17 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉
Monday, February 17, 2020
☞ 17 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉
17 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉
1370 - रुडाउ की लड़ाई में जर्मनी ने लिथुआनिया को हराया।
1670- शिवाजी ने मुग़लों के कब्ज़े वाले सिंहगढ़ क़िले को जीता।
1698- औरंगज़ेब ने जिंजी के क़िले पर कब्ज़ा कर लिया।
1813- प्रसिया ने फ़्रांस के ख़िलाफ़ जंग का ऐलान किया।
1852- फ़्रांस में प्रेस सेंसर सहित अनेक दमनात्मक क़दम उठाए गये।
1864 - अमेरिकी गृहयुद्ध के दौरान एच.एल. हनली नामक पनडुब्बी ने पहली बार एक युद्धपोत को नेस्तनाबूत किया।
1865 – अमेरिका में गृह युद्ध के दौरान कोलंबिया सुप्रीम कोर्ट को जला दिया गया।
1867 - स्वेज़ नहर से पहला जहाज़ गुजरा।
1878 - सैन फ्रांसिस्को शहर में पहली बार टेलीफोन एक्सचेंज खोला गया।
1882 - सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर पहला टेस्ट मैच खेला गया।
1915 - गांधी जी ने पहली बार शांतिनिकेतन का दौरा किया।
1927 - वीर वामनराव जोशी द्वारा लिखित रणदुंदुभी नाटक का मुंबई में प्रयोग हुआ, इसमें दीनानाथ मंगेशकर ने तेजस्विनी की भूमिका अदा की।
1931 - लॉर्ड इरविन ने गांधी जी का स्वागत वायसराय निवास में किया।
1933 - अमेरिका की साप्ताहिक पत्रिका ‘न्यूजवीक’ प्रकाशित हुयी।
1934 - पर्वतारोहण के दौरान बेल्जियम नरेश अल्बर्ट प्रथम की मौत हुई।
1945 - सोवियत जवाबी कार्रवाई के दबाव में राकेट विशेषज्ञ वर्नर वान ब्राउन और अन्यों को वी-12 राकेट केन्द्र जर्मनी को ख़ाली करना पड़ा।
1944 - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान एनीवेटोक का युद्ध शुरू हुआ जिसमें अमेरिकी सैनिकाें ने जीत हासिल की।
1947 - सोवियत संघ में ‘वायस आॅफ अमेरिका’ का प्रसारण शुरू किया गया।
1959 - वेनगार्ड 2 नामक पहला मौसम उपग्रह कक्षा में प्रक्षेपित किया गया।
1962 - जर्मनी के हैम्बर्ग में तूफान से 265 लोगों की मौत।
1964 - अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने नागरिक अधिकारों पर बने कानून को स्वीकार किया।
1972 - ब्रिटिश संसद ने यूरोपीय समुदाय में शामिल होने का प्रस्ताव पारित किया।
1976 - मकाऊ ने संविधान को अंगीकार किया।
1979 – चीन की सेना ने वियतनाम पर हमला किया।
1982 - जिम्बाव्वे के प्रधानमंत्री राबर्ट मुगाबे ने सरकार के ख़िलाफ़ साजिश के आरोप में जोशुआ एन्कोमी को सरकार से निकाल दिया।
1983 - नीदरलैंड ने संविधान को अंगीकार किया।
1987 – श्रीलंका के कुछ तमिलों ने हीथ्रो हवाई अड्डे पर अपने कपड़े उतारकर प्रतिरोध दर्ज किया।
1989 – मोरक्को में पश्चिमी अरब संघ की स्थापना के समझौते पर सहमति हुई।
1990 - चेकोस्लोवाकिया की कम्यूनिस्ट पार्टी ने सोवियत हमले के बाद सत्ता में आने से पूर्व राष्ट्र गुस्ताव हसाक, पूर्व प्रधानमंत्री लुबीमिर स्ट्रोगल सहित 20 अन्य नेताओं को निष्कासित कर दिया गया।
1996 - रूसी शतरंज ग्रैंडमास्टर गैरी कास्पोरोव ने 'डीप ब्लू' नामक एक सुपरकम्प्यूटर को इस खेल में परास्त किया।
1997 - नवाज शरीफ़ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने।
1999 - प्रीति बंसल (भारतीय मूल की) न्यूयार्क प्रान्त की सॉलिसिटर जनरल बनीं।
1999 - पाकिस्तान के सभी सैनिक अदालतों की वहाँ की सर्वोच्च न्यायालय ने अमान्य किया।
2000 - संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक विकास संगठन ने बांग्लादेश के अनुरोध पर 21 फ़रवरी को सम्पूर्ण विश्व में मातृभाषा दिवस मनाने का निश्चय किया।
2001 - आठवाँ अंतर्राष्ट्रीय जहाज़ी बेड़ा पुनरीक्षण मुम्बई में शुरू ।
2001 - अमेरिकी व ब्रिटिश विमानों द्वारा इराक पर बमबारी, इराक द्वारा मुकाबले की घोषणा ,भारत द्वारा विरोध , इस्रायल से संघर्ष में दो फ़िलिस्तीनी मरे, 46 घायल।
2002 - लश्कर के आतंकवादियों ने जम्मू के राजौरी ज़िले के नरला गांव में एक ही परिवार के आठ लोगों की हत्या कर दी।
2002 - नेपाल में माओवादियों के एक बड़े हमले में सेना व पुलिस केमम 129 जवानों सहित 138 की हत्या, जवाबी कार्रवाई में 100 से अधिक विद्रोही मारे गये।
2004 - फूलनदेवी हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त शमशेर सिंह राणा तिहाड़ जेल से फरार।
2005 - बंग्लादेश की लेखिका तसलीमा नसरीन ने भारतीय नागरिकता की मांग की।
2006 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने पाकिस्तान को आतंकवादी शिविद बंद करने को कहा।
2007 - अमेरिका की तत्कालीन विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने इराक से सैनिकों को वापस बुलाये जाने की घोषणा की।
2008 - कोसोवो ने सर्बिया से स्वतंत्र होने की घोषणा की।
2008 - अनिल अंबानी ग्रुप ने रिलायंस पावर के सभी नान-प्रमोटर शेयर थारकों को मुफ़्त बोनस शेयर देने पर विचार करने की घोषण की।
2008 - भारत संचार लिमिटेड ने ओरेकल सोल्युशंस के साथ समझौता लिया।
2008 - अमीर सुल्तान के निर्देशन में बनी तमिल फ़िल्म चारुथिवीरन को 58वें बर्लिन अन्तर्राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव में स्पेशल मेंशन सम्मान से नवाजा गया।
2009- चुनाव आयोग ने अन्तिम चरण के मतदान समाप्त होने तक एग्जिट पोल के प्रसारण पर रोक लगा दी।
2014 - सऊदी अरब की सोमाया जिबार्ती देश की पहली महिला मुख्य संपादक बनीं। उन्हें ‘सऊदी गजट’ अखबार का मुख्य संपादक बनाया गया।
2016 - तुर्की की राजधानी अंकारा में कुर्द आतंकवादियों के कार बम धमाके में 28 लोगों की मौत।
2019 - भारत प्रशासित कश्मीर के पुलवामा ज़िले में आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ़ के कम से कम 40 जवानों के मारे जाने के तीन दिन बाद रविवार को प्रशासन ने पांच अलगाववादी नेताओं (मीरवाइज़ उमर फ़ारूक़, अब्दुल गनी बट, बिलाल लोन, हाशिम क़ुरैशी और शबीर शाह )की सुरक्षा वापस ले ली ।
2019 - चण्डीगढ़:भारत के साथ मिलकर मॉरीशस भी करेगा दुनिया में गीता का प्रचार, इस संकल्प के साथ मॉरीशस के पोर्ट लुइस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का समापन।
2019 - राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 25 किसानों को 1 लाख रुपए राशि के साथ दिया कृषि रत्न पुरस्कार।
17 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉
1792 - बुधु भगत - प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा 'लरका विद्रोह' के आरम्भकर्ता।
1881 - पूर्णसिंह -भारत के विशिष्ठ निबंधकारों में से एक थे।
1899 - जीवनानन्द दास - बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध कवि और लेखक।
1954 - के. चन्द्रशेखर राव (कल्वाकुंतला चंद्रशेखर राव) - प्रतिद्ध राजनीतिज्ञ व भारत के नवगठित 29वें राज्य तेलंगाना के प्रथम मुख्यमंत्री (1953 में जन्म का भी वर्णन मिलता है)।
1984 - सदा मोहम्मद सैयद - दक्षिण भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री।
17 फ़रवरी को हुए निधन👉
1266 - मामलुक साम्राज्य (गुलाम वंश) के आठवें सुल्तान नसीरुद्दीन मोहम्मद शाह का निधन हुआ(कन्फर्म नहीं)।
1827 – जॉन हेनरी पेस्टलोज़ी नामक स्वीज़रलैंड के बुद्धिजीवी का निधन हुआ।
1883 - ब्रिटिश साम्राज्य के ख़िलाफ़ हथियारबंद संघर्ष की शुरुआत करने वाले क्रान्तिकारी वासुदेव बलवंत का निधन।
1909 - अमेरिकी साम्राज्य के ख़िलाफ़ संघर्ष छेड़ने वाले अश्वेत अपाचे योद्धा जेरेनिमो का निधन।
1943 - जेम्स ब्रेड टेलर - भारतीय रिज़र्व बैंक के प्रथम उप-गवर्नर थे।
1958 - पेरीन बेन पहले क्रांतिकारी और बाद में गाँधी जी की अनुयायी थीं।
1968 - कैलाश नाथ काटजू - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा मध्य प्रदेश राज्य के भूतपूर्व मुख्यमंत्री।
1986 - जिद्दू कृष्णमूर्ति (जे कृष्णमूर्ति) - भारतीय दार्शनिक (जन्म 1895)
1988- कर्पूरी ठाकुर- स्वतंत्रता सेनानी एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री।
1993 - रानी गाइदिनल्यू - भारतीय महिला स्वतंत्रता सेनानी।
1994 - चिमनभाई पटेल - गुजरात के मुख्यमंत्री का 65 वर्ष की आयु।
2004 - जोस लोपेज़ पोरेटील्लो - मेक्सिको के राष्ट्रपति थे।
2005 - पण्डित सीताराम चतुर्वेदी - प्रसिद्ध साहित्यकार और पत्रकार।
2007 - महिला उत्थान को समर्पित और वयोवृद्ध गांधीवादी श्रीमती अरुणावेन देसाई का गुजरात में निधन।
2017 - वेद प्रकाश शर्मा- हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यासकार।
17 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉
🔅 समर्थ गुरु श्री रामदास जयन्ती।
🔅 श्री पुष्पदंत भगवान गर्भकल्याणक (जैन , फाल्गुन कृष्णपक्ष नवमी)।
🔅 श्री वासुदेव बलवंत फडके शहीदी दिवस ।
🔅 श्री कैलाश नाथ काटजू स्मृति दिवस।
🔅 श्री कर्पूरी ठाकुर स्मृति दिवस।
🔅 श्री चिमनभाई पटेल स्मृति दिवस।
🔅 श्री कल्वाकुंतला चंद्रशेखर राव जन्म दिवस।
🔅 महान क्रान्तिकारी श्री बुधु भगत जयन्ती ।
कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।
🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Advertisement Adnow
Popular Posts of The month
-
Sent fake message of 20 thousand, cheated of 8 thousand from Latest And Breaking Hindi News Headlines, New...
-
Trailer-DCM collides, DCM driver injured from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अम...
-
Five people were challaned for disturbing the peace. from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News I...
-
178 cases of liquor being transported to Bihar in a pickup truck were recovered. from Latest And Breaking ...
-
चूंकि प्रश्न पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों पर आधारित होते हैं, इसलिए संभावना है कि अभ्यर्थी सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में भारत की जनगणना से कई...
-
Alavalpur main road construction gets approval from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hind...
-
Two bike riders attacked with sharp weapons from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi |...
-
महत्वपूर्ण व्यक्तियों के उपनाम व्यक्ति उपनाम महात्मा गांधी बापू , राष्ट्रपिता दादाभाई नौरोजी...
-
Police investigating the network of liquor and cattle smugglers from Latest And Breaking Hindi News Headli...









0 comments:
Post a Comment
यदि आपको हमारे वेबसाइट पर पढ़ रहे पोस्ट अच्छे और काम के लग रहे है तो कृपया Comment Box में लिखना न भूले यदि आपका कोई प्रश्न या सुझाव हो तो हमे comment करे या हमारे दिए हुए email पर ईमेल जरूर करे। studieshubs@gmail.com
टेक्नोलॉजी और इंटरनेट की दुनिया से आप सभी को अप टू डेट रखने के लिए हमने यह वेबसाइट लॉन्च किया है । हमारे इस वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य है कि हम अपने भारत वासियों को अपनी मातृभाषा हिंदी में टेक्नोलॉजी और इंटरनेट से जुड़ी जानकारी साझा कर सकें। और पढ़ें