिओल में भारत और दक्षिण कोरिया के बीच तीन समझौते सम्पन्न।
2007 - भूटान नरेश की प्रथम भारतीय यात्रा।
2008 - बैंगलौर स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ साइंस के वरिष्ठ वैज्ञानिक शांतनु भट्टाचार्य को जी.डी. बिड़ाला पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
2008 - उत्तर प्रदेश विधानमण्डल का बजट सत्र प्रारंभ।
2008 -  उड़ीसा के शिशुपालगढ़ में खुदाई के दौरान 2500 वर्ष पुराना शहर मिला।
2008 - अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में जॉन मैक्केन को रिपब्लिकन पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया। 2008 - अमेरिका के अंतरिक्ष यान अटलांटिस को फ़्लोरिडा के केनवाल से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्द्र आईएसएस के लिए सफलतापूर्वक रवाना किया गया।
2009- हज़ारों पूर्व सैनिकों ने सरकार की बेरुखी से क्षुब्ध होकर अपने पदक राष्ट्रपति को लौटाए।
2010- श्रीनगर के पास खिलनमर्ग क्षेत्र में हिमस्खलन में सेना के हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल के 350 जवान बर्फ़ के नीचे दब गए। इनमें से 70 सैनिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया जबकि 11 सैनिकों के शव निकाले गए (2009 का भी वर्णन मिलता है इस खबर का इसलिए कन्फर्म कर लें)।
2014 - सऊदी अरब के मदीना शहर में एक होटल में आग के कारण 15 लोगों की मौत जबकि 130 लोग घायल हुए।
2019 - ब्राजील के फुटबॉल क्लब फ्लैमिंगो के ट्रेनिंग सेंटर में आग लगने से 10 की मौत।
2019 - मिशाइल रक्षा प्रणाली पर भारत अमेरिका में बात।
2019 - महाराष्ट्र के कोल्हापुर के सहकारी बैंक में एक करोड की डकैती।

🥙🏜 @studieshubs 🏜🥙
🥦🥦🥗🥗🥦🥦🥗🥗🥦🥦🥗🥗🥦

0 comments:

Post a Comment

यदि आपको हमारे वेबसाइट पर पढ़ रहे पोस्ट अच्छे और काम के लग रहे है तो कृपया Comment Box में लिखना न भूले यदि आपका कोई प्रश्न या सुझाव हो तो हमे comment करे या हमारे दिए हुए email पर ईमेल जरूर करे। studieshubs@gmail.com


टेक्नोलॉजी और इंटरनेट की दुनिया से आप सभी को अप टू डेट रखने के लिए हमने यह वेबसाइट लॉन्च किया है । हमारे इस वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य है कि हम अपने भारत वासियों को अपनी मातृभाषा हिंदी में टेक्नोलॉजी और इंटरनेट से जुड़ी जानकारी साझा कर सकें। और पढ़ें

Advertisement Adnow

Popular Posts of The month

Amazon Offers

 
अब पाये सभी सरकारी नौकरी और उनसे जुड़े हुए किसी भी सवालो के जवाब हमारी website पर सबसे पहले