Saturday, February 15, 2020
☞ 15 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉
1677 - इंग्लैंड नरेश चार्ल्स द्वितीय ने फ़्रांस के ख़िलाफ़ डचों से गठबंधन किया।
1763 - प्रसिया और आस्ट्रेलिया के बीच शांति संधि हुई।
1764 - अमेरिका में सेंट लुईस शहर की स्थापना हुई।
1782 – ब्रिटेन और फ्रांस के बीच समुद्री युद्ध आरंभ हुआ।
1798 - फ़्रांस ने रोम पर कब्ज़ा कर उसे गणराज्य घोषित किया।
1806 - फ़्रैंको, प्रसियन संधि के बाद प्रसिया ने ब्रिटिश जहाज़ों के लिए अपने बंदरगाह बंद किये।
1808 – रूस के ज़ार शासक ने फ़िनलैंड पर अपना अतिग्रहण पूरा किया।
1890 - अमेरिकी युद्धपोत मेने हवाना बंदरगाह पर विस्फोट से उड़ा दिया गया।
1906 - ब्रिटेन की लेबर पार्टी का गठन।
1909 - एकापुल्को मैक्सिको में फ़्लोरेंस सिनेमागृह में आग से 250 लोगों की मृत्यु।
1926 - अमेरिका में अनुबंध एयर मेल सेवा की शुरूआत।
1942 - द्वितीय विश्व युद्ध में सिंगापुर का पतन हुआ व जापानी बलों द्वारा एक हमले के बाद, ब्रिटिश जनरल आर्थर पेरसिवल ने समर्पण कर दिया। लगभग 80,000 भारतीय, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलियाई सैनिक युद्ध-बंदी हो गये।
1944 - ब्रिटेन के सैकड़ों विमानों ने बर्लिन पर बमबारी की।
1961 - बेल्जियम में बोइंग 707 विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 73 लोगों की मौत।
1965 - मैपल (एक प्रकार का छायादार वृक्ष) के पत्ते को कनाडा के आधिकारिक ध्वज में स्थान मिला।
1967 - भारत में चौथी लोकसभा के लिए चुनाव हुए।
1976 - मध्य प्रदेश के भोपाल में केन्द्रीय कृषि अनुसंधान संस्थान की स्थापना की गई।
1970 - इस्रायली पाइप लाइन का उद्घाटन हुआ।
1982 - श्रीलंका द्वारा राजधानी का कोलम्बो से जनवर्धनपुर को स्थानांतरण।
1988 - आस्ट्रिया के प्रधानमंत्री कुर्त बाल्दीहीम ने नाजी अतीत का आरोप ठुकराते हुए इस्तीफ़ा देने से इन्कार कर दिया।
1989 - सोवियत संघ की आख़िरी सैनिक टुकड़ी अफ़ग़ानिस्तान से वापस।
1991 - ईराक ने कुवैत से हटने की घोषणा की।
1995 - ताइवान के रात्रि क्लब में आग लगने से 67 लोग मारे गए।
1996 – प्रतिक्षित रिपोर्ट जारी की गई थी जिसमें इस बात की जानकारी दी गई थी कि 80 के दशक में ब्रिटेन ने इराक को हथियार किन हालात में दिए और इसके लिए कौन से मंत्री ज़िम्मेदार थे।
1999 - परमाणु अस्त्र पर रोक लगाने के उद्देश्य से मिस्र में निगरानी केंद्र की स्थापना करने की घोषणा।
2000 - प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक बी.आर चोपड़ा को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया गया।
2001 - इस्रायल में हिंसा , अल सल्वाडोर में भूकम्प से मरने वाले लोगों की संख्या 300 तक पहुँची, इस्रायल ने पश्चिमी तट पर गाजा पट्टी सील की, भारत का रूस से टी-90 टैंकों की ख़रीद का समझौता।
2002 - मुशर्रफ़ ने पैंतरा बदला, भारतीय संसद पर हमले को आतंकवादी हमला मानने से इन्कार ।
2002 - अफ़ग़ानिस्तान में हज यात्रियों की भीड़ ने पर्यटन मंत्री अब्दुल रहमान को पीट-पीटकर मार डाला।
2003 - एरियन 4 राकेट से दूरसंचार उपग्रह 'इंटलसैट' अंतरिक्ष में छोड़ा गया।
2003 - इराक युद्ध के ख़िलाफ़ विश्व के 600 शहरों में लाखों लोग सड़कों पर लामबद्ध हुए।
2005 - ईरान की राजधानी तेहरान में नमाजियों से खचाखच भरी एक मस्जिद में आग लगने से 59 लोगों की मृत्यु।
2006 - पाकिस्तान की कैबिनेट ने दक्षिण एशिया मुक्त क्षेत्र समझौता (साफ़्टा) स्वीकार किया।
2007 - बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने भ्रष्ट व्यक्तियों के चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगाया।
2007 - इटली के प्रधानमंत्री रोमानो प्रोदी भारत यात्रा पर आए।
2008 - हिन्द महासागर के तटीय देशों के नौसेना प्रमुखों का पहला सम्मेलन नई दिल्ली में सम्पन्न।
2008 - खगोलविदों ने सौरमंडल की तरह एक दूसरे सौरमंडल की खोज की।
2009 - सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कम्पनियों ने विमान ईधन (एटीएफ) की क़ीमतो में 3.7% की कमी की।
2010 - केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदम्बरम के ऑपरेशन ग्रीनहंट शुरू करने के छह दिन के अंदर ही सशस्त्र माओवादियों ने पश्चिम बंगाल में पश्चिम मिदनापुर ज़िला स्थित सिल्दा शिविर पर हमला कर राज्य में माओवादी निरोधक अभियान में शामिल ईस्टर्न फ्रंटियर राइफल्स (ईएफ़आर) के 24 जवानों की हत्या कर दी।
2010 - जयपुर घराने की कथक नृत्यागंना प्रेरणा श्रीमाली को 2009 के संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार के लिए चुना गया।
2012 - मध्य अमेरिकी देश होंडुरास स्थित कोमायागुआ जेल में भीषण आग में 358 लोगों की मौत।
2017- इसरो ने एक साथ रिकार्ड 104 सैटेलाइट लॉन्च करके इतिहास रचा।
2019 - भारत की सबसे तेज रफ्तार ट्रेन 'वंदे भारत' को पहली बार नई दिल्ली से वाराणसी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरीझंडी दिखाकर रवाना किया गया।
2019 - अमेरिका की लुईस विले यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के अनुसार केंसर से बचाव करने वाले मोलेक्यूल की पहचान हुई ।
15 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉
1564 – इतावली फिजिसिस्ट / खगोलशास्त्री गैलीलियो गैलीली का जन्म हुआ था।
1872 - विलियम मैल्कम हेली -उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल थे।
1921 - राधाकृष्ण चौधरी, भारतीय इतिहासकार व लेखक (मृत्यु- 1985)।
1922 - नरेश मेहता- ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित हिन्दी के यशस्वी कवि।
1924 - के.जी. सुब्रह्मण्यम - भारतीय मूर्तिकार और भित्ति चित्रकार थे।
1949 - राधावल्लभ त्रिपाठी - संस्कृत भाषा के प्रतिष्ठित साहित्यकार के रूप में जाने जाते हैं।
1954 - अरुण कमल - हिन्दी कवि एवं आलोचक।
1964 - आशुतोष गोवरिकर - हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता, लेखक एवं निर्देशक।
1984 - मीरा जेसमिन - भारतीय अभिनेत्री।
15 फ़रवरी को हुए निधन👉
1869 – आगरा में पैदा हुए प्रसिद्ध उर्दू कवि /शायर और लेखक मिर्जा गालिब असद उल्लाह बेग खान का निधन हुआ (जन्म- 1797)।
1936 – रूस के चिकित्सक और जीव वैज्ञानिक पेट्रोविच पावलोफ़ का 87 वर्ष की आधु में निधन हुआ।
1948 - सुभद्रा कुमारी चौहान, प्रसिद्ध कवयित्री।
1983 - उज्ज्वल सिंह - पंजाब के प्रमुख सिक्ख कार्यकर्ता थे।
2008 - मनोरमा हिन्दी फ़िल्मों की एक लोकप्रिय अभिनेत्री थीं।
15 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉
🔅 कवि नरेश मेहता जयन्ती ।
🔅 कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान स्मृति दिवस ।
🔅 उर्दू कवि मिर्जा गालिब असद उल्लाह बेग खान स्मृति दिवस ।
कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।
🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Advertisement Adnow
Popular Posts of The month
-
Sent fake message of 20 thousand, cheated of 8 thousand from Latest And Breaking Hindi News Headlines, New...
-
Trailer-DCM collides, DCM driver injured from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अम...
-
चूंकि प्रश्न पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों पर आधारित होते हैं, इसलिए संभावना है कि अभ्यर्थी सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में भारत की जनगणना से कई...
-
Five people were challaned for disturbing the peace. from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News I...
-
178 cases of liquor being transported to Bihar in a pickup truck were recovered. from Latest And Breaking ...
-
Alavalpur main road construction gets approval from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hind...
-
Two bike riders attacked with sharp weapons from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi |...
-
Police investigating the network of liquor and cattle smugglers from Latest And Breaking Hindi News Headli...
-
10,000 families will get cooking gas through pipeline. from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यू...









0 comments:
Post a Comment
यदि आपको हमारे वेबसाइट पर पढ़ रहे पोस्ट अच्छे और काम के लग रहे है तो कृपया Comment Box में लिखना न भूले यदि आपका कोई प्रश्न या सुझाव हो तो हमे comment करे या हमारे दिए हुए email पर ईमेल जरूर करे। studieshubs@gmail.com
टेक्नोलॉजी और इंटरनेट की दुनिया से आप सभी को अप टू डेट रखने के लिए हमने यह वेबसाइट लॉन्च किया है । हमारे इस वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य है कि हम अपने भारत वासियों को अपनी मातृभाषा हिंदी में टेक्नोलॉजी और इंटरनेट से जुड़ी जानकारी साझा कर सकें। और पढ़ें