Tuesday, June 13, 2017

☞   ✔️ स्वतंत्रता संग्राम के दौरान महत्वपूर्ण स्थान

1. चौरी चौरा

महत्त्व
उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के पास स्थित जगह जहाँ पर एक हिंसात्मक भीड़ ने एक पुलिस स्टेशन में आग लगा दी जिससे चौकी के अंदर फँसे 23 लोगों की मृत्यु हो गई 1920 मे गांधी जी ने असहयोग आंदोलन आह्वान किया था गांधीजी को इस घटना से गहरा आघात पहुँचा और उन्होने इस आंदोलन के समाप्ती की घोषना कर दी यह घटना पर 4 फ़रवरी 1922 की है


2. काकोरी

महत्त्व
उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले में स्थित जगह जहाँ पर प्रसिद्ध काकोरी ट्रेन डकैती 9 अगस्त 1925 को घटित हुई  राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक़ुल्ला खान, चंद्रशेखर आजाद और अन्य क्रांतिकारियों ने ब्रिटिश सरकार के पैसे ले जाने वाली एक ट्रेन को रोका और लूट लिया


3. चटगांव

महत्त्व
बांग्लादेश में स्थित यह जगह चटगांव शस्त्रागार छापे के लिये मशहूर है छापे का नेतृत्व क्रांतिकारी सूर्य सेन ने किया था सूर्य सेन ने युवा क्रांतिकारियों के एक समूह का आयोजन किया और इस समूह ने चटगांव में पुलिस शस्त्रागार की घेराबंदी की योजना बनाई  18 अप्रैल 1930 को सूर्य सेन ने अपने दल के साथ पुलिस के शस्त्रागार पर कब्जा कर लिया, टेलीग्राफ लाइनें काट दी और राष्ट्रीय ध्वज फहराया



4. चंपारण

महत्त्व
बिहार में स्थित इस जगह से 1917 में गांधीजी ने भारत की राजनीति में अपनी सक्रिय भागीदारी शुरू की थी यहाँ पर किसानों को अलाभकारी नील की खेती करने के लिए मजबूर किया जा रहा था कुछ कार्यकर्ताओं ने गांधीजी से किसानो की समस्या को हल करने का आह्वान किया था गांधीजी ने पहली बार अहिंसा का इस्तेमाल किया उन्होंने यहाँ के गांवों का दौरा किया और 1918 में चंपारण कृषि कानून पारित करने के लिए सरकार को मजबूर किया



5. दांडी

महत्त्व
गुजरात में खंभात की खाड़ी , अरब सागर के तट पर एक छोटा सा गांव  12 मार्च 1930 को गांधीजी के नेतृत्व में विश्व प्रसिद्ध दांडी पदयात्रा साबरमती आश्रम , अहमदाबाद से आरम्भ हुई 24 वें दिन, यानि 06 अप्रैल 1930 को गांधीजी दांडी पहुँचे और अंग्रेजों द्वारा नमक पर लगाए गए टैक्स के खिलाफ एक विरोध प्रदर्शन के रूप में नमक बनाया इस घटना सेनागरिक अवज्ञा आंदोलन की शुरुआत भी हुई हाल ही में टाइम पत्रिका ने शीर्ष के 10 सबसे प्रभावशाली विरोध प्रदर्शन की अपनी सूची में नमक सत्याग्रह को सूचीबद्ध किया

Advertisement Adnow

Popular Posts of The month

Amazon Offers

 
अब पाये सभी सरकारी नौकरी और उनसे जुड़े हुए किसी भी सवालो के जवाब हमारी website पर सबसे पहले