Friday, July 4, 2014

☞   ✅ बाबर का मकबरा कहाँ स्थित है? (SSC GD)

बाबर का मकबरा कहाँ स्थित है? (SSC GD)

✅1. काबुल

▪️बाग़-ए-बाबर मुगल सम्राट बाबर का मकबरा परिसर है। यह काबुल आने वाले पर्यटकों का सबसे पसंदीदा स्‍थान है। इसी बाग में प्रथम मुगल बादशाह बाबर की कब्र है।

▪️यह पार्क कई बगीचों को मिलाकर बनाया गया है। इस बाग की बाहरी दीवार का पुनर्निर्माण 2005 ई. में पुरानी शैली में ही किया गया था। इस दीवार को 1992 – 96 ई. में युद्ध के दौरान क्षति पहुंची थी।

▪️यह बाग काबुल के चेचलस्‍टन क्षेत्र में स्थित है। बाबर की मृत्‍यु के बाद उन्‍हें आगरा में दफनाया गया था। लेकिन बाबर की यह इच्‍छा थी कि उन्‍हें काबुल में दफनाया जाय ।

▪️इस कारण शेरशाह सूरी ने उनकी इच्‍छानुसार उन्‍हें काबुल लाकर इस बाग में दफनाया गया। इसी बाग की प्रेरणा से भारत में मुगल बादशाहों ने कई बागों का निर्माण करवाया था।

▪️बाग के बीचोंबीच एक नहर है जिसमें जल का अनवरत प्रवाह हो रहा है। पास में ही बाबर का मकबरा है, जहां पर गोलियों के निशान 1990 के दशक में हुए गृह युद्ध का परिणाम हैं।

▪️यह नहर इस बाग को दो हिस्सों में बांटती है, एक तरफ का हिस्सा परिवारों के लिए हैं और दूसरा सिर्फ युवा पुरुषों के लिए। दूसरी तरफ दरियों पर बैठे परिवारों के लिए हरी-हरी घास के ये बाग पिकनिक की जगह

Advertisement Adnow

Popular Posts of The month

Amazon Offers

 
अब पाये सभी सरकारी नौकरी और उनसे जुड़े हुए किसी भी सवालो के जवाब हमारी website पर सबसे पहले