Wednesday, December 12, 2018

☞   ✔️ शक्तिकांत दास बने 25वें RBI गर्वनर

शक्तिकांत दास बने 25वें RBI गर्वनर



पूर्व आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने 12 दिसंबर को तीन साल के लिए भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर के रूप में पद भार संभाल लिया। तमिलनाडु कैडर के आईएएस अधिकारी शक्तिकांत दास भारतीय रिजर्व बैंक के 25वें गवर्नर हैं। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के नवनियुक्त गवर्नर शक्तिकांत दास ने अपने पहले संबोधन में संस्थान के प्रोफेशनलिज़्म, मूल्यों, विश्वसनीयता तथा स्वायत्तता को बनाए रखने की कोशिश का वादा किया। शक्तिकांत दास रिजर्व बैंक के 25वें गवर्नर नियुक्त किए गए हैं।
तमिलनाडु कैडर के आईएएस अधिकारी शक्तिकांत दास राज्य और केंद्र में 37 साल की सेवा के बाद मई 2017 में सेवानिवृत्त हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब नवंबर 2016 में विमुद्रीकरण की घोषणा की तब दास आर्थिक मामलों के विभाग में सचिव थे। दास जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत के शेरपा भी थे। वह यूपीए और एनडीए शासन के दौरान बजट की तैयारियों में शामिल रहे हैं. शक्तिकांत दास ने जीएसटी और दिवालियापन कोड के लिए जमीन तैयार करने में अहम भूमिका अदा की। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शक्तिकांत दास को आरबीआई के गर्वनर के लिए “सही योग्यता” वाले व्यक्ति के रूप में संबोधित किया है। जेटली ने कहा है कि देश की आर्थिक चुनौतियों से निपटने में दास का रोल अहम होगा।

Advertisement Adnow

Popular Posts of The month

Amazon Offers

 
अब पाये सभी सरकारी नौकरी और उनसे जुड़े हुए किसी भी सवालो के जवाब हमारी website पर सबसे पहले