7 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉
Friday, February 7, 2020
☞ 7 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉
7 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉
1788 - सिडनी का नाम और न्यू साउथ वेल्स के ब्रिटिश कॉलोनी द्वारा नामित किया गया था।
1792 - आस्ट्रेलिया एवं प्रुशिया ने फ़्रांस के ख़िलाफ़ एक समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1795 - संयुक्त राज्य संविधान में ग्यारहवें संशोधन पारित किया गया।
1800 - फ़्रांस में एक जनमत संग्रह नेपोलियन को पर्याप्त बहुमत से प्रथम कौंसुल के रूप में पुष्टि की।
1831 – यूरोपीय देश बेल्जियम ने संविधान को स्वीकार किया।
1856 – तस्मानिया की संसद ने दुनिया में पहली बार गोपनीय मतपत्र की व्यवस्था की।
1856 - नवाब वाजिद अली शाह द्वारा अवध राज्य का ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी में शांतिपूर्ण विलयन।
1904 - अमेरिका के बाल्टिमोर में जबरदस्त आग लगने से पन्द्रह सौ इमारतें जल कर खाक।
1915 - चलती ट्रेन से पहली बार भेजा गया वायरलेस संदेश रेलवे स्टेशन को प्राप्त हुआ।
1940 - ब्रिटेन में रेलवे का राष्ट्रीयकरण हुआ।
1942 - यूनाइटेड किंगडम ने थाईलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1943 – अमेरिका में जूतों की राशनिंग प्रणाली लागू की गई।
1944 – जर्मनी ने इटली के एंजियों इलाके में जवाबी हमले किये।
1945 - ब्रिटेन, अमेरिका और रूस ने द्वितीय विश्व युद्ध के अंतिम चरण पर चर्चा की।
1947 - अरब और यहूदियों ने फिलीस्तीन को विभाजित करने के ब्रिटेन के प्रस्ताव को खारिज किया।
1959 - फिदेल कास्त्रो ने क्यूबा के नये संविधान की घोषणा की।
1962 - अमेरिका ने क्यूबा से सभी तरह के आयात पर रोक लगाई।
1962 - जर्मनी की एक कोयला खदान में विस्फोट से 298 मज़दूरों की मौत।
1965 - अमेरिका ने उत्तरी वियतनाम में लगातार हवाई हमले शुरु किये।
1974 – केंद्रीय अमरीका महाद्वीप में स्थित छोटे देश ग्रेनाडा को स्वतंत्रता मिली।
1983 - कोलकाता में ईस्टर्न न्यूज एजेंसी की स्थापना।
1987 - जापान द्वारा अफ़्रीकन नेशनल कांग्रेस (ए.एन.सी) को मान्यता।
1992 – यूरोपीय देशों ने नीदरलैंड्स में मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद ही यूरो मुद्रा का जन्म हुआ।
1992 - स्वदेशी तकनीक से निर्मित पहली पनडुब्बी (आईएनएस शाल्की) को नौसेना में शामिल किया गया।
1997 - सं.रा. अमेरिका के स्टीफ़न स्क्यूवैल अगले तीन वर्ष हेतु अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के अध्यक्ष चुने गये।
1999 - जार्डन के शाह हुसैन की मृत्यु, अब्दुला नये शाह बने।
2000 - भारत व सं.रा. अमेरिका के बीच गठित संयुक्त आतंकवाद विरोधी दल की प्रथम बैठक वाशिंगटन में शुरू।
2001 - इस्रायल के प्रधानमंत्री एहुद बराक चुनाव में पराजित, एरियल शेरोन नए प्रधानमंत्री बने।
2003 - फ़्रांस के प्रधानमंत्री ज्यां पियरे रैफ़रिन भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे।
2006 - नेपाल में स्थानीय निकायों हेतु मतदान सम्पन्न।
2008 - केन्द्र सरकार ने सिमी पर प्रतिबन्ध की अवधि को बढ़ाया।
इक्वेडोर का तंगुराही ज्वालामुखी फटा।
2009 - राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को महाराष्ट्र के राज्यपाल एससी जमीर ने डी॰ लिट् की उपाधि से नवाजा।
2010- दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित 19वाँ अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेला समाप्त हो गया। नौ दिनों तक चले इस पुस्तक मेले में लगभग दो हज़ार प्रकाशकों ने भाग लिया।
2019 - भारतीय रिजर्व बैंक ने अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो दर चौथाई प्रतिशत घटाकर 6 दशमलव दो-पांच प्रतिशत की और रिवर्स रेपो दर को छह प्रतिशत किया।
2019 - छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दस नक्सली ढेर।
2019 - भारोत्तोलन में, भारत की सैखोम मीराबाई चानू ने थाईलैंड में ई.जी.ए.टी. कप के 48 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
7 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉
1862 – ब्रिटेन के साहित्यकार और अध्ययनकर्ता एडवर्ड ब्राउन का जन्म हुआ।
1898 - रमाबाई आम्बेडकर - डॉ. भीमराव आम्बेडकर की पत्नी थीं।
1908- मन्मथनाथ गुप्त- प्रमुख क्रान्तिकारी तथा लेखक।
1934 - सुजीत कुमार - भोजपुरी और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता थे।
1938 - एस. रामचंद्रन पिल्लै - मार्क्सवादी नेता।
1980 - प्राची शाह - भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री।
1992 - शफ़क़ नाज़ - एक भारतीय अभिनेत्री ।
1993 - किदम्बी श्रीकान्त - भारत के प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।
7 फ़रवरी को हुए निधन👉
1942 - शचीन्द्रनाथ सान्याल - भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी।
2010 - डा. टी आर विनोद, पंजाबी के प्रसिद्ध आलोचक।
7 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉
🔅 मेला विराटनगर (राजस्थान ) मरू महोत्सव जैसलमेर प्रारम्भ 3 दिन (राजस्थान ) ।
🔅 भगवान विश्वकर्मा जी की जन्म तिथि / प्राकट्योत्सव ( माघ शुक्ल पक्ष त्रयोदशी )।
🔅 गुरु श्री हरिराय जयन्ती (प्राचीनमतानुसार )।
🔅 गुरु गोरखनाथ जयन्ती (कन्फर्म नहीं )।
🔅 श्री मन्मथनाथ गुप्त जयन्ती ।
🔅 श्री शचीन्द्रनाथ सान्याल स्मृति दिवस।
कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।
🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Advertisement Adnow
Popular Posts of The month
-
Sent fake message of 20 thousand, cheated of 8 thousand from Latest And Breaking Hindi News Headlines, New...
-
Trailer-DCM collides, DCM driver injured from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अम...
-
चूंकि प्रश्न पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों पर आधारित होते हैं, इसलिए संभावना है कि अभ्यर्थी सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में भारत की जनगणना से कई...
-
178 cases of liquor being transported to Bihar in a pickup truck were recovered. from Latest And Breaking ...
-
Five people were challaned for disturbing the peace. from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News I...
-
Alavalpur main road construction gets approval from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hind...
-
Two bike riders attacked with sharp weapons from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi |...
-
महत्वपूर्ण व्यक्तियों के उपनाम व्यक्ति उपनाम महात्मा गांधी बापू , राष्ट्रपिता दादाभाई नौरोजी...
-
Police investigating the network of liquor and cattle smugglers from Latest And Breaking Hindi News Headli...









0 comments:
Post a Comment
यदि आपको हमारे वेबसाइट पर पढ़ रहे पोस्ट अच्छे और काम के लग रहे है तो कृपया Comment Box में लिखना न भूले यदि आपका कोई प्रश्न या सुझाव हो तो हमे comment करे या हमारे दिए हुए email पर ईमेल जरूर करे। studieshubs@gmail.com
टेक्नोलॉजी और इंटरनेट की दुनिया से आप सभी को अप टू डेट रखने के लिए हमने यह वेबसाइट लॉन्च किया है । हमारे इस वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य है कि हम अपने भारत वासियों को अपनी मातृभाषा हिंदी में टेक्नोलॉजी और इंटरनेट से जुड़ी जानकारी साझा कर सकें। और पढ़ें