Friday, January 31, 2020

☞   वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को अपना दूसरा बजट पेश करने जा रही हैं।

■वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को अपना दूसरा बजट पेश करने जा रही हैं।
■बजट में केन्द्र सरकार की आय और व्यय का वार्षिक लेखा-जोखा होता है।
■बजट शब्द फ्रेंच के शब्द Bowgette से निकला है, जिसका मतलब होता है लैदर बैग।
■भारतीय संविधान में ‘बजट’ शब्द का कहीं भी जिक्र नहीं किया गया है बजट को बोलचाल की भाषा में “आम बजट” कहा जाता है तथा इसे संविधान के आर्टिकल 112 में एनुअल फाइनेंशियल स्टेटमेंट कहा गया है। 
■भारत में 7 अप्रैल, 1860 को ईस्ट-इण्डिया कम्पनी द्वारा ब्रिटिश क्राउन के अंतर्गत पहला बजट पेश किया गया था। भारत में बजट पेश करने वाले पहले वित्त मंत्री “जेम्स विल्सन” थे|
■भारत में 1 अप्रैल से 31 मार्च तक चलने वाले वित्त वर्ष की शुरुआत 1867 में हुई थी. इससे पहले तक 1 मई से 30 अप्रैल तक वित्त वर्ष होता था।
■आजादी के बाद भारत के पहले वित्त मंत्री “आर. शन्मुखम चेट्टी” ने 26 नवंबर 1947 को शाम 5 बजे पहला बजट पेश किया।
■शुरुआत में बजट (Budget)अंग्रेजी में बनाया जाता था. लेकिन साल 1955-56 से बजट (Budget)दस्तावेज हिन्दी में भी तैयार किए जाने लगे.।
■मोरारजी देसाई ने सर्वाधिक 10 बार देश का बजट पेश किया।
■साल 2000 तक केंद्रीय बजट की घोषणा 5 बजे शाम में की जाती थी लेकिन यशवंत सिन्हा ने 2001 में 11 बजे दिन में बजट की घोषणा कर नई परंपरा शुरू की।
■2016 तक केंद्रीय बजट को लोकसभा में फरवरी के अंतिम कार्यदिवस पर पेश किया जाता था। 2017 से अरुण जेटली ने इसे बदलकर 1 फरवरी किया।
■वर्ष 2017 से पहले तक रेलवे बजट और आम बजट कुछ दिनों के अंतराल पर पेश किया जाता था। 2016 तक रेल बजट पहले और इसके बाद आम बजट पेश किया जाता था। लेकिन 2017 से वर्षों पुरानी परंपरा को समाप्‍त करते हुए रेल बजट भी आम बजट के साथ पेश किया जाने लगा।
■बजट छपने के लिए भेजे जाने से पहले वित्त मंत्रालय में हलवा खाने की रस्म निभाई जाती है
■बजट की गोपनीयता को बनाए रखने के लिए बजट प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों को बजट पेश होने तक वित्त मंत्रालय के दफ्तर ‘नॉर्थब्लॉक' में ही रहना होता है। बजट बनाने की प्रक्रिया के दौरान उन्हें अपने परिजनों तक से बातचीत करने अथवा मिलने की अनुमति नहीं होती है। इतना ही नहीं बजट दस्तावेजों को छापने का काम भी नॉर्थ ब्लॉक में बने छापेखाने में ही किया जाता है।

Join @studieshubs

🖨31.01.2020
• आर्थिक सर्वेक्षण 2019-20 में वित्त  वर्ष 2020-21 के लिए देश की जीडीपी ग्रोथ जितना रहने का अनुमान लगाया गया है-6 से 6.5 प्रतिशत
• आर्थिक समीक्षा 2019-20 के अनुसार 2011-12 से 2017-18 के बीच जितनी नई नौकरियां सृजित की गईं-2.62 करोड़
• आर्थिक समीक्षा के अनुसार 2018 में भारत में जितनी नई कम्पनियों का गठन हुआ है-1,24,000
• आर्थिक समीक्षा 2019-20 के अनुसार दिसंबर 2019 तक जीएसटी की कुल मासिक वसूली जितने गुना बढ़कर 1,00,000 करोड़ रुपये से अधिक हो गई है-5 गुना
• मुख्यक आर्थिक सलाहकार कृष्ण मूर्ति सुब्रमण्य न ने वित्त  वर्ष 2020-21 में कृषि और इससे जुड़े क्षेत्र में जितना प्रतिशत वृद्धि का अनुमान जताया है-2.8 प्रतिशत
• आर्थिक समीक्षा के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 तक पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिये भारत को बुनियादी संरचना पर जितना खर्च करने की जरूरत है-1400 अरब डॉलर
• वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 31 जनवरी 2020 को संसद में पेश की गई आर्थिक समीक्षा 2019-20 के अनुसार विश्व बैंक के कारोबारी सुगमता श्रेणी में भारत 2014 के 142वें स्थान से 2019 में जिस स्थान पर पहुँच गया है-63
• आर्थिक समीक्षा 2019-20 द्वारा ‘भारत में भोजन की थाली का अर्थशास्त्र’ जिस नाम से दर्शाया गया है- थालीनॉमिक्स
• आर्थिक समीक्षा 2019-20 के अनुसार, ट्रिलियन डॉलर में जीडीपी के संदर्भ में दुनिया की शीर्ष 10 अर्थव्यवस्थाओं में भारत की अर्थव्यवस्था जिस स्थान पर है- पांचवें
• आर्थिक समीक्षा 2019-20 की रिपोर्ट के अनुसार 2014-15 से 2017-18 के मध्य संगठित क्षेत्र में कार्यरत कुल श्रमिकों की संख्या में जितनी बढ़ोतरी दर्ज की गई है-17.3 लाख
▰▱▰▱▰▱▰▱▰▱▰▱▰▱▰▱
📢 Join us : @studieshubs
▰▱▰▱▰▱▰▱▰▱▰▱▰▰▱▰

0 comments:

Post a Comment

यदि आपको हमारे वेबसाइट पर पढ़ रहे पोस्ट अच्छे और काम के लग रहे है तो कृपया Comment Box में लिखना न भूले यदि आपका कोई प्रश्न या सुझाव हो तो हमे comment करे या हमारे दिए हुए email पर ईमेल जरूर करे। studieshubs@gmail.com


टेक्नोलॉजी और इंटरनेट की दुनिया से आप सभी को अप टू डेट रखने के लिए हमने यह वेबसाइट लॉन्च किया है । हमारे इस वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य है कि हम अपने भारत वासियों को अपनी मातृभाषा हिंदी में टेक्नोलॉजी और इंटरनेट से जुड़ी जानकारी साझा कर सकें। और पढ़ें

Advertisement Adnow

Popular Posts of The month

Amazon Offers

 
अब पाये सभी सरकारी नौकरी और उनसे जुड़े हुए किसी भी सवालो के जवाब हमारी website पर सबसे पहले